World Updates: पाकिस्तान के कई इलाकों में भूकंप; अगले महीने बिजली समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे भारत-नेपाल
भूकंप के कारण इस्लामाबाद या रावलपिंडी में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं दी गई है। पिछले महने गिलगिट में 3.3 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूकंप के कारण इस्लामाबाद या रावलपिंडी में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं दी गई है। पिछले महने गिलगिट में 3.3 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अक्तूबर में 3.1 की तीव्रता से करांची के विभिन्न इलाकों में भूकंप आया था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र इस्लामाबाद के अनुसार इसकी गहराई 15 किमी दर्ज की गई, जिसका केंद्र कराची के कायदाबाद के पास था।
खैबर पथ्तूनख्वा में छह मजदूरों की हत्या
मजदूरों पर गोली तब चलाई गई, जब वह अपने टेंट में थे। दक्षिण वजीरिस्तान जिले के पुलिस अधिकारी फरमानुल्लाह ने इस हादसे की पुष्टि की है। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हादसे की जिम्मेदारी नहीं ली है। अगस्त में भी इसी जिले में आतंकी हमले में 11 मजदूरों की मौत हो गई थी, वहीं दो अन्य घायल हुए थे।
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत आतंकी हमलों से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। नवंबर में 51 हमलों में 54 लोगों की मौत हुई है, तो वहीं 81 लोग घायल हुए हैं।
संतोष झा बने श्रीलंका में भारत के नए उच्चायुक्त
संतोष झा यूरोपियन संघ, बेल्जियम और लक्जमबर्ग में भारत के राजदूत रह चुके हैं। इसके अलावा वह दिल्ली में विदेश मंत्रालय के भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने 2007-2010 तक कोलंबो में उच्चायोग में परामर्शदाता के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
अमेरिका : टैक्स चोरी के लिए भारतीय मूल के व्यक्ति को दो साल की कैद
अमेरिका में एक भारतीय मूल के टैक्स रिटर्न तैयार करने वाले व्यक्ति समीर पटेल (56) को कर चोरी के मामले में दो साल की कैद की सजा सुनाई गई। अदालत ने सरकारी खजाने को 95,000 डॉलर के जुर्माने के साथ क्षतिपूर्ति के रूप में लगभग 6,00,000 डॉलर (लगभग 39 करोड़ रुपये) का भुगतान करने का आदेश दिया गया। पटेल जॉर्जिया राज्य के स्टेट्सबोरो में रहता है। जॉर्जिया के दक्षिणी जिले के लिए अटॉर्नी ई स्टाइनबर्ग ने कहा, दोष स्वीकार करने के बाद पटेल को 19 दिसंबर को सजा सुनाई गई थी। अदालत ने पटेल को दो साल की जेल की सजा पूरी होने पर तीन साल तक निगरानी में रखने का भी आदेश दिया। संघीय व्यवस्था में कोई पैरोल नहीं है।
पटेल एक राष्ट्रीय रिटर्न तैयार करने वाले व्यवसाय में टैक्स रिटर्न तैयार करने वाले थे। उन्होंने 2015 में क्लैक्सटन, जॉर्जिया में व्यवसाय की एक फ्रेंचाइजी खरीदी थी। उन्होंने टैक्स पेपर तैयार करने वालों को काम पर रखा, प्रशिक्षित किया। वे अपने ग्राहकों के लिए रिटर्न तैयार करके देते थे।
अगले महीने बिजली समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे भारत-नेपाल
प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने शुक्रवार को कहा कि जनवरी के पहले सप्ताह में विदेश मंत्री एस जयशंकर की यात्रा के दौरान भारत और नेपाल दीर्घकालिक बिजली समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। नेपाल विद्युत प्राधिकरण के इनारुवा सबस्टेशन के उद्घाटन के मौके पर प्रचंड ने कहा कि नेपाल बिजली उत्पादन के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहा है।
दोनों पड़ोसी देशों के बीच बिजली समझौता प्रचंड की भारत यात्रा के लगभग छह महीने बाद होगा। प्रचंड की यात्रा के दौरान दोनों देशों ने सैद्धांतिक रूप से इस पर सहमति दी थी। समझौते के अनुसार, भारत अगले 10 वर्षों में नेपाल से 10,000 मेगावाट पनबिजली का आयात करेगा। हालांकि, समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर होना बाकी है।
भारत में जन्में सीनेटर माइकल बेनेट भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए दिल्ली पहुंचे
अमेरिकी सीनेटर माइकल बेनेट भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। वे भारत सरकार के अधिकारियों के साथ एक बैठक में भाग लेंगे। भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया पर उनकी भारत यात्रा संबंधी एक पोस्ट साझा किया। वीडियो संदेश में कोलोराडो के अमेरिकी सीनेटर बेनेट ने कहा, मेरा जन्म 1964 में नई दिल्ली में हुआ था और मेरे माता-पिता अमेरिकी दूतावास में चेस्टर बाउल्स के लिए काम करते थे, जो उस समय राजदूत थे। वह भारतीय इतिहास में एक अद्भुत क्षण था। आजादी के लगभग एक दशक बाद यह अद्भुत क्षण फिर आया है। मैं फिर यहां आया हूं। बेनेट ने कहा, कुछ समय पहले उनकी बेटी कैरोलीन भी अमेरिका से भारत में पढ़ने के लिए आई है।
यूके: पत्नी पर हमला करने के आरोप में जेल में बंद वरिंदर सिंह को भारत भेजा जाएगा
ब्रिटेन के शॉपिंग सेंटर कार पार्क में अपनी अलग रह रही पत्नी पर हमले के आरोप में जेल में बंद 28 वर्षीय वरिंदर सिंह को भारत निर्वासित करने की तैयारी है। उसे छह साल की कैद की सजा सुनाई गई है। सीसीटीवी में कैद घटना के अनुसार सिंह ने उत्तरी इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड में ब्रॉडवे शॉपिंग सेंटर कॉम्प्लेक्स में पहले पत्नी का गला दबाया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर चला गया। एक अन्य क्लिप में सिंह को पीड़िता पर कार चढ़ाने की कोशिश करते हुए भी देखा गया। इस सप्ताह ब्रैडफोर्ड क्राउन कोर्ट में सुनवाई की अध्यक्षता कर रहे ब्रायन कॉक्स ने सिंह से कहा, आप अपनी पत्नी को नियंत्रित करना चाहते हैं और उस पर हावी होने की कोशिश कर रहे थे। सीसीटीवी में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि आपका इरादा पीड़िता को गंभीर रूप से चोट पहुंचाने का था। सिंह के बैरिस्टर अयमान खोखर ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल शादी टूटने से मानसिक रूप से परेशान थे।
जापान में रिकॉर्ड 56 अरब डॉलर का रक्षा बजट मंजूर
जापान मंत्रिमंडल ने 2024 के लिए 56 अरब डॉलर के रक्षा बजट को शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। यह गत वर्ष के मुकाबले करीब 16% से अधिक है। मार्च से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के लिए 7.95 हजार अरब येन के बजट से उत्तर कोरिया और चीन तक मार करने में सक्षम मिसाइलों की तैनाती में तेजी आएगी। जापानी सेना सेना एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान और अन्य अमेरिकी हथियारों के साथ अपनी ताकत को मजबूत कर सकेगी। पीएम फुमियो किशिदा सरकार ने पांच साल के सैन्य शक्ति निर्माण कार्यक्रम की घोषणा की थी। वित्त वर्ष 2024 इस योजना का दूसरा साल होगा। जापान केवल आत्मरक्षा के लिए सैन्य बल की नीति पर चल रहा था जिसे बदलकर अब वह ताकत को मजबूत कर रहा है। जापान अब अमेरिका व चीन के बाद सर्वाधिक सैन्य खर्च वाला तीसरा देश बन जाएगा।
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक घर के गैराज में कार चालू छोड़ देने के बाद जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड के चपेट में आने से 25 वर्षीय एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। वाटरलू पुलिस के अनुसार आपातकालीन सेवाओं ने मंगलवार तड़के किश्चनर शहर के एक घर में गैस रिसाव की सूचना दी। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो उसने देखा कि कार्बन मोनोऑक्साइड का रिसाव गैरेज में खड़ी चालू कार से हो रहा था।
अगले महीने बिजली समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे भारत और नेपाल
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने शुक्रवार को कहा कि जनवरी के पहले सप्ताह में विदेश मंत्री एस जयशंकर की यात्रा के दौरान भारत और नेपाल दीर्घकालिक बिजली समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। नेपाल विद्युत प्राधिकरण के इनारुवा सबस्टेशन के उद्घाटन के मौके पर प्रचंड बोल रहे थे। समझौते के मुताबिक भारत अगले 10 वर्षों में नेपाल से 10,000 मेगावाट पनबिजली का आयात करेगा।