Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Treasury Secretary Scott Bessent Moves to Military Base After Alleged Iranian Death Threats

'धमकियों से नहीं झुकेंगे': ईरान पर जमकर बरसे अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट, अभद्र भाषा का भी किया इस्तेमाल

Fri, 13 Nov 2026 08:37 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 13 Nov 2026 08:37 PM IST
सार

ईरान से जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने अपना घर छोड़कर सैन्य ठिकाने पर शरण ली है। उन्होंने ईरानी नेतृत्व को कड़ी चेतावनी दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अमेरिकी अधिकारियों पर हमले की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही है। क्या अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब सीधे सैन्य टकराव की ओर बढ़ रहा है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
US Treasury Secretary Scott Bessent Moves to Military Base After Alleged Iranian Death Threats
स्कॉट बेसेंट, अमेरिका के वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब अमेरिकी अधिकारियों की सुरक्षा तक पहुंच गया है। ईरान की ओर से जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को वाशिंगटन स्थित अपना घर छोड़कर सैन्य ठिकाने पर जाना पड़ा है। सीक्रेट सर्विस के निर्देश पर उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, बेसेंट ने ईरानी नेतृत्व को कड़े शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि वह धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान पर अमेरिका का आर्थिक दबाव काम कर रहा है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने किसी अमेरिकी अधिकारी को निशाना बनाया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन


ईरान की धमकियों के बाद अमेरिकी वित्त मंत्री को घर क्यों छोड़ना पड़ा?
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने पुष्टि की है कि वह सीक्रेट सर्विस के निर्देश पर अपना घर छोड़कर एक सैन्य ठिकाने पर चले गए हैं। उन्हें और कैबिनेट के दूसरे सदस्यों को ईरान की ओर से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। बेसेंट ने कहा कि वह इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने ईरानी नेतृत्व के लिए बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, ''भाड़ में जाए ईरानी नेतृत्व। मैं डरने वाला नहीं हूं।'' उन्होंने कहा कि अमेरिका के अधिकारी धमकियों के आगे नहीं झुकेंगे। बेसेंट के मुताबिक, ईरान के खिलाफ अमेरिका का आर्थिक अभियान ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट असर दिखा रहा है। उन्होंने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) को घिरा हुआ खतरनाक जानवर बताया।
विज्ञापन


अमेरिकी वित्त मंत्री ने वॉल स्ट्रीट जर्नल पर क्यों लगाया सुरक्षा खतरे में डालने का आरोप?
बेसेंट ने अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अखबार ने उनका घर खरीदने के दिन ही वाशिंगटन के जॉर्जटाउन इलाके में स्थित उनके मकान की तस्वीर प्रकाशित कर दी थी। उनके मुताबिक, तस्वीर में जियोलोकेशन से जुड़ी जानकारी मौजूद थी, जिससे उनके घर की सही जगह का पता लगाया जा सकता था। बेसेंट ने दावा किया कि उनकी टीम ने अखबार के संपादक से घर का स्थान सार्वजनिक नहीं करने की अपील की थी, लेकिन इसके बावजूद तस्वीर प्रकाशित की गई। उन्होंने इसे गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बताया। उनका कहना है कि इस तरह की चीजें भी उनकी सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती हैं और इन्हें रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने ईरान को अमेरिकी अधिकारियों पर हमले को लेकर क्या चेतावनी दी?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट जैसे किसी अधिकारी की हत्या की तो इसके जिम्मेदार लोग ज्यादा समय तक मौजूद नहीं रहेंगे। ट्रंप ने एक बातचीत में कहा कि अमेरिका ऐसे हमले का बेहद कड़ा जवाब देगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के खत्म होने तक ईरान का मौजूदा नेतृत्व सत्ता में बना रहता है तो वह इसे अपनी हार मानेंगे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगियों और समुद्री हितों को ईरान की धमकियों से बचाने के लिए सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।


क्या ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने से पीछे हटेंगे ट्रंप?
ट्रंप ने साफ कहा कि ईरान को रोकने के लिए सैन्य ताकत इस्तेमाल करने में उन्हें कोई हिचकिचाहट नहीं होगी। उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने सहयोगियों और अमेरिकी जहाजों को ईरान की धमकियों से बचाने के लिए सैन्य कार्रवाई करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा करने में कोई संकोच नहीं होगा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान में प्रगति हो रही है और संघर्ष शुरू होने से पहले के मुकाबले अमेरिका अब अधिक तेल निकाल रहा है। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी अमेरिकी नियंत्रण का दावा किया। ट्रंप ने कहा कि इस समुद्री रास्ते पर अमेरिका का पूरी तरह नियंत्रण है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि हालात बिगड़ने पर अमेरिका तत्काल सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed