फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Zelensky is responsible for the war with Russia'; Changes in relations with Ukraine possible if Trump bec

US: 'रूस से जंग के लिए जेलेंस्की जिम्मेदार'; ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर यूक्रेन से संबंधों में बदलाव संभव

Fri, 18 Oct 2024 04:23 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 04:23 AM IST
सार

US: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच बिगड़ते हालात के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
'Zelensky is responsible for the war with Russia'; Changes in relations with Ukraine possible if Trump bec
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने जंग के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि जेलेंस्की न केवल युद्ध को समाप्त करने में विफल रहने के लिए बल्कि इसे शुरू करने में मदद करने के लिए भी दोषी हैं।
विज्ञापन


हांलाकि ये पहली बार नहीं है कि ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को जंग के लिए जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन ट्रंप के बार-बार जेलेंस्की के खिलाफ इस प्रकार के बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यूक्रेन और अमेरिका के संबंधों में बदलाव देखने को मिल सकता हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने की जेलेंस्की की आलोचना
ट्रंप ने मास्को के साथ शांति स्थापित करने में विफल रहने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की आलोचना की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि यूक्रेन को शांति समझौते के लिए अपनी कुछ भूमि रूस को देनी पड़ सकती है। बता दें कि रूस के इसी दावे को शुरुआत से ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अस्वीकार्य किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन और अमेरिका के संबंध में होगा बदलाव? 
ट्रंप के लगातार इन बयानों से पता चलता है कि अगर वे 5 नवंबर को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हरा देते हैं तो वे यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता को बंद कर सकते हैं। उन्होंने बार-बार कहा है कि वे जनवरी में पदभार ग्रहण करने से पहले रूस-यूक्रेन जंग को समाप्त कर देंगे। हालांकि हैरिस ने यूक्रेन का समर्थन जारी रखने का वादा किया है और उन्होंने पूर्वी यूरोपीय राष्ट्र की जीत को एक महत्वपूर्ण अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा हित के रूप में दिखाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed