फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates: Historic Hindu temple demolished for commercial complex in Pakistan

World Updates: पाकिस्तान में वाणिज्य परिसर के लिए ऐतिहासिक हिंदू मंदिर ध्वस्त, 1947 से पहले तक होती थी पूजा

Sat, 13 Apr 2024 07:05 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Apr 2024 07:05 AM IST
सार

World Updates: पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर जिले में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर ध्वस्त कर दिया गया। इस मंदिर मे 1947 से पहले तक पूजा होती थी। 

विज्ञापन
World Updates: Historic Hindu temple demolished for commercial complex in Pakistan
पाकिस्तान - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास ऐतिहासिक हिंदू खैबर मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया है। मंदिर लंडी कोटाल बाजार में था, जो 1947 से बंद था। अब यहां पर एक वाणिज्यिक परिसर का निर्माण हो रहा है। करीब 15 दिन पहले साइट पर निर्माण शुरू हुआ है।

विज्ञापन

दूसरी तरफ, प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि यहां कोई हिंदू मंदिर नहीं था। निर्माण कार्य नियमों के अनुसार हो रहा है। लंडी कोटाल के प्रमुख आदिवासी पत्रकार इब्राहिम शिनवारी ने कहा, मंदिर लंडी कोटाल बाजार के केंद्र में स्थित था, जिसे 1947 में स्थानीय हिंदू विरोध के बाद बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी मंदिरों पर हमले होने व हिंदूफोबिया की निंदा का प्रस्ताव
अमेरिका में हिंदुओं और हिंदू धर्म के योगदानों का जिक्र करते हुए प्रमुख भारवंशी सांसद श्री थानेदार ने ‘हिंदूफोबिया’ व हिंदू-विरोधी कट्टरता, नफरत (हिंदूफोबिया) की निंदा करते हुए प्रस्ताव पेश किया। अमेरिकी संसद के निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) में पेश किए गए प्रस्ताव को सदन की निरीक्षण और जवाबदेही समिति के पास भेजा गया है। प्रस्ताव के मुताबिक, अमेरिका में हिंदू-अमेरिकियों को अपनी विरासत और प्रतीकों के बारे में रूढ़िवादिता तथा दुष्प्रचार का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed