{"_id":"62f85afdae491a194663ee0e","slug":"writer-salman-rushdie-taken-off-ventilator-can-talk-accused-pleads-not-guilty","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salman Rushdie Attacked: सलमान रुश्दी की हालत में सुधार, वेंटिलेटर से हटाया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Salman Rushdie Attacked: सलमान रुश्दी की हालत में सुधार, वेंटिलेटर से हटाया गया
Sun, 14 Aug 2022 09:22 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 14 Aug 2022 09:22 AM IST
सार
अमेरिका के न्यूयॉर्क में जानलेवा हमले में घायल हुए प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और फिलहाल वह बात करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी(फाइल)
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय मूल के उपन्यासकार और विश्व प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी की सेहत को लेकर थोड़ी राहत की खबर आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक रुश्दी को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और फिलहाल वह बातचीत करने में सक्षम हो गए हैं। बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को रुश्दी पर 24 साल के युवक ने कई बार चाकू से हमले कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस हमले में उनकी हाथ की नसें फट गईं, लीवर को नुकसान पहुंचा है। ईरानी कट्टरपंथियों द्वारा मौत का फतवा जारी होने के बाद कई वर्षों तक छिपे रहे सलमान रुश्दी पर पश्चिमी न्यूयॉर्क में भाषण देने से ठीक पहले मंच पर हमला करने को लेकर दुनियाभर के लेखकों और राजनेताओं ने निंदा की है।
विज्ञापन
हमलावर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड का समर्थक
प्रख्यात लेखक पर चाकू से हमला करने वाले 24 वर्षीय संदिग्ध हादी मतार ‘शिया चरमपंथियों’ और ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशरी गार्ड से प्रभावित था और उसका अनुकरण करता था। मीडिया में आई खबरों में यह दावा किया गया है कि हमलावर न्यूजर्सी का रहने वाला है लेकिन पुलिस इस बात का जवाब ढूंढने में जुटी है कि हमलावर ने इतनी बेरहमी से रुश्दी पर हमला क्यों किया?
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जताया दुख
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि जिल बाइडन और मैं न्यूयॉर्क में सलमान रुश्दी पर हुए शातिर हमले के बारे में जानकर हैरान और दुखी हैं। हम, सभी अमेरिकियों और दुनियाभर के लोगों के साथ उनके स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जिन्होंने सलमान रुश्दी की हमले के बाद तुरंत मदद की और उनका भी आभारी हूं जिन्होंने हमलावर को पकड़ने में तत्परता दिखाई।
विज्ञापन
रुश्दी की लड़ाई हमारी लड़ाई: इमैनुअल मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने ट्वीट कर कहा, रुश्दी आजादी और रूढ़िवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। उनकी लड़ाई हमारी लड़ाई है। अब पहले भी कहीं ज्यादा हम उनके साथ खड़े हैं। वह कायराना और बर्बर हमले का निशाना बने हैं। यह जंग दुनिया में किसी एक स्थान पर नहीं, बल्कि वैश्विक है।
इस हमले से यूएन प्रमुख ‘स्तब्ध’
विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राय जाहिर करने और अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल करते हुए बोले गए या लिखे गए शब्दों की प्रतिक्रिया में हिंसा किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। उन्होंने कहा, मैं घटना से ‘स्तब्ध’ हूं।