{"_id":"5d44fac38ebc3e6cbe42adb9","slug":"yemen-al-qaeda-launches-deadly-attack-on-army-base","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन: आतंकी हमले में 19 सैनिकों की मौत, अलकायदा ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यमन: आतंकी हमले में 19 सैनिकों की मौत, अलकायदा ने ली जिम्मेदारी
Sat, 03 Aug 2019 08:41 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 03 Aug 2019 08:41 AM IST
सार
- यमन के दक्षिणी अब्यान प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर अलकायदा के हमलावरों द्वारा गोलबारी की गई
- हमले में 19 सैनिकों की मौत हो गई
विज्ञापन
yemen war
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमन के दक्षिणी अब्यान प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर अलकायदा के हमलावरों द्वारा की गई गोलबारी में 19 सैनिकों की मौत हो गई। यह हमला आधी रात को शुरू हुआ जब आंतकवादियों ने यमनी सेना के एक शिविर पर रॉकेट से ग्रेनेड दागे।
विज्ञापन
एक सरकारी सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अलकायदा के बंदूकधारियों ने अदन में बृहस्पतिवार को हुए बम धमाके का फायदा उठाकर अल महफाद सैन्य अड्डे पर हमला किया और सैनिकों से मुठभेड़ की।
विज्ञापन
अभी एक दिन पहले ही अदन में दोहरे हमले हुए थे। इस हमले में कम से कम 51 लोग मारे गए थे। यह हमला पिछले दो वर्षों का सबसे घातक हमला था। साल 2014 में यमन में ताजा संघर्ष शुरू हुआ, जब पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के वफादार सैनाओं ने हुती लड़कों के साथ मिलकर राजधानी सना के साथ देश के अधिकांश हिस्सों को कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
मार्च 2015 में युद्ध तेज हो गया जब सऊदी अरब-यूएई के नेतृत्व वाले गठबंधन सेनाओं ने विद्रोहियों के खिलाफ राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को बहाल करने के लिए हस्तक्षेप किया।