फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates uk us australia china pakistan middleeast and neighboring counties of india news

UK: जम्मू-कश्मीर संकल्प दिवस से पहले ब्रिटिश संसद में विशेष चर्चा, पाक के कब्जे वाले शहर भारत में लाने पर जोर

Wed, 21 Feb 2024 11:21 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 21 Feb 2024 11:21 AM IST
सार

जम्मू और कश्मीर संकल्प दिवस से पहले लंदन में यूके की संसद में जम्मू और कश्मीर स्टडी सेंटर यूके (जेकेएससी-यूके) द्वारा एक विशेष चर्चा आयोजित की गई। बता दें कि जम्मू और कश्मीर संकल्प दिवस 22 फरवरी को होता है।

विज्ञापन
World Updates uk us australia china pakistan middleeast and neighboring counties of india news
वर्ल्ड अपडेट - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पर शोध के लिए समर्पित थिंक-टैंक (जेकेएससी) ने संकल्प दिवस (22 फरवरी) से एक दिन पूर्व ब्रिटेन की संसद में एक कार्यक्रम की मेजबानी की। कार्यक्रम में पाक अधिकृत मुजफ्फराबाद, मीरपुर और गिलगित-बाल्टिस्तान तक का क्षेत्र पुनः भारत के अधिकार में लाने पर जोर दिया गया। ये इलाके अतीत में पाकिस्तानी हमले का शिकार हुए थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन, वीरेंद्र मिश्रा, थेरेसा विलियर्स और इलियट कॉलबॉर्न ने भी भाग लिया। बता दें, 22 फरवरी, 1994 को भारतीय संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव में इस दिन को संकल्प दिवस के रूप में चिन्हित करते हुए जम्मू-कश्मीर का पूरा क्षेत्र भारत के अभिन्न अंग के रूप में बताया गया। ब्रिटेन की संसद में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें ब्रिटिश सांसद, स्थानीय पार्षद, सामुदायिक नेता और प्रवासी भारतीयों के प्रमुख सदस्य शामिल थे। पाकिस्तानी कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के निर्वासित प्रोफेसर सज्जाद रजा और प्रतिष्ठित कश्मीरी कार्यकर्ता याना मीर ने कार्यक्रम में मुख्य भाषण में जम्मू-कश्मीर के सामाजिक-सांस्कृतिक और राजनीतिक परिदृश्य का एक व्यापक अवलोकन प्रदान किया, जहां लोगों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन


अनुच्छेद-370 निरस्त करने की तारीफ
याना मीर ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त होने के बाद प्रांत में बेहतर सुरक्षा, सरकारी पहल और धन आवंटन पर जोर देते हुए क्षेत्र में हुई प्रगति की तारीफ की। उन्होंने भारतीय सेना की भी सराहना की। इसमें कट्टरपंथ को खत्म करने के कार्यक्रम और खेल-शिक्षा के लिए युवाओं में पर्याप्त निवेश, भारतीय सेना को बदनाम करने वाली मीडिया कहानियों का मुकाबला करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी अवैध कब्जे के खिलाफ खड़े हों...
सज्जाद रजा ने पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का खुलासा किया। उन्होंने लोगों से कश्मीर पर पाकिस्तान के अवैध कब्जे के खिलाफ खड़े होने का आग्रह किया। सांसदों ने जम्मू-कश्मीर की जमीनी हकीकत दर्शाने वाले कार्यक्रमों को जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed