{"_id":"5d07bd158ebc3e688906e9c9","slug":"xi-jinping-visit-north-korea-this-week-discuss-nuclear-disarmament","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनपिंग इस सप्ताह करेंगे उत्तर कोरिया की यात्रा, परमाणु निरस्त्रीकरण पर करेंगे चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जिनपिंग इस सप्ताह करेंगे उत्तर कोरिया की यात्रा, परमाणु निरस्त्रीकरण पर करेंगे चर्चा
Mon, 17 Jun 2019 09:47 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 17 Jun 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
शी जिनपिंग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सप्ताह उत्तर कोरिया की अपनी पहली यात्रा करेंगे। 14 साल में किसी चीनी राष्ट्रपति द्वारा यह पहली प्योंगयांग यात्रा होगी। 20 से 21 जून को होने जा रही यह यात्रा ऐसे समय हो रही जब उत्तर कोरिया के नेता किम जिंग उन पर परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अमेरिका का भारी दबाव है।
विज्ञापन
जिनपिंग ने किम के निमंत्रण पर इस यात्रा को हामी दी है। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के प्रवक्ता हू जाओमिंग ने कहा, यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।
विज्ञापन
बता दें कि 28-29 जून को जापान में जी 20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर प्रस्तावित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग की बैठक से पूर्व यह दौरा हो रहा है। माना जा रहा है कि जिनपिंग परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर किम के साथ बात करेंगे।
विज्ञापन