फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates: World News in hindi Asia Pakistan china europe us uk west asia politics, global News in hindi

World Updates: ट्रंप ने जापान की PM को अमेरिका आने का दिया न्योता; किम जोंग उन की बेटी बन सकती है उत्तराधिकारी

Sat, 03 Jan 2026 10:42 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 03 Jan 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
World Updates: World News in hindi Asia Pakistan china europe us uk west asia politics, global News in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जापान ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची को इस साल अमेरिका आने का निमंत्रण दिया है। यह बातचीत शुक्रवार को फोन पर हुई। अगर यह दौरा होता है, तो अक्तूबर में पद संभालने के बाद यह ताकाइची की अमेरिका की पहली यात्रा होगी। यह निमंत्रण ऐसे समय में आया है, जब जापान और चीन के रिश्तों में तनाव बढ़ा हुआ है। अमेरिका, जो जापान का करीबी सहयोगी है, टोक्यो के साथ अपने संबंध मजबूत करना चाहता है और साथ ही बीजिंग के साथ रिश्तों को भी संतुलित रखने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


जापान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने वसंत ऋतु में इस यात्रा को लेकर आपसी समन्वय पर सहमति जताई है। जापानी समाचार एजेंसी क्योदो के अनुसार, यह दौरा वॉशिंगटन में होने वाले चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल के दौरान भी हो सकता है।
विज्ञापन


नेपाल में 5 मार्च के चुनाव के लिए 80000 सैनिक होंगे तैनात
नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनावों के लिए नेपाल सेना करीब 80,000 सैनिकों को तैनात करेगी। यह जानकारी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजाराम बस्नेत के अनुसार, चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए सेना की 90 प्रतिशत से ज्यादा जमीनी ताकत तैनात की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने पहले ही सेना की तैनाती को मंजूरी दे दी है। प्रवक्ता ने बताया कि चुनाव से एक महीने पहले सेना की तैनाती शुरू हो जाएगी। इसके लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा योजना बनाई गई है। इसमें पहली परत नेपाल पुलिस की, दूसरी परत सशस्त्र पुलिस बल की, तीसरी और अंतिम परत नेपाल सेना की होगी। इस व्यवस्था का मकसद चुनाव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है।

एरिजोना के पहाड़ों में हेलीकॉप्टर हादसा, चार लोगों की मौत
एरिजोना (अमेरिका) में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा फीनिक्स से करीब 103 किलोमीटर पूर्व टेलीग्राफ कैन्यन के पास हुआ। पिनाल काउंटी शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे क्रैश हुआ। हादसे में 59 वर्षीय पायलट के साथ दो 21 वर्षीय युवतियों और एक 22 वर्षीय युवती की जान चली गई। शेरिफ कार्यालय ने कहा कि वे पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हेलीकॉप्टर ने पास के क्वीन क्रीक शहर के एक एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। हादसे की जांच फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड कर रहे हैं। सुरक्षा कारणों से घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में उड़ानों पर रोक भी लगाई गई।

पूर्वी नेपाल में हल्के भूकंप के झटके
पूर्वी नेपाल के ताप्लेजुंग जिले में शनिवार सुबह हल्का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। इसके झटके पास के शंखुवासभा और पांचथर जिलों में भी महसूस किए गए। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर के मुताबिक, भूकंप सुबह 6:13 बजे आया। इसका केंद्र ताप्लेजुंग से करीब 420 किलोमीटर पूर्व, फालाइचा इलाके में था। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। इससे पहले 9 दिसंबर को भी नेपाल के कालापानी क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जो चीन सीमा के पास है।

उत्तर कोरिया: किम जोंग उन की बेटी बन सकती है उत्तराधिकारी
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बेटी किम जु ऐ ने पहली बार अपने परिवार के पवित्र मकबरे कूमसुसान पैलेस ऑफ द सन का दौरा किया। विशेषज्ञों का मानना है कि नए साल पर उठाया गया यह कदम उसे अपने पिता के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा संकेत है। 13 वर्षीय जु ऐ को प्योंगयांग में अपने माता-पिता के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर सम्मान व्यक्त करते देखा गया। 
कूमसुसान पैलेस को उत्तर कोरियाई शासन की वैधता का प्रतीक माना जाता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसे आगामी वर्कर्स पार्टी कांग्रेस में किसी उच्च पद पर नियुक्त किया जा सकता है। गौरतलब है कि, किम जोंग उन 1948 से शासन कर रहे अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के नेता हैं।

म्यांमार में जॉब स्कैम में फंसे 3 भारतीय नागरिक वतन लौटे
म्यांमार के म्यावडी स्कैम सेंटर में फंसे तीन भारतीय नागरिक सुरक्षित स्वदेश लौट आए है। यंगून स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। दूतावास ने बताया कि म्यांमार के अधिकारियों और संगठनों के सहयोग से इन तीनों को बृहस्पतिवार को वापस भेजा गया। जुलाई 2024 से अब तक कुल 1,757 भारतीयों को म्यांमार से वापस लाया जा चुका है। दूतावास ने सोशल मीडिया पर लोगों को ऐसे लुभावने नौकरी के ऑफर से बचने की सख्त सलाह दी है। 

इंडोनेशिया में नई दंड संहिता लागू औपनिवेशिक कानूनों से मुक्ति
इंडोनेशिया ने शुक्रवार से नई दंड संहिता लागू कर दी है। इसके साथ ही देश में 80 साल से चले आ रहे डच शासन काल के कानूनों का अंत हो गया। 1945 में स्वतंत्रता के बाद से ही इंडोनेशिया पुराने औपनिवेशिक ढांचे के तहत काम कर रहा था। 345 पन्नों के इस नए कानून को 2022 में पारित किया गया था। तीन साल के संक्रमण काल के बाद लागू हुए इस कानून में विवाह से इतर यौन संबंधों को अपराध माना गया है। यह नियम नागरिकों और विदेशी पर्यटकों, दोनों पर लागू होगा। 

ऑस्ट्रेलिया: नॉर्दर्न टेरिटरी में 31 साल बाद फिर इच्छा मृत्यु कानून की तैयारी
ऑस्ट्रेलिया का नॉर्दर्न टेरिटरी क्षेत्र 31 साल बाद फिर से स्वैच्छिक इच्छा मृत्यु को वैध बनाने की दिशा में बढ़ रहा है। 1995 में नॉर्दर्न टेरिटरी ने दुनिया में पहली बार ऐसा कानून बनाया था, जिसे 1997 में ऑस्ट्रेलियाई संसद ने रद्द कर दिया था। अब यहां की सरकार ने घोषणा की है कि 2026 के मध्य तक डॉक्टरों की सहायता से मौत से संबंधित बिल पर विचार किया जाएगा। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के सभी छह राज्यों और ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी में यह कानून लागू है।

नावों पर हमलों के बाद बचे लोगों की तलाश जारी
अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने कहा है कि पूर्वी प्रशांत महासागर में उन लोगों की तलाश अब भी जारी है, जो ड्रग तस्करी के आरोप वाली नावों पर अमेरिकी सैन्य हमलों के दौरान समुद्र में कूद गए थे। हालांकि, घटना को कई दिन बीत जाने के बाद किसी के जिंदा मिलने की संभावना काफी कम होती जा रही है। कोस्ट गार्ड के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को खोज अभियान शुरू किया गया, जब अमेरिकी सेना ने सूचना दी कि मेक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा से करीब 400 मील दूर समुद्र में कुछ लोग मौजूद हो सकते हैं। इसके बाद सैक्रामेंटो से एक विमान भेजा गया, जिसने 1,000 मील से ज्यादा क्षेत्र में तलाशी ली और आसपास से गुजर रहे जहाजों को भी अलर्ट किया गया।

एजेंसी ने बताया कि अब तक 65 घंटे से अधिक समय तक खोज अभियान चलाया गया है, जिसमें अन्य देशों और नागरिक जहाजों का भी सहयोग लिया गया। इस दौरान समुद्र में नौ फीट ऊंची लहरें और 40 नॉट की तेज हवाएं तलाशी में बड़ी बाधा बनी रहीं।
 

सैन्य खुफिया प्रमुख बुडानोव होंगे जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को सैन्य खुफिया प्रमुख जनरल किरिलो बुडानोव को अपना नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका युद्ध खत्म करने के लिए राजनयिक प्रयास तेज कर रहा है। बुडानोव, पूर्व चीफ एंड्री यरमक की जगह लेंगे, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद कार्रवाई की गई है। जेलेंस्की ने कहा कि बुडानोव का अनुभव शांति वार्ता में सहायक होगा।

अमेरिकी सुरक्षा के नाम पर ट्रंप ने चिप्स डील रद्द करने का आदेश दिया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए 29 लाख डॉलर की एक कंप्यूटर चिप्स डील को रद्द करने का आदेश दिया है। यह सौदा एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की कंपनी एमकोरऔर हाइफो कॉर्प के बीच हुआ था। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अगर मौजूदा मालिक हाइफो के पास यह तकनीक रहती है, तो इससे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसी आधार पर राष्ट्रपति ने कार्यकारी आदेश जारी कर हाइफो को 180 दिनों के भीतर इस तकनीक से अपना नियंत्रण हटाने को कहा है।

श्रीलंका की नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 11 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए गए हैं। उनकी एक नौका भी जब्त हुई है। श्रीलंका नौसेना ने कहा, मछुआरों को उत्तरी प्रांत में बृहस्पतिवार देर रात को गिरफ्तार किया गया। वे क्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ रहे थे और इलाका छोड़ने की चेतावनी पर भी मछली पकड़ना जारी रखे थे। 

क्यूबा के पास क्रूज जहाज से गिरी 77 वर्षीय महिला की तलाश अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने रोकी
अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने उस 77 वर्षीय महिला की तलाश अभियान को रोक दिया है, जो नए साल के दिन क्यूबा के पास एक क्रूज जहाज से समुद्र में गिर गई थी। कोस्ट गार्ड के अनुसार, महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। उसकी तलाश में करीब आठ घंटे तक 690 वर्ग मील (करीब 1,787 वर्ग किलोमीटर) क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

यूएई भारत के स्वदेशी रक्षा उत्पादों में दिखा रहा गहरी दिलचस्पी
हाल में भारत और यूएई के बीच रक्षा संबंध काफी गहरे हुए हैं। अक्तूबर 2025 में यूएई सेना के मेजर जनरल यूसुफ मैयूफ सईद अल हलामी ने भारत यात्रा के दौरान देश की एआई क्षमताओं और डीआरडीओ की स्वदेशी तकनीक में रुचि दिखाई थी। दिसंबर में यूएई प्रेसिडेंशियल गार्ड के कमांडर मेजर जनरल अली सैफ अल काबी ने जनरल द्विवेदी से मुलाकात कर भविष्य की रक्षा प्रौद्योगिकियों में साझेदारी बढ़ाने पर बातचीत की थी। यूएई भारत के स्वदेशी रक्षा उत्पादों, जैसे ब्रह्मोस मिसाइल और आकाश एयर डिफेंस सिस्टम में गहरी दिलचस्पी दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed