फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Russia, Ukraine, US, Pakistan, China, Sri Lanka, UN latest news in hindi

World Updates: बोइंग हवाई जहाजों में ऑक्सीजन मास्क पर US चिंतित; चीनी आक्रामकता के बीच जापान-फिलीपीन में संधि

Tue, 09 Jul 2024 06:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
World Updates Russia, Ukraine, US, Pakistan, China, Sri Lanka, UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

अमेरिकी विमानन नियामक ने सोमवार को बोइंग हवाई जहाजों में ऑक्सीजन मास्क मुद्दे पर चिंता व्यक्त की। कहा कि आपात स्थिति में यात्री ऑक्सीजन मास्क विफल हो सकते हैं। इसलिए 2,600 से अधिक बोइंग 737 हवाई जहाजों के निरीक्षण की आवश्यकता होगी। संघीय उड्डयन प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा कि ऑपरेटरों को ऑक्सीजन जनरेटर का निरीक्षण करना होगा। यदि आवश्यक हो तो 120 से 150 दिनों के भीतर सुधारात्मक कार्रवाई भी करनी होगी।

विज्ञापन

चीनी आक्रामकता के बीच जापान-फिलीपीन में संधि
क्षेत्रीय जल क्षेत्र में चीन के बढ़ते दावे के बीच, जापान-फिलीपीन ने सुरक्षा सहयोग के लिए साझा अभ्यास के वास्ते द्विपक्षीय रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए। नए रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर करने से पहले, राष्ट्रपति मार्कोस ने कामिकावा और जापानी रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा से मुलाकात की। अब फिलीपीन बल को साझा युद्ध प्रशिक्षण के लिए जापान में प्रवेश अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएई : भारतीय समुदाय के कारोबारी बक्सानी नहीं रहे
18 साल की उम्र में यूएई आने वाले प्रमुख भारतीय व्यवसायी राम बक्सानी का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने आईटीएल कॉसमॉस समूह के अध्यक्ष के निधन पर शोक जताते हुए कहा, बक्सानी के निधन से समुदाय ने एक मार्गदर्शक खो दिया है। उन्होंने यूएई में भारतीयों को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

उम्र के साथ ज्ञान को प्रभावित कर सकता है धूम्रपान : शोध
उम्र के साथ मिलने वाला ज्ञान धूम्रपान की लत से प्रभावित हो सकता है। धूम्रपान न करने वालों की तुलना में इन लोगों में स्मृति व भाषा जैसे संज्ञानात्मक कौशल में 85% तक गिरावट आ सकती है। एक शोध में शारीरिक गतिविधि, शराब की लत व जीवनशैली कारकों के 16 संयोजनों का विश्लेषण करने पर मिले नतीजों में पाया गया कि धूम्रपान की आदतें उम्र के साथ संज्ञानात्मकता में कितनी तेजी से गिरावट ला सकती हैं। यह शोध नेचर कम्युनिकेशंस पत्रिका में प्रकाशित हुआ। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed