फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates uk us china pakistan afghanistan myanmar uae middle east india neighboring countries news

World Updates: खैबर पख्तूनख्वा में एक घर की छत गिरने से छह की मौत, मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल

Mon, 18 Mar 2024 02:08 PM IST
Sweta Mahato श्वेता महतो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:08 PM IST
सार

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक घर का छत गिरने से उसमें रहने वाले छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दक्षिणी वजीरिस्तान आदिवासी जिले के रघजई इलाके की है।

विज्ञापन
World Updates uk us china pakistan afghanistan myanmar uae middle east india neighboring countries news
दुनिया की खबरें - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक घर का छत गिरने से उसमें रहने वाले छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चा भी शामिल है। यह घटना सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दक्षिणी वजीरिस्तान आदिवासी जिले के रघजई इलाके की है।
विज्ञापन


इस घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत अभी भी गंभीर है। प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों के परिवार को सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन


महावाणिज्य दूतावास ने भारतीय छात्र की मौत पर जताया दुख
न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर कहा, बोस्टन में भारतीय छात्र अभिजीत पुरुचुरु के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। कनेक्टिकट में जासूस सीधे उनके माता-पिता के संपर्क में हैं। शुरुआती जांच में किसी गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाली संसद के पूर्व स्पीकर सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार
नेपाल की संसद के निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण बहादुर महारा को सोने की तस्करी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के उपाध्यक्ष महारा को कपिलवस्तु से गिरफ्तार किया गया। उन्हें आज सुबह काठमांडू लाया गया। नेपाल पुलिस के आईजीपी बसंत कुंवर ने कहा, महारा को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी पर क्या बोले राजदूत डेल्फिन
भारत में यरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने अपने हालिया बंगलूरू दौरे पर प्रकाश डाला। उन्होंने सोमवार को कहा कि उनकी यात्रा का मकसद दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार और निवेश के प्रवाह को बढ़ावा देना है। एक इंटरव्यू के दौरान डेल्फिन ने भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, मैं यहां सबसे पहले देखने, मिलने, सुनने और सीखने के लिए आया हूं। मेरा मकसद यह है कि हम भारतीय और यूरोपीय पारिस्थितिकी तंत्र, आर्थिक पारिस्थिति तंत्र को बेहतर तरीके से कैसे जोड़ सकते हैं। आईटी और फार्मास्युटिकल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ हमारी साझेदारी बहुत अच्छी है। इसलिए पांच हचार से ज्यादा यूरोपीय कंपनियां भारत में मौजूद हैं। इसमें से बहुत सी कंपनियां बंगलूरू में मौजूद हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed