फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates: Russia, Ukraine, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi

World Updates: अमेरिका ने गाजा में फिर से शुरू की राहत सामग्री की सप्लाई, तूफान के चलते हुई थी बाधित

Sun, 09 Jun 2024 09:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 09:39 AM IST
सार

बाइडन सरकार ने बुधवार को एक नीति लागू की है, जो उन प्रवासियों को शरण लेने से रोकती है, जो अवैध रूप से अमेरिका-मैक्सिको सीमा से आते हैं। हालांकि इस नीति में कुछ अपवाद भी रखे गए हैं। साथ ही नई नीति में अवैध अप्रवासियों को तुरंत निर्वासित करने की प्रक्रिया भी शामिल है।

विज्ञापन
World Updates: Russia, Ukraine, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

 पाकिस्तान के कराची में शनिवार को एक तेल टैंकर में विस्फोट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, पांच अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, बोट बेसिन स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) नसीर तनोली ने कहा कि विस्फोट कराची की शिरीन जिन्ना कॉलोनी में 20-बस रूट के टर्मिनल के पास हुआ। जहां, कुछ कर्मचारी एक तेल टैंकर के नीचे वेल्डिंग कर रहे थे। यह खाली तेल टैंकर था, लेकिन इसमें कुछ गैसें जमा हो गई थीं। रेस्क्यू 1122 के अधिकारी हसन खान ने कहा कि वेल्डिंग कार्य के दौरान निकली चिंगारी विस्फोट का कारण बनी। अधिकारी ने बताया कि हादसे में जुल्फिकार मोहम्मद नामक एक वेल्डिंग कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक राहगीर महिला सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


रेस्क्यू अधिकारी के अनुसार, वेल्डिंग कार्य करने के दौरान कोई सुरक्षा सावधानी नहीं बरती गई। वहीं, एसएचओ तनोली ने कहा कि यह एक दुर्घटना थी, पीड़ित परिवार ने अब तक इस मामले में किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस से संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोल्खोव नदी में डूबे सभी चार भारतीय छात्रों के शव बरामद
रूस की वोल्खोव नदी में डूबे सभी चार भारतीय छात्रों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतक छात्र महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले थे। जलगांव जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद के मुताबिक, यह हादसा 4 जून को हुआ था। घटना के पहले दो दिनों के अंदर दो शव मिले थे।

आयुष ने बताया कि रूसी अधिकारियों ने शनिवार सुबह दो शव और बरामद किए गए। शवों को मुंबई लाया जा रहा है। इसके बाद छात्रों के शवों को जलगांव जिले में उनके मूल निवास स्थानों में जाया जाएगा। चारों मृतक हर्षल अनंतराव देसले, जीशान अशफाक पिंजारी, जिया फिरोज पिंजारी और मलिक गुलाम गौस मोहम्मद याकूब रूस की यारोस्लाव-द- वाइज नोवगोरोद स्टेट यूनविर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। दरअसल, मृतकों के साथ निशा और भूपेश नाम के दो और छात्र भी थे। इन दोनों की जान बच गई। यह हादसा 18 से 20 साल के छात्रों के इस समूह के वोल्खोव नदी के किनारे टहलने के दौरान अचानक हुआ था। डूबने के दौरान अमलनेर का रहने वाला जिशान पिंजारी अपने माता-पिता के साथ वीडियो कॉल पर था। परिवार के लोगों ने उन्हें पानी से बाहर आने को कहा था। मृतक जिशान और जिया भाई-बहन थे। वहीं, देसाले भड़गांव से थे। रूसी यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने छात्रों की मौत पर भारतीय राजदूत संदेश भेज संवेदना जताई है। 

ब्रिटेन में निवेश : भारत से महाराष्ट्र कर्नाटक और दिल्ली शीर्ष पर
भारत से ब्रिटेन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश करने वालों में महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली शीर्ष पर हैं। भारतीय उद्योग परिसंघ और ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। लंदन में पेश की गई रिपोर्ट से पता चला कि महाराष्ट्र में मुख्यालय वाली कंपनियों ने 2023 में ब्रिटेन में सर्वाधिक 20% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किया। इसके बाद कर्नाटक से 12% और दिल्ली से 8.6% एफडीआई किया गया। शीर्ष 10 राज्यों में गुजरात 7.1 फीसदी के साथ चौथे, तमिलनाडु 6.7% के साथ पांचवें, तेलंगाना 6.5% के साथ छठवें, 5.9% के साथ यूपी 7वें स्थान पर है।

रूस के कब्जाए क्षेत्रों पर नियंत्रण के लिए यूक्रेन के हमलों में 28 मरे
रूसी कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्र (खेरसॉन और लुहांस्क) में पिछले 24 घंटे में घमासान युद्ध जारी है। यहां रूस द्वारा नियुक्त अफसरों ने कहा, हमारे द्वारा जीते गए यूक्रेनी क्षेत्रों पर कीव की सेना के हमलों में 28 लोग मारे जा चुके हैं। मॉस्को समर्थित गवर्नर व्लादिमीर साल्दो ने कहा, खेरसॉन के छोटे से शहर सदोव पर यूक्रेनी हमले में 22 लोग मारे गए और 15 लोग घायल हो गए, जबकि लुहांस्क में 6 की मौत हो गई।  

पुतिन की एटमी हमले की धमकी
सेंट पीटर्सबर्ग। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोहराया कि उन्हें फिलहाल रूस की संप्रभुता पर कोई खतरा नहीं दिख रहा है। लेकिन यदि कभी भी ऐसा खतरा महसूस हुआ तो वह एटमी हथियारों के इस्तेमाल से पीछे नहीं हटेंगे।

अमेरिका आने वाले अवैध अप्रवासियों की संख्या में आई कमी

अमेरिका के एक वरिष्ठ सीमा अधिकारी ने बताया कि अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर पकड़े जाने वाले अवैध प्रवासियों की संख्या में शुक्रवार को कमी आई। अधिकारी ने बताया कि यह संकेत देता है कि बाइडन प्रशासन की नई प्रतिबंधात्मक नीति का असर पड़ रहा है। अमेरिका के गश्ती दल ने अवैध रूप से अमेरिका में आने वाले 3100 लोगों को गिरफ्तार किया, जो पिछले दिनों की तुलना में 20 प्रतिशत कम है। अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अवैध अप्रवासियों का मुद्दा अहम है। ट्रंप, बाइडन सरकार पर अवैध अप्रवासियों को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगा रहे हैं। बाइडन सरकार ने बुधवार को एक नीति लागू की है, जो उन प्रवासियों को शरण लेने से रोकती है, जो अवैध रूप से अमेरिका-मैक्सिको सीमा से आते हैं। हालांकि इस नीति में कुछ अपवाद भी रखे गए हैं। साथ ही नई नीति में अवैध अप्रवासियों को तुरंत निर्वासित करने की प्रक्रिया भी शामिल है। जिसके चलते हर दिन करीब दो हजार लोगों को निर्वासित किया जा रहा है, जो पहले के मुकाबले दोगुना है। 

अमेरिकी सेना ने फिर से गाजा में राहत सामग्री की सप्लाई शुरू की

अमेरिका ने गाजा में फिर से राहत सामग्री की सप्लाई शुरू कर दी है। अमेरिकी सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तूफान के चलते समुद्र में माल ढुलाई के लिए बनाया ढांचा तबाह हो गया था, लेकिन अब उसकी मरम्मत कर दी गई है और मरम्मत के बाद फिर से राहत सामग्री की सप्लाई शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में अमेरिकी सेना ने बताया कि शनिवार को 492 मीट्रिक टन राहत सामग्री गाजा भेजी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed