{"_id":"634c977fda2f7578ad235990","slug":"worst-flood-in-30-years-in-phuket-thailand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thailand: थाई पर्यटन नगरी फुकेट में 30 साल की सबसे भीषण बाढ़, 24 बांधों में खतरे के निशान से ऊपर पानी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thailand: थाई पर्यटन नगरी फुकेट में 30 साल की सबसे भीषण बाढ़, 24 बांधों में खतरे के निशान से ऊपर पानी
Mon, 17 Oct 2022 06:16 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बैंकॉक।
एजेंसी, बैंकॉक।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 17 Oct 2022 06:16 AM IST
सार
थाईलैंड के राष्ट्रीय जल आयोग ने बताया, देश के 24 बांधों में पानी खतरे के निशान तक जा चुका है। थाईलैंड के 34 प्रांत इस समय बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
बाढ़ में डूबी कार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाईलैंड की मशहूर पर्यटन नगरी फुकेट बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सौ-सौ मिमी से ज्यादा बारिश के बाद 30 साल की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रही है। शहर के अधिकतर इलाकों में पांच फुट तक पानी भर जाने से डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तरफ जाना पड़ा है। थाईलैंड के राष्ट्रीय जल आयोग ने बताया, देश के 24 बांधों में पानी खतरे के निशान तक जा चुका है। थाईलैंड के 34 प्रांत इस समय बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
भोजन के तौर पर कीड़े इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा सिंगापुर
सिंगापुर फूड एजेंसी (एसएफए) कीडों को इंसानी भोजन के तौर पर इस्तेमाल देने पर विचार कर रही है। इसके लिए एसएफए ने खाद्य व पशु उद्योगों से प्रतिक्रिया मांगी है। कीड़ों को खाने की मंजूरी दिए जाने के बाद झींगुर, गुबरैला, मधुमक्खी व पतेंगे जैसे कीड़ों को भोजन के तौर पर इस्तेमाल हो सकेगा। एएफए इन कीड़ों को सीधे या प्रोटीन बार आदि में मिलाकर खाने की इजाजत देने पर विचार कर रहा है। एजेंसी
विज्ञापन
कोलंबिया में बस पलटी, 20 यात्रियों की मौत, 15 घायल
बोगोटा। दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में पैन अमेरिकन हाइवे पर एक बस पलटने से 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिम में पोपायन के पास हुआ यह हादसा इतना भीषण था कि मृतकों और घायलों को निकालने में नौ घंटे लग गए। बस टुमाको से कैली की तरफ जा रही थी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की शुरुआती वजह ब्रेक में मैकेनिकल गड़बड़ी नजर आ रही है।
विज्ञापन