{"_id":"63665d616b360d595c56b735","slug":"you-are-pakistans-hero-says-imran-khan-as-he-meets-his-saviour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pakistan: हमले को नाकाम करने वाले शख्स से मिले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, बोले- आप पाकिस्तान के 'हीरो' हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: हमले को नाकाम करने वाले शख्स से मिले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, बोले- आप पाकिस्तान के 'हीरो' हैं
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 05 Nov 2022 06:26 PM IST
सार
हमले के एक दिन बाद शुक्रवार को इब्तिसाम से इमरान खान ने मुलाकात की। खान ने उसने कहा, आप पाकिस्तान के हीरो हैं। आपने बहुत साहस दिखाया। बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
1 of 5
इमरान खान, इब्तिसाम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने उस व्यक्ति की प्रशंसा की है जिसने लॉन्ग मार्च के दौरान उन पर किए गए हमले को नाकाम किया। पीटीआई प्रमुख ने उसे 'पाकिस्तान का हीरो' बताया है।
लॉन्ग मार्च के दौरान हुआ था हमला, इमरान भी हुए घायल
2 of 5
Imran Khan Long March
- फोटो : Agency
सत्तर वर्षीय खान गुरुवार जब पंजाब प्रांत के वजीराबाद इलाके से इस्लामाबाद के लिए अपना लॉन्ग मार्च निकाल रहे थे, तभी उनके काफिले पर दो बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इमरान तब एक कंटेनर पर थे। हमले में इमरान भी घायल हुए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके दाहिने पैर में गोली लग गई थी।
शूटर को पकड़ने वाले को बोले इमरान- आपने बहुत साहस दिखाया
3 of 5
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के बाद इब्तिसाम ने शूटर को पकड़ लिया था। इमरान का यहां शौकत खानम अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके उसके शरीर के निचले अंगों में गोली लगने के बाद फ्रैक्चर आया है, जिसका इलाज किया जा रहा है। हमले के एक दिन बाद शुक्रवार को इब्तिसाम से इमरान खान ने मुलाकात की। खान ने उसने कहा, आप पाकिस्तान के हीरो हैं। आपने बहुत साहस दिखाया। बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इमरान ने टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया
4 of 5
इमरान खान, इब्तिसाम
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पाकिस्तान) के प्रमुख इमरान खान ने उस टीशर्ट पर भी एक ऑटोग्राफ हस्ताक्षर दिया। जो शूटर को पकड़ने के दौरान इब्तिसाम ने पहनी हुई थी। हमलावर अभी पंजाब पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
पीटीआई प्रमुख की पूर्व पत्नियों ने भी की निंदा
5 of 5
इमरान खान की पत्नी और दो पूर्व पत्नियां
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच, इमरान की पूर्व पत्नियों ने भी हत्या के प्रयास की निंदा की है। क्रिकेटर से नेता बने इमरान ने तीन शादियां की हैं। उनकी पिछली दो शादियां तलाक के बाद खत्म हो चुकी हैं। उनकी पहली शादी ब्रिटिश अरबपति की बेटी जेमिमा गोल्डस्मिथ से 1995 में हुई थी। यह शादी नौ साल तक चली। खान के उनसे दो बेटे हैं।
2015 में उन्होंने टीवी एंकर रेहम खान के साथ दूसरी शादी की, लेकिन यह शादी दस महीने बाद ही खत्म हो गई थी। 2018 में खान ने तीसरी बार अपनी आध्यात्मिक मार्गदर्शक बुशरा मेनका के साथ शादी की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।