फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Russia, Libya, Iran, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi

World News: लीबिया की बाढ़ के लिए 12 अफसर दोषी करार, 27 साल जेल; पेजेशकियान ने संभाला ईरान के राष्ट्रपति का पद

Mon, 29 Jul 2024 06:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
World Updates Russia, Libya, Iran, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

लीबिया की अदालत ने रविवार को 12 मौजूदा और पूर्व अधिकारियों को पिछले साल दो बांधों के ढहने में उनकी संलिप्तता के लिए 27 साल तक की जेल की सजा सुनाई। डेरना शहर के बाहर 11 सितंबर को तूफान डेनियल के कारण दो बांध टूट गए थे, जिससे पूर्वी लीबिया में भारी बारिश हुई। बाढ़ से तटीय शहर के बीचों-बीच कई मीटर ऊंची पानी की दीवार बन गई थी। हजारों लोग मारे गए थे। अधिकारियों ने कहा कि संरचनाओं के टूटने से शहर का एक चौथाई हिस्सा जलमग्न हो गया था। डेरना आपराधिक न्यायालय ने रविवार को 12 मौजूदा और पूर्व अधिकारियों को कुप्रबंधन, लापरवाही और गलतियों के लिए दोषी ठहराया। कहा इनकी लापरवाही के चलते आपदा आई।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि बाढ़ से संबंधित 4,000 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं, लेकिन लीबिया के रेड क्रिसेंट के प्रमुख ने पहले 11,300 की मौत का हवाला दिया था। ओसीएचए ने उस समय कहा था कि पंजीकृत मौतों के साथ, कम से कम 9,000 लोग लापता थे।

विज्ञापन

पेजेशकियान ने औपचारिक रूप से संभाला ईरान के राष्ट्रपति का पद
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई से रविवार को अनुमति मिलने के बाद सुधारवादी राजनेता व हार्ट सर्जन मसूद पेजेशकियान ने औपचारिक तौर पर राष्ट्रपति का पद संभाल लिया। पजेशकियान ने ईरान की सत्ता की कमान ऐसे वक्त में संभाली है, जब अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण देश की अर्थव्यवस्था काफी कमजोर हो चुकी है।

खामेनेई ने पेजेशकियन से पड़ोसियों, अफ्रीकी व एशियाई देशों के साथ-साथ उन देशों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया, जिन्होंने तेहरान की विदेश नीतियों में समर्थन व मदद की है। खामेनेई ने प्रतिबंधों, तेल प्रतिबंध व कथित मानवाधिकार हनन को लेकर अपने देश के साथ बुरा व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए यूरोपीय देशों की आलोचना की।

चीन : तूफान गेमी के चलते बारिश व भूस्खलन में गई 15 की जान
उष्णकटिबंधीय तूफान गेमी दक्षिण पूर्वी चीन में कहर बरसा रहा है। इसकी वजह से हुई जोरदार बारिश से हुए भूस्खलन से रविवार को मध्य चीन के हुनान में 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 लोग फंस गए और छह घायल लोगों को बचाया गया। प्रांतीय आपातकालीन कमान केंद्र के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे युलिन गांव में एक घर में भूस्खलन हुआ। यह गांव हुनान प्रांत के हेंगयांग शहर के तहत आता है। यहां 300 से अधिक बचावकर्मियों को भेजा गया है। 

विज्ञापन

कमला हैरिस के अभियान ने ट्रंप के ईसाइयों वाले बयान की आलोचना की
अमेरिका की उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के अभियान ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईसाइयों वाले बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ट्रंप का इरादा लोकतंत्र को खत्म करना है। हैरिस अभियान का यह बयान पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा की गई टिप्पणी- ईसाई रूढ़िवादी भीड़ को अंतिम अपील देने के तुरंत बाद आया है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि यदि वे चुनाव के दिन उन्हें वोट देते हैं, तो उन्हें फिर कभी वोट देने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। हैरिस के राष्ट्रपति प्रवक्ता जेम्स सिंगर ने कहा, डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को पीछे ले जाना चाहते हैं। नफरत, अराजकता और डर की राजनीति की ओर। इस नवंबर में अमेरिका उन्हें रोकने के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के इर्द-गिर्द एकजुट होगा।  

अमेरिका-जापान और दक्षिण कोरिया ने त्रिपक्षीय सुरक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए
पूर्वी और दक्षिणी चीन सागर में चीन की आक्रामकता के बीच, जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने रविवार को एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया। नीति परामर्श, सूचना-साझाकरण और संयुक्त अभ्यास को बनाए रखने और अपने त्रिपक्षीय रक्षा संबंधों को संस्थागत बनाने के लिए यह समझौता किया गया। कैंप डेविड में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित तीन देशों के बीच एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के लगभग एक साल बाद यह बैठक हुई और 15 वर्षों में अपनी तरह की पहली बैठक थी।

28 जुलाई की बैठक के बाद संयुक्त बयान में अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के रक्षा प्रमुखों ने उत्तर कोरिया से परमाणु और मिसाइल खतरों को रोकने के लिए सहयोग को मजबूत करने की कसम खाई और कहा इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके, हमारा त्रिपक्षीय सहयोग और अधिक मजबूत हो गया है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में बदलाव के बावजूद भी यह डगमगाएगा नहीं। बैठक में जापानी रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा, अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्री शिन वोन सिक शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed