Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zelenskyy said NATO membership is only way ensure Ukraine robust security guarantees needed not for two years

जेलेंस्की की दो टूक: नाटो की सदस्यता ही यूक्रेन की मजबूत सुरक्षा; बोले- दो साल नहीं, हमेशा के लिए चाहिए गारंटी

Sun, 22 Nov 2026 08:06 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 22 Nov 2026 08:06 AM IST
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नाटो की सदस्यता को देश की सुरक्षा का सबसे मजबूत विकल्प बताया है। उन्होंने नाटो के अनुच्छेद-5 जैसी वैकल्पिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए लिखित और ठोस प्रतिबद्धताओं की मांग की। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी सुरक्षा गारंटी जारी रखने पर जोर दिया है।

विज्ञापन
Zelenskyy said NATO membership is only way ensure Ukraine robust security guarantees needed not for two years
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दोहराया है कि देश की सुरक्षा की सबसे स्पष्ट गारंटी नाटो की सदस्यता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के इस सैन्य गठबंधन में शामिल होने से नाटो भी मजबूत होगा। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट में उन्होंने बताया कि बर्लिन में 'कोएलिशन ऑफ द विलिंग' यानी इच्छुक देशों के गठबंधन की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सहयोगी देश भी नाटो सदस्यता को सबसे प्रभावी विकल्प मानते हैं।

विज्ञापन


अनुच्छेद-5 जैसी सुरक्षा गारंटी पर उठाए सवाल
जेलेंस्की ने नाटो के अनुच्छेद-5 जैसी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसी व्यवस्था कैसे काम करेगी। उन्होंने पूछा कि रूस के नए हमले की स्थिति में सहयोगी देश यूक्रेन की रक्षा के लिए कितने तैयार होंगे। उनके मुताबिक, किसी भी वैकल्पिक व्यवस्था में ठोस सैन्य प्रतिबद्धताएं जरूरी हैं।
विज्ञापन


मौखिक आश्वासन नहीं, लिखित समझौता चाहिए
जेलेंस्की ने कहा कि सुरक्षा गारंटी केवल बयानों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इन्हें लिखित रूप में स्पष्ट किया जाना चाहिए, ताकि संकट के समय सहयोगी देशों की जिम्मेदारियां तय रहें। उन्होंने जोर दिया कि यूक्रेन को ऐसी व्यवस्था चाहिए, जो हमले की स्थिति में उसकी रक्षा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी जारी रहें गारंटी
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि सुरक्षा गारंटी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी प्रभावी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा, "हमें दो साल के लिए नहीं, बल्कि हमेशा के लिए सुरक्षा गारंटी चाहिए।" उनके अनुसार, अस्थायी व्यवस्था से स्थायी शांति सुनिश्चित नहीं हो सकती।

रूस के हमलों और पुतिन पर साधा निशाना
जेलेंस्की ने दावा किया कि पुतिन अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बदलने और दुनिया को प्रभाव क्षेत्रों में बांटने के अपने उद्देश्य में सफल नहीं हुए हैं। उन्होंने यूक्रेन पर रातभर में 111 मिसाइलों के हमले की आलोचना करते हुए रूस को निशाने पर लिया।


ये भी पढ़ें: इस्राइल: नई सरकार बनाने की कोशिशों को झटका? नेतन्याहू की पार्टी ने रखीं कई शर्तें; क्या मानेंगे विपक्षी नेता?

नागरिकों को सुरक्षित निकालने की तैयारी
जेलेंस्की ने ओलेशकी से नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद के लिए अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का आभार जताया। उन्होंने सेना के प्रधान सेनापति मायखाइलो ड्रापाटी के साथ बचाव अभियानों पर चर्चा की और नई सूची को मंजूरी दी। इसमें खेरसॉन क्षेत्र के रादेन्स्क, होला प्रिस्तान, वेलीकी कोपानी सहित नौ और जापोरिज्जिया क्षेत्र के मायाचका, ज्लातोपिल, निप्रोरुदने और वासिलीव्का समेत छह स्थान शामिल हैं। इन इलाकों में मानवीय आधार पर नागरिकों को सुरक्षित निकालने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed