ट्रंप का एक और विवादित ट्वीट, कमिंग्स के संसदीय क्षेत्र बाल्टिमोर को चूहों से भरा शहर बताया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते भर पहले अश्वेत मुस्लिम महिला सांसदों पर विवादास्पद टिप्पणी करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से विवादों में हैं। नस्लीय टिप्पणी करने वाले ट्रंप ने इस बार विपक्षी डेमोक्रेट सांसद एलिजा कमिंग्स को निशाना बनाया। ट्रंप अश्वेत आबादी की बहुलता वाले बाल्टिमोर शहर को चूहों से भरा अमेरिका का सबसे खराब शहर बोल गए।
“Elijah Cummings has had his chance to address it (crime & conditions in Baltimore) for decades, and he hasn’t gotten it done.” @PeteHegseth @foxandfriends How can he get it done when he just wants to use his Oversight Committee to hurt innocent people and divide our Country!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) July 28, 2019
ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया कि प्रतिनिधि सभा के सदस्य कमिंग्स अमेरिका के दक्षिणी सीमावर्ती इलाके की कमियों के बारे में बात करते हैं, जबकि उनका खुद का संसदीय क्षेत्र अमेरिका का सबसे बेकार इलाका है। कमिंग्स के क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है और वहां कोई भी रहना नहीं चाहेगा। मालूम हो कि कमिंग्स बाल्टिमोर से ही सांसद हैं।
ट्रंप के इस ट्वीट से पहले कमिंग्स के उन बयानों के बाद आया है जिसमें उन्होंने मेक्सिको से लगे अमेरिका के दक्षिणी सीमावर्ती इलाके में शरणार्थियों की स्थिति को दयनीय बताया था। कमिंग्स ने कहा था कि शरणार्थी शिविरों में सरकार के समर्थन से बाल उत्पीड़न हो रहा है। कमिंग्स ट्रंप प्रशासन के मुखर आलोचकों में हैं। ट्रंप के ट्वीट के जवाब में कमिंग्स ने लिखा, 'मिस्टर प्रेसीडेंट, मैं हर रोज अपने क्षेत्र जाता हूं और जनता के लिए आवाज उठाता हूं।' मालूम हो कि कमिंग्स बाल्टिमोर से ही सांसद हैं।