फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Russia, US, Israel, Bangladesh, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi

World Updates: हिंसा की जांच के लिए समिति गठित करेगा बांग्लादेश, अमेरिका में भारतीय दूतावास के सदस्य का निधन

Sat, 21 Sep 2024 03:44 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 03:44 PM IST
विज्ञापन
World Updates Russia, US, Israel, Bangladesh, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

बांग्लादेश के चटगांव पहाड़ी इलाकों के तीन जिलों में हुई हिंसा की जांच के लिए जल्द ही एक जांच समिति का गठन किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को सरकार ने घोषणा की। अधिकारियों ने कहा कि एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को खगराचारी और रंगमती का दौरा करेगा।

विज्ञापन


इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन डायरेक्टोरेट (आईएसपीआर) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लोगों से तीन पहाड़ी जिलों में चल रहे तनाव को देखते हुए शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सहयोग देने का अनुरोध किया गया है। मुख्य सलाहकार के कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि अंतरिम सरकार ने हाल की हिंसा और मौतों के बाद सभी बलों को संयम बरतने और तीन पहाड़ी जिलों के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईएसपीआर के बयान में हालिया झड़पों के बाद गंभीर दंगों की संभावना के बारे में भी चिंता जताई गई है, जिसमें कम से कम चार मौतें हुईं। बयान में कहा गया है कि खगराचारी नगरपालिका शहर, जिला मुख्यालय और रंगमती नगरपालिका क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में भारतीय दूतावास के सदस्य का निधन
अमेरिका में 18 सितंबर की शाम को भारतीय दूतावास के एक सदस्य का निधन हो गया। इस संबंध में भारतीय दूतावास ने शनिवार तड़के जानकारी दी। हालांकि, भारतीय दूतावास ने मृतक के परिवार की गोपनीयता का ध्यान रखते हुए नाम-पता आदि का विवरण नहीं दिया है। दूतावास का कहना है कि सभी संबंधित एजेंसियां परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं। हम जल्द ही मृतक सदस्य के पार्थिव शरीर को भारत में स्थानांतरित करेंगे। दूतावास ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं।  

लेबनान: हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हुई
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बेरूत के उप नगर पर शुक्रवार को हुए हवाई हमलों में मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। 
 

ब्रिटेन में होगी भूपेन खाखर के चित्र की नीलामी
भारतीय कलाकार भूपेन खाखर का दंत चिकित्सक के तौर पर बने चित्र की नीलामी ब्रिटेन में होगी। इस चित्र को आधुनिक और समकालीन दक्षिण एशियाई कला बिक्री के हिस्से के रूप में नीलामी की शुरुआत से पहले 1.4 मिलियन ग्रेट ब्रिटिश पाउंड की कीमत पर रखा गया है। इसके अलावा एक और भारतीय चित्रकार सैयद हैदर रज़ा की 'टेरा अमाता' नामक कृति की 2.4 मिलियन जीबीपी की कीमत के साथ नीलामी होगी। सोथबी के लंदन मॉडर्न एंड कंटेम्परेरी साउथ एशियन आर्ट के प्रमुख इशरत कांगा ने कहा हम दक्षिण एशिया के अग्रणी आधुनिक मास्टर्स के ताजा और रोमांचक कार्यों को बाजार में लाकर खुश हैं। चित्र में खाखर को नामचीन दंत चिकित्सक के रूप में अपने प्रिय वल्लभ भाई के दांत खींचते हुए दिखाया गया है। अगले सप्ताह की नीलामी में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से पेंटिंग, मूर्तियां, चीनी मिट्टी की चीज़ें और कागज पर बनी कृतियां एक साथ लाई जाएंगी, जो वर्तमान में लंदन में सोथबी की गैलरी में प्रदर्शित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed