फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates US UK Russia Australia China Pakistan Afghanistan Middle east neighboring countries of india

World News: तालिबान को आतंकी संगठन की सूची से बाहर करेगा रूस; श्रीलंका में पर्यटक वीजा पर गए 8 भारतीय पकड़े गए

Tue, 28 May 2024 04:10 PM IST
श्वेता महतो वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 28 May 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
World Updates US UK Russia Australia China Pakistan Afghanistan Middle east neighboring countries of india
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

अफगानिस्तान से अमेरिका के निकलने के बाद तालिबान का राज है। चीन पहले ही तालिबानी शासन को मान्यता दे चुका है और अफगानिस्तान में मौजूदगी बढ़ा रहा है। वहीं, अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी संकेत दिए हैं कि रूस की तरफ से भी तालिबान को अफगानिस्तान के आधिकारिक शासक के तौर पर मान्यता दी जा सकती है।  पुतिन ने मंगलवार को एक साक्षात्कार में कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान ही वास्तविक शक्ति है। ऐसे में रूस की तरफ से तालिबान को अफगानिस्तान में वैध प्राधिकारी के तौर पर मान्यता दी जानी चाहिए और तालिबान के नेतृत्व में अफगानिस्तान के साथ संबंधों को बढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन


श्रीलंका में पर्यटक वीजा पर गए 8 भारतीय पकड़े गए
श्रीलंकाई आव्रजन अधिकारियों ने पर्यटक वीजा का दुरुपयोग करके आईटी कारोबार चलाने के आरोप में एक महिला सहित आठ भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया है। आव्रजन अधिकारियों ने मंगलवार बताया कि इन व्यक्तियों को हाल ही में आव्रजन एवं उत्प्रवासन विभाग के अधिकारियों ने कोलंबो के सिनामन गार्डन के पॉश आवासीय क्षेत्र में एक घर पर छापे के दौरान पकड़ा। हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों के पास पर्यटक वीजा था। एक व्यक्ति अपने वीजा अवधि से अधिक समय तक रुका हुआ था। पर्यटक वीजा के तहत श्रीलंका में रोजगार सख्त वर्जित है। अधिकारियों ने कहा कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद हिरासत में लिए गए एक महिला समेत आठ लोगों को निर्वासित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


मार्च में भी 21 भारतीयों को हिरासत में लिया गया था
इससे पहले मार्च में भी पर्यटक वीजा का दुरुपयोग के आरोप में श्रीलंकाई आव्रजन अधिकारियों ने वेस्ट कोस्ट रिसॉर्ट शहर नेगोंबो में 21 भारतीयों को हिरासत में लिया था। भारत श्रीलंका का सबसे बड़ा इनबाउंड पर्यटन बाजार है। वर्तमान में श्रीलंका ने भारत, चीन, इंडोनेशिया, रूस, थाईलैंड, मलेशिया और जापान के पर्यटकों के लिए निशुल्क वीजा व्यवस्था प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी कंपनी के पूर्व महाप्रबंधक को रिश्वतखोरी में मौत की सजा
चीन की सरकारी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी हुआरोंग इंटरनेशनल के पू्र्व महाप्रबंधक बाई तियान्हुई को रिश्वतखोरी के मामले में मौत की सजा दी गई है। उत्तरी शहर तियानजिन की एक अदालत ने तियान्हुई को मौत की सजा सुनाई है। बाई को तियानजिन के सेकेंडरी इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने 2014 से 2018 के बीच कुल 101 करोड़ युआन (15.18 करोड़ डॉलर) की रिश्वत लेने का दोषी ठहराया गया था। 

नेपाल में वैध होगी भांग की खेती
नेपाल में औषधीय उपयोग के लिए भांग की खेती को वैध किया जाएगा। वित्त मंत्री वर्षा मान पुन ने मंगलवार को यह घोषणा की। संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि नेपाल में भांग के व्यावसायिक उत्पादन के लिए आवश्यक कानून बनाए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि चिकित्सा उपयोग के लिए भांग की व्यावसायिक खेती और खपत के लिए कानूनी व्यवस्था की जाएगी।

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस ने अपने बयान पर माफी मांगी

पोप फ्रांसिस ने मंगलवार को एक माफीनामा जारी किया है। बता दें कि  उन्होंने पिछले सप्ताह इटली के बिशप्स के साथ एक बैठक की थी। उन पर आरोप है कि बैठक के दौरान उन्होंने कथित तौर पर समलैंगिकों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। हालांकि अब उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगी है। वेटिकन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पोप की मंशा कभी भी किसी को आहत करने की नहीं थी। आगे लिखा गया है कि जो लोग पोप की बात से आहत हुए हैं, उनसे पोप माफी मांगते हैं।

इस्राइल: भारत के राजदूत ने शेख अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

इस्राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने जेरूसलम में भारतीय धर्मशाला के निदेशक शेख मोहम्मद मुनीर नजीर हसन अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि अंसारी को इससे पहले प्रवासी दिवस पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। 96 वर्ष के अंसारी का जन्म 1998 में जेरुसलम में हुआ था। उनका परिवार वहां मौजूद एक भारतीय धर्मशाला की देख रेख करता है। कहा जाता है कि इस धर्मशाला में पंजाब के 12वीं सदी के प्रसिद्ध सूफी संत बाबा फरीद ने 40 दिनों तक एकांत में प्रार्थना की थी। 24 मई को शेख अंसारी का निधन हुआ था। भारत सरकार ने शेख अंसारी को अगस्त 2011 में प्रवासी दिवस सम्मान से पुरस्कृत किया था। 

 

गणतंत्र दिवस पर नेपाली राष्ट्रपति बोले-नई प्रणाली ने दिए अधिकार

नेपाल ने मंगलवार को अपना 17वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर राष्ट्रपति रामचंच्र पौडेल ने कहा कि संघीय लोकतांत्रिक गणतंत्र प्रणाली ने देश में पूर्ण राजनीतिक अधिकार सुनिश्चित किए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड ने कहा कि गणतंत्र प्रणाली सिर्फ राजनीतिक प्रणाली नहीं, बल्कि एक जीवनशैली भी है। नेपाल की संसद ने 17 वर्ष पहले 2008 में पीपुल्स मूवमेंट द्वितीय के सफल समापन के बाद एक ऐतिहासिक घोषणा के जरिये 240 साल पुराने राजशाही तंत्र को समाप्त कर दिया था। नेपाल को 28 मई, 2008 को एक संघीय गणराज्य लोकतांत्रिक राष्ट्र घोषित किया गया था। 

श्रीलंका में चुनाव स्थगित करने के लिए जनमत संग्रह का सुझाव

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की अध्यक्षता वाली यूनाइटेड नेशनल पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव और आम चुनाव को स्थगित करने के लिए जनमत संग्रह कराने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में फिलहाल आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए चुनावों को दो साल के लिए स्थगित करना आवश्यक है। हालांकि, इस प्रस्ताव की तुरंत आलोचना की गई। विपक्षी दलों ने इस सुझाव को असंवैधानिक बताया है। बता दें कि श्रीलंका के चुनाव आयोग ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि द्वीप राष्ट्र में राष्ट्रपति चुनाव 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच कराए जाएंगे।

भारत के स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारत के स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा को जिनेवा में सतहत्तरवीं विश्व स्वास्थ्य सभा (77 WHA) में समिति ए का प्रमुख नियुक्त किया गया है। अपूर्व चंद्रा ने कहा ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं इस समिति को कुशल तरीके से निर्देशित करने की कोशिश करूंगा।’ उन्होने बताया कि इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य सभा की थीम 'सभी स्वास्थ्य के लिए, सभी के लिए स्वास्थ्य' है। उन्होंने आगे कहा कि यह भारत के 'वसुधैव कुटुंबकम' के मूल सिद्धांतों से काफी मेल खाता है। 

हांगकांग में राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने पर छह गिरफ्तार

हांगकांग पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि इन सभी लोगों ने सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ कुछ पोस्ट किया था। बता दें कि हाल ही में हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पारित किया गया है। इन छह लोगों को गिरफ्तार करने में पहली बार इस कानून का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। 

 

अमेरिकी सांसदों के ताइवान दौरे पर चीन ने जताई नाराजगी

अमेरिकी सांसदों के ताइवान दौरे पर चीन ने नाराजगी जताई। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने अमेरिका और ताइवान के बीच सैन्य संपर्क और ताइवान को हथियार प्रदान करने के प्रयास की निंदा की। चीन ने ताइवान में नई सरकार बनने के बाद ही आसपास के इलाकों में कई सैन्य अभ्यास किए। चीन की इस हरकत के बाद अमेरिकी सांसदों ने ताइवान का दौरा किया।

पापुआ न्यू गिनी को भारत सरकार देगी दस लाख डॉलर

पापुआ न्यू गिनी में 24 मई को एक बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग जब गए। इस घटना के बाद भारत सरकार ने राहत और पुनर्निर्माण प्रयासों का समर्थन करने के लिए दस लाख डॉलर की तत्काल राहत सहायता प्रदान करने का एलान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed