फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates: Brazil, UK, US, UN, Gaza, Israel, Pakistan, China, Russia news in hindi

World Updates: पाकिस्तान की शीर्ष अदालत से इमरान खान को राहत; ब्राजील में भारी बारिश से अब तक 75 लोगों की मौत

Mon, 06 May 2024 09:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 May 2024 09:41 PM IST
सार

World Updates: पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभाओं में महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए सीटें आरक्षित करने के मामले में पूर्व पीएम इमरान खान को राहत दी है। उधर ब्राजील में भारी बारिश से अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है। 

 

विज्ञापन
World Updates: Brazil, UK, US, UN, Gaza, Israel, Pakistan, China, Russia news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

पाकिस्तान की जेल में सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। दरअसल शीर्ष अदालत ने पेशावर हाईकोर्ट के एक फैसले को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने पाकिस्तान की सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) की याचिका को खारिज करते हुए विधानसभाओं में महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए सीटें आरक्षित करने से इनकार किया था। हाईकोर्ट ने यह फैसला तब दिया था, जब इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चुनाव जीते हुए नेता एसआईसी में शामिल हो गए थे। बता दें कि सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल इस्लामी राजनीतिक और धार्मिक दलों का एक गठबंधन है जो सुन्नी इस्लाम के मानने वालों का प्रतिनिधित्व करता है। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने मार्च में फैसला सुनाया कि एसआईसी आरक्षित सीटों के लिए कोटा का दावा करने का हकदार नहीं है क्योंकि इसके किसी भी सदस्य ने पार्टी मंच से चुनाव नहीं लड़ा। आयोग ने अन्य संसदीय दलों के बीच सीटें वितरित करने का भी फैसला किया लेकिन पीटीआई ने फैसले को असंवैधानिक बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसे खारिज कर दिया गया था।

विज्ञापन

ब्राजील में भारी बारिश से अब तक 75 लोगों की मौत
ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडो डो सुल में भारी बारिश के बाद बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक 103 लोग अब भी लापता है। 88 हजार से ज्यादा लोग अपने घरों से विस्थापित हुए। जबकि करीब 16 हजार लोगों ने स्कूलों, जिम और अन्य अस्थायी आश्रयों में शरण ली। इस बीच, राज्य के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने कहा, जिस तबाही का हम सामना कर रहे हैं, वह अभूतपर्व है। रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने रविवार को दूसरी बार प्रभावित राज्य का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री जोस म्यूसियो, वित्त मंत्री फर्नांडो हद्दाद और पर्यावरण मंत्री मरीना सिल्वा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइल में बंद हुआ अल जजीरा का प्रसारण
इस्राइल सरकार ने कतर के स्वामित्व वाले प्रसारक अल जजीरा के खिलाफ कार्रवाई की है। रविवार को जैसे ही इस्राइल में अल जजीरा का प्रसारण बंद किया गया, पुलिस ने उसी दिन दोपहर को समाचार नेटवर्क के यरूशल स्थित कार्यालय से सके प्रसारण उपकरण जब्त किए। इस्राइल सरकार ने इस आधार पर अल जजीरा को अस्थायी रूप से बंद करने के फैसले को मंजूरी दी थी कि इसने कई तरीकों से उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाया है। सरकार द्वारा प्रसारण को रोके जाने के बाद कई घंटों तक दो सबसे बड़े टेलीविजन प्रदाताओं यस और हॉट पर चैनल अनुपलबल्ध था।

विज्ञापन

रूस ने जेलेंस्की को वांछित अपराधियों की सूची में डाला
लंबे समय से युद्ध का दंश झेस रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को रूस ने वांछित अपराधियों की सूची में डाल दिया है। यूक्रेन ने रूस के इस कदम की कड़ी निंदा की और कहा कि यह घोषणा सिर्फ ध्यान खींचने के लिए की है। द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको और यूक्रेन के ग्राउंड फोर्सेज कमांडर ऑलेक्जेंडर पावलियुक को भी मॉस्को की वांछित सूची में शामिल किया गया है।

मालदीव के पर्यटन मंत्री की भारतीयों से अपील
मालदीव के  के पर्यटन मंत्री ने भारतीयों से द्वीप समूह राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में योगदान देने का आग्रह किया। बता दें कि मालदीव की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है। दरअसल तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के बीच मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिली है। पर्यटन मंत्री का कहना है ‘भारत और मालदीव का एक इतिहास रहा है। हमारी नव-निर्वाचित सरकार भारत के साथ काम करना चाहती है।’ उन्होंने आगे कहा ‘हम अपने देश में भारतीय लोगों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। मैं भारत के लोगों से कहना चाहूंगा कि कृपया मालदीव घूमने आएं क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर ही आधारित है।

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो अस्पताल में भर्ती
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो को एरिजिपेलस (एक प्रकार का त्वचा संक्रमण) के इलाज के लिे रविवार को मनौस में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। देश के ऑनलाइन अखबार मेट्रोपोल्स ने यह जानकारी दी। खबर के मुताबिक, बोल्सोनारो बैठकों और प्रदर्शनों में समर्थनों से मिलने के लिए मनौस में थे। 
 

पाकिस्तान में 210 रुपये लीटर बिक रहा दूध
खस्ताहाल पाकिस्तान में भीषण महंगाई की मार झेल रही जनता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कराची में प्रशासन ने दूध की कीमत में प्रति लीटर 10 पाकिस्तानी रुपये का इजाफा कर दिया है। अब लोगों को एक लीटर दूध के लिए 210 रुपये का भुगतान करना होगा।

एआरवाई न्यूज के अनुसार, कराची के आयुक्त ने दूध उत्पादकों की मांग पर कीमत बढ़ाने का फैसला किया। पहले प्रति लीटर 50 रुपये के इजाफे की अटकलें थीं, जो 10 मई तक पहुंच सकती है। डेयरी फार्मर्स के अध्यक्ष मुबाशेर कादिर अब्बासी ने संकेत दिया कि दूध कीमतों में जल्द ही 50 रुपये का इजाफा हो सकता है। इसके लिए दूध की उत्पादन लागत में वृद्धि जिम्मेदार है।  

पिछले साल के मुकाबले 24 फीसदी बढ़ी महंगाई
दो मई को खत्म हुए हफ्ते में पाकिस्तान का सेंसेटिव प्राइस इंडिकेटर (एसपीआई) 316.95 प्वाइंट था, जो इससे पहले के हफ्ते के 320.14 प्वाइंट से मामूली कम था। दो मई को खत्म एसपीआई में 24.37% इजाफा हुआ है।

चीन ने ताइवान की सीमा के पास भेजे सैन्य विमान

बलोचों के अपहरण के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन
पाकिस्तान में बलोच नागरिकों के अपहरण और अचानक लापता होने के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर पड़े हैं। बलूचिस्तान के खुजदार जिले के हाफिज तैयब व अन्य लोगों के लापता होने के एक दशक बाद भी उनका सुराग नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने शनिवार को बलूच यकजेहती समिति के तत्वावधान में रैली निकाली और प्रदर्शन किया और प्रशासन से अपनों की सुरक्षित वापसी कराने की अपील की।

जोस राउल मुलिनो बने पनामा के नए राष्ट्रपति

पनामा राष्ट्रपति चुनाव में जोस राउल मुलिनो की जीत
पनामा राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व सुरक्षा मंत्री जोस राउल मुलिनो ने जीत हासिल की। पूर्व राष्ट्रपति रिकार्डो मार्टिनेली एक मजबूत प्रतियोगी माने जा रहे थे, लेकिन उनपर लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 

दक्षिण अफ्रीका में निर्माणाधीन इमारत ढही
दक्षिण अफ्रीकी शहर जॉर्ज में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने की खबर सामने आई है। बताया गया है कि हादसे के दौरान मौके पर कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed