Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद दुनियाभर में शोक, भारतीय अमेरिकियों ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान क्रैश में 265 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद दुनियाभर में शोक की लहर है। अमेरिका और यूके में प्रवासी भारतीयों ने हादसे में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात से आए भारतीय अमेरिकियों की बड़ी आबादी वाले ह्यूस्टन में इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन के संस्थापक सचिव जगदीप अहलूवालिया ने कहा कि यह बहुत बड़ी त्रासदी है। मैंने पिछले साल ह्यूस्टन और गुजरात के बीच व्यापारिक संबंध बनाने में मदद करने के लिए अहमदाबाद का दौरा किया था। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं।
अहमदाबाद के मृल निवासी और ह्यूस्टन के चिकित्सक डॉ. पटेल ने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद दुर्घटना हुई। मैं वहां मेडिकल स्कूल गया था। कृपया मेरे साथ मिलकर प्रियजनों के प्रति संवेदना और शक्ति प्रकट करें। सभी 242 यात्रियों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। नासा की भूतपूर्व इंजीनियर और स्थानीय अधिवक्ता डॉ. वीना अंबरदार ने कहा कि समुदाय हिल गया है। हम सभी लोग इस दर्द को साझा करते हैं। हमारी संवेदनाएं हर शोक संतप्त परिवार और चौबीसों घंटे काम करने वाली बहादुर मेडिकल टीमों के साथ हैं।
ये भी पढ़ें: क्या विमान में सबसे सुरक्षित होती है 11A सीट, कैसे बच सकती है यात्रियों की जान? विशेषज्ञों की राय
हृदय रोग विशेषज्ञ और ह्यूस्टन में लंबे समय से रह रहे डॉ. निक निकम ने कहा कि यह दिल दहला देने वाला है। ड्रीमलाइनर 787 ने लाखों मील सुरक्षित उड़ान भरी है। यह पहली घातक दुर्घटना है। मेडिकल छात्रों सहित कई युवा लोगों की जान चली गई। कई सवाल हैं, लेकिन कोई जवाब इस दुख को कम नहीं कर सकता। हमारी प्रार्थनाएं परिवारों और भारत के साथ हैं। ओम शांति।
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक सुहाग शुक्ला ने कहा कि त्रासदी ने हमारे दिल को तोड़ दिया है। हमारी प्रार्थनाएं एअर इंडिया के यात्रियों के परिवारों, मेडिकल छात्रों, सिविल अस्पताल के निवासियों और कर्मचारियों तथा इसके अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी के साथ हैं।
डलास में भी सामुदायिक समूह प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। यहां के लिए हाल ही में एअर इंडिया ने अपनी सेवा शुरू की है। नॉर्थ टेक्सास के गुजराती समाज के प्रकाश सोलंकी ने कहा कि नए मार्ग ने हमें सीधे हमारी जड़ों से जोड़ा है। यह त्रासदी बहुत से परिवारों को झकझोर कर रख देती है। सैन फ्रांसिस्को में तकनीकी पेशेवर आरती पटेल ने कहा कि यह एक दर्दनाक याद है कि हम कितने वैश्विक और जुड़े हुए हैं।
#WATCH | London, UK | A member of the Indian community, Kunal says, "I am from Gujarat, Ahmedabad...We paid tribute to those who lost their lives in the London-bound Air India plane crash...I will pray to God to grant peace to all the departed souls and that this kind of incident… https://t.co/H7K6wyqKSR pic.twitter.com/JVkC1BrrfB
— ANI (@ANI) June 14, 2025
लंदन में भी भारतीय समुदाय में शोक
भारतीय समुदाय के सदस्यों ने लंदन स्थित उच्चायोग के बाहर विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय समुदाय के सदस्य कुणाल ने कहा कि मैं गुजरात, अहमदाबाद से हूं। हमने लंदन जाने वाले एअर इंडिया विमान दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि वे सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और इस तरह की घटना फिर कभी न हो।
ये भी पढ़ें: ड्रीमलाइनर दुनिया के सबसे भरोसेमंद विमान, तकनीकी चूक को अप्रत्याशित मान रहे विशेषज्ञ
एअर इंडिया का विमान हुआ क्रैश
12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से 230 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर को लेकर उड़ान भरने के कुछ मिनट ही बाद एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 क्रैश हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 242 में 241 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दुर्घटनास्थल पर 24 अन्य लोग भी हादसे के शिकार हुए हैं। एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि AI171 विमान के दुर्घटना में केवल एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.