{"_id":"662a086b8be98a0ab808c4d7","slug":"zombie-deer-disease-white-tailed-deer-tested-positive-know-more-in-hindi-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में फैल रहा जॉम्बी डियर डिजीज का संक्रमण, वर्जीनिया के पार्क में सफेद पूंछ वाले दो हिरण पॉजिटिव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में फैल रहा जॉम्बी डियर डिजीज का संक्रमण, वर्जीनिया के पार्क में सफेद पूंछ वाले दो हिरण पॉजिटिव
Thu, 25 Apr 2024 01:47 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:47 PM IST
सार
अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, सीडब्ल्यूडी एक पुरानी और भयानक बीमारी है। यह वायरस जानवरों के दिमाग को खा जाता है, जिस वजह से उनकी मौत हो जाती है। उन्होंने आगे बताया कि इस बीमारी का न तो कोई इलाज है और न ही कोई टीका।
विज्ञापन
हिरण (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मामलों के बीच अमेरिका में जॉम्बी डियर डिजीज का केस सामने आया है। पश्चिमी वर्जीनिया के हार्पर्स फेरी नेशनल हिस्टोरिकल पार्क के अंदर दो सफेद पूंछ वाले हिरणों को इससे संक्रमित पाया गया है। एक विज्ञप्ति में बताया गया कि जिन दो हिरणों को इससे संक्रमित पाया गया है, उनकी मौत हो चुकी है। बता दें कि इस बीमारी को क्रॉनिक वेस्टिंग डिजीज (सीडब्ल्यूडी) के नाम से भी जाना जाता है।
अमेरिका में फैल रहा सीडब्ल्यूडी
बताया जा रहा है कि एंटिएटम और मोनोकेसी बैटलफील्ड पार्क में रहने वाले हिरणों को सीडब्ल्यूडी से संक्रमित पाया गया है। हार्पर्स फेरी और आसपास के नेशनल पार्क में देशी पौधों और ऐतिहासिक परिदृश्यों को संरक्षित रखने के लिए हिरणों की जनसंख्या को कम किया जा रहा है। पार्क सेवाएं हिरणों की आबादी नियंत्रित करने के लिए समय समय पर कुछ पार्कों में शिकार आयोजित करती है। विज्ञप्ति में बताया गया कि इस साल तक इन पार्कों में परिणाम निगेटिव हैं।
अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, यह एक पुरानी और भयानक बीमारी है। यह वायरस जानवरों के दिमाग को खा जाता है, जिस वजह से उनकी मौत हो जाती है। उन्होंने आगे बताया कि इस बीमारी का न तो कोई इलाज है और न ही कोई टीका। यह वायरस जानवरों के साथ बल्कि मनुष्य को भी प्रभावित करता है। बता दें कि इस बीमारी का पता पिछले साल येलोस्टोन नेशनल पार्क में नवंबर में चला था।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूडी के लक्षण
सीडब्ल्यूडी में दिमाग और रीढ़ की हड्डियों में कोशिकाएं असामान्य रूप से मुड़ जाती हैं। ये आपस में एक-दूसरे से चिपकने लगते हैं। संक्रमित होने के लगभग एक साल बाद जानवरों में इसका लक्षण दिखाई देता है। इसके कारण जानवरों में लड़खड़ाहट, लार आना, आक्रामकता और वजन कम होने लगता है और आगे चलकर इसी के कारण जानवरों की मौत हो जाती है।