फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates of 5 April: World News in Hindi; Russia-Ukraine War, China, Pakistan, Bangladesh; Hindi News

World: पाकिस्तान में एमपॉक्स का प्रकोप, संक्रमित चार बच्चों की मौत; बांग्लादेश में गैस लाइटर फैक्टरी में आग

Sun, 05 Apr 2026 03:03 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sun, 05 Apr 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
World Updates of 5 April: World News in Hindi; Russia-Ukraine War, China, Pakistan, Bangladesh; Hindi News
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कुख्यात अल्काट्राज जेल को फिर से खोलने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए उन्होंने 15.2 करोड़ डॉलर की मांग की है। इसमें अमेरिका के सबसे क्रूर व हिंसक अपराधी रखे जाएंगे। फॉक्स न्यूज के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के वित्त वर्ष 2027 के बजट प्रस्ताव में उल्लिखित इस प्रस्ताव का उद्देश्य ऐतिहासिक व लंबे समय से बंद पड़ी इस जेल को अत्याधुनिक सुरक्षित जेल सुविधा में बदलने के प्रारंभिक चरण को वित्तीय सहायता प्रदान करना बताया गया है। हालांकि, इस योजना के लिए राशि जारी करने के मुद्दे पर संसद को फैसला लेना है। 
विज्ञापन



पाकिस्तान में एमपॉक्स का प्रकोप, संक्रमित चार बच्चों की मौत
दक्षिण पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एमपॉक्स से संक्रमित सात में से चार बच्चों की मौत हो गई। खैरपुर शहर के चारों बच्चों में जांच के दौरान एमपॉक्स से संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कराची में सात शिशुओं के रक्त के नमूनों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में उनमें से चार शिशु के एमपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। प्रवक्ता डॉ. अहमद शेख ने बताया कि दर्दनाक घावों, फ्लू जैसे लक्षणों और बुखार के बाद खैरपुर के दो अस्पतालों में भर्ती कराए गए इन शिशुओं की मौत हो गई। एमपॉक्स यानी मंकीपॉक्स वायरस संक्रमित मनुष्यों या जानवरों के निकट संपर्क से फैलता है। शेख ने कहा कि यह देश में पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले वायरल संक्रमण का पहला स्थानीय प्रकोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी में ईस्टर समारोह में तेज हवाओं से गिरा पेड़, 10 महीने की बच्ची सहित तीन की मौत
जर्मनी में ईस्टर के एग हंट के दौरान रविवार को तेज हवाओं से एक पेड़ गिरने से 10 महीने की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, सुबह 11 बजे के करीब एक आवासीय संस्था के 50 लोग सैट्रूफोल्म शहर के पास जंगल में इकट्ठा हुए थे, तभी 30 मीटर ऊंचा पेड़ गिर गया। इसमें चार लोग दब गए। हादसे के दौरान 21 साल की महिला और 16 साल की लड़की की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला की बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं, 18 साल की महिला गंभीर चोटें आईं। जर्मन मौसम सेवा की तरफ से तेज हवाओं की चेतावनी के चलते यह इलाका खतरे में था।
 

नीदरलैंड- इस्राइल समर्थक यहूदी केंद्र के पास धमाका
नीदरलैंड पुलिस इस्राइल समर्थक एक ईसाई केंद्र के बाहर हुए छोटे विस्फोट की जांच कर रही है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गेलडरलैंड प्रांत की पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि शुक्रवार रात हुए विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ। मध्य नीदरलैंड के निजकेर्क स्थित एक इमारत में मामूली क्षति हुई। क्रिश्चियंस फॉर इस्राइल समूह ने कहा कि विस्फोट निजकेर्क स्थित उनके इस्राइल केंद्र को निशाना बनाकर किया गया था। 

यूक्रेन पर रूसी ड्रोन हमले में पांच लोगों की मौत, 30 घायल
रूस की तरफ से शुक्रवार रात यूक्रेन पर किए गए ड्रोन हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन की वायु सेना ने एक ऑनलाइन बयान में कहा कि रूस ने शुक्रवार की रात को 286 ड्रोन हमले किए जिनमें से 260 को मार गिराया गया। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सांद्र हंझा ने बताया कि निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के निकोपोल शहर में तीन महिलाओं और दो पुरुषों सहित पांच लोग मारे गए जबकि 14 किशोरी सहित 19 अन्य घायल हो गए। 

ईरान- सशस्त्र हमलों के आरोप में विपक्षी समूह से जुड़े दो को फांसी
तेहरान। ईरान ने शनिवार को दो व्यक्तियों को फांसी दे दी। उन पर विपक्षी समूह पीपुल्स मुजाहिदीन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ ईरान से जुड़े होने और सशस्त्र हमले करने का आरोप था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में इस समूह से जुड़े कई लोगों को मृत्युदंड दिया गया है। पीएमओआई ने शनिवार को हुई इन फांसियों की पुष्टि की है। 

हॉलीवुड की अभिनेत्री डी फ्रीमैन का 66 वर्ष की आयु में निधन
द यंग एंड द रेस्टलेस और सिस्टास जैसे प्रसिद्ध शो के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री डोलोरेस डी फ्रीमैन का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने पुष्टि की कि फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद 2 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। लुइसियाना में जन्मी फ्रीमैन का कॅरिअर काफी विविधतापूर्ण रहा। उन्होंने छह साल तक अमेरिकी मरीन कॉर्प्स में सेवा दी और जापान में रेडियो डीजे के रूप में भी काम किया। 

लंदन- यहूदी समुदाय की एंबुलेंस पर हमले के मामले में तीन गिरफ्तार
ब्रिटिश अभियोजकों ने उत्तरी लंदन में यहूदी समुदाय की एंबुलेंस पर हुए आगजनी के हमले में तीन युवकों को आरोपी बनाया है। यह घटना 23 मार्च को एक सिनेगॉग के पास हुई थी, जिसे प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने स्तब्ध करने वाला यहूदी विरोधी हमला बताया था। आरोपियों की उम्र 17, 19 और 20 वर्ष है, जिनमें दो ब्रिटिश और एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी नागरिक है। हमले की जांच आतंकवाद रोधी टीम के अधिकारियों द्वारा की जा रही है, हालांकि अभी इसे आतंकवादी घटना नहीं माना गया है। 

बांग्लादेश- गैस लाइटर फैक्टरी में भीषण आग, पांच लोगों की मौत
बांग्लादेश की राजधानी के पास शनिवार को एक गैस लाइटर बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार, यह घटना ढाका के पास केरानीगंज के कदमतली इलाके में हुई। दोपहर में लगी इस आग को बुझाने के लिए दमकल की सात यूनिट को तैनात किया गया था। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकलकर्मियों ने शाम तक पांच शव बरामद किए, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। 

इटली में एक बड़ा अपराधी गिरफ्तार, पीएम मेलोनी ने की पुलिस की तारीफ
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक बड़े अपराधी की गिरफ्तारी पर पुलिस की तारीफ की है। यह गिरफ्तारी इटली के एक मशहूर पर्यटन स्थल अमाल्फी कोस्ट पर छापेमारी के दौरान हुई। पुलिस ने 48 साल के रोबर्टो माज्जारेला को गिरफ्तार किया, जो इटली के सबसे वांछित अपराधियों में से एक माना जाता था। बताया जा रहा है कि वह नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके एक आलीशान विला किराए पर लेकर छिपा हुआ था। मेलोनी ने इस कार्रवाई को “कैमोरा” नाम के खतरनाक आपराधिक गिरोह के खिलाफ एक बड़ा झटका बताया। यह गिरोह नेपल्स से जुड़ा हुआ है और लंबे समय से अपराधों में शामिल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गिरफ्तारी साफ संदेश देती है कि सरकार अपराध के खिलाफ पीछे नहीं हटेगी। माज्जारेला पर साल 2000 में नेपल्स के एक दुकान में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की हत्या का आरोप भी है।

लुइसियाना में लाओ नव वर्ष समारोह के दौरान वाहन ने जश्न मना रहे लोगों को टक्कर मारी
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को ग्रामीण लुइसियाना में लाओ नव वर्ष के जश्न में शामिल लोगों को एक वाहन की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में ब्रूसार्ड और न्यू इबेरिया में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में कई लोग जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दमकलकर्मी कार के नीचे फंसे एक व्यक्ति की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार परेड मार्ग पर एक खाई में जा गिरी थी।

इबेरिया पैरिश शेरिफ कार्यालय के अनुसार, लगभग 15 लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। चालक पुलिस हिरासत में है। शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता रेबेका मेलानकॉन ने कहा, 'प्रारंभिक जांच के आधार पर, यह जानबूझकर किया गया कृत्य प्रतीत नहीं होता है।' एक निजी एम्बुलेंस कंपनी, एकेडियन एम्बुलेंस ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसने दोपहर लगभग 2:30 बजे आपातकालीन स्थिति में पहुंचकर घायलों की सहायता के लिए 10 एम्बुलेंस और एक हेलीकॉप्टर भेजा। इसमें कहा गया है कि दो मरीजों को एयरलिफ्ट किया गया।

सुलह के मार्ग पर चलें- पोप लियो ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर किया आग्रह
सेंट पीटर बेसिलिका में ईस्टर की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रार्थना सभा की अध्यक्षता करते हुए पोप लियो XIV ने वैश्विक समुदाय से आग्रह किया कि वे जारी वैश्विक शत्रुता की भयावहता के प्रति असंवेदनशील न हों और सक्रिय रूप से सुलह के मार्ग पर चलें। शनिवार की रात की प्रार्थना सभा के दौरान, जो यीशु के पुनरुत्थान की याद में मनाई जाती है, पोप ने विश्वासियों को संबोधित करते हुए निराशा के विरुद्ध दृढ़ता का संदेश दिया। 'आइए हम स्वयं को निष्क्रिय न होने दें,' उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया और कहा कि वे संतों के समर्पण का अनुकरण करें ताकि 'ईस्टर के सद्भाव और शांति के उपहार' "पूरी दुनिया में हर जगह और हमेशा बढ़ते और फलते-फूलते रहें।'

पश्चिम एशिया में तनाव से टूरिज्म प्रभावित, नेपाल और मालदीव समेत अन्य देशों के पर्यटन में आई गिरावट
अमेरिका-ईरान हमलों के बीच तेल की बढ़ती कीमत और संकट का असर पर्यटन पर भी हो रहा है। तेल की कीमत में उछाल के बाद हवाई किराया, रहने का खर्च सभी चीजें महंगी हो गई है। इस बीच नेपाली मीडिया ने बताया कि देश में तेल की बढ़ती में उछाल ने बहुत बुरी तरह से पर्यटन को प्रभावित किया है। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, एक जाने-माने होटल बिजनेसमैन योगेंद्र शाक्य को अप्रैल के बीच में हांगकांग की अपनी फैमिली ट्रिप अचानक कैंसिल करनी पड़ी, क्योंकि हवाई किराया बहुत महंगी हो गई थी। ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि कई ट्रैवलर कीमतें बढ़ने के कारण ट्रिप टाल रहे हैं या कैंसिल कर रहे हैं। ये चीजें एविएशन फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद हुई हैं।

इसके अलावा मॉरीशस और मालदीव जैसे देशों में भी पर्यटन पर काफी असर पड़ा है। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद नसीद ने बताया, "मालदीव के लिए यह बहुत मुश्किल है। टूरिज्म हमारा मुख्य उद्योग और मेन इनकम है। ट्रैवल हब बंद हैं, इसलिए टूरिस्ट कम आ रहे हैं। यह पहले ही लगभग 30 फीसदी कम हो चुका है। साथ ही, फ्यूल की कीमतें बढ़ गई हैं। इसका मतलब है कि फिशरीज पर भी असर पड़ेगा। इसका हमारी खुशहाली पर बड़ा असर पड़ रहा है और यह एक बड़ी चुनौती है।"

मॉरीशस में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। तेल की बढ़ती कीमत और हवाई यात्रा में बाधा का असर भेजा गया है। मॉरीशस दुबई के जरिए कनेक्टिविटी पर बहुत ज्यादा निर्भर है। यहां रोजाना लगभग तीन विमान से 1,000 से ज्यादा यात्री आते-जाते हैं। दुबई में भी ईरान की तरफ से अमेरिकी संपत्तियों और एयरबेस को निशाना बनाया जा रहा है। यही कारण है कि यहां हवाई सेवा बाधित हो रही है।

पाकिस्तान में एमपॉक्स संक्रमण से चार बच्चों की मौत

पाकिस्तान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिंध में एमपॉक्स (Mpox) के प्रकोप (आउटब्रेक) के बीच सात बच्चों की मौत हो गई, जिनमें से चार में इस वायरस की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को इसे देश में इस संक्रामक बीमारी का पहला प्रकोप है। एमपॉक्स के मामले सिंध प्रांत के खैरपुर शहर में सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सात शिशुओं के रक्त नमूनों की जांच कराची में की गई, जिनमें से चार में एमपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि ये शिशु खैरपुर के दो अस्पतालों में भर्ती थे, जहां उन्हें त्वचा पर घाव, फ्लू जैसे लक्षण और बुखार की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बच्चों की मौत हो गई। एमपॉक्स वायरस संक्रमित व्यक्ति या जानवर के संपर्क से फैलता है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जारी बयान में स्पष्ट किया कि इन मौतों का सीधा कारण एमपॉक्स नहीं था। बयान में कहा गया कि सभी मृत शिशु समय से पहले जन्मे, कमजोर और कम वजन वाले थे तथा कुपोषण से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से पहले से ही ग्रस्त थे।

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed