फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates: Afghanistan, Pakistan, Taliban, UK, US, Gaza, Israel, UN latest news in hindi

World Updates: OIC ने अफगान महिलाओं की शिक्षा के लिए दोहराया समर्थन, ब्रिटेन में सैन्य कर्मियों का डाटा लीक

Wed, 08 May 2024 08:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 08 May 2024 08:40 PM IST
सार

World Updates: ब्रिटेन के सैन्य कर्मियों का डाटा लीक हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्यकर्मियों की निजी जानकारी से छेड़छाड़ की गई है। इसमें कुछ वर्तमान कुछ पूर्व रॉयल नेवी, सेना व वायु सेना के सदस्यों के नाम व बैंक खाते की जानकारी और उनके घर का पता भी शामिल है।

विज्ञापन
World Updates: Afghanistan, Pakistan, Taliban, UK, US, Gaza, Israel, UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मंगलवार को कहा कि नौ मई के दंगों के साजिशकर्ताओं को नतीजों का सामना करना पड़ेगा। हमले में सेना के मुख्यालय सहित अन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया था। एक समाचार चैनल ने यह जानकारी दी। आसिफ ने वीडियो संदेश में दावा किया कि किसी भी देश और उसके सैनिकों की पवित्रता का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगीष। ख्वाजा आसिफ के मुताबिक, नौ मई का दिन इस बात की याद दिलाता रहेगा कि कैसे सत्ता की भूख के कारण देश के मुख्य ढांचें पर हमला किया गया था। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के नायकों के  स्मारकों और सैन्य स्थलों पर हमले किए गए। पाकिस्तान के लोग उन लोगों को पहचानते हैं जिन्होंने नौ मई की योजना बनाई और दंगों के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया और उन्हें अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों को कानून-संविधान के मुताबिक परिणाम भुगतने हैं। 

विज्ञापन


तालिबान प्रदर्शनकारियों की मांगों को मानने पर सहमत
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार बदख्शां प्रांत में प्रदर्शनकारियों की मांग मानने को तैयार हो गई हैं। तालिबान इस प्रांत में बलों को बदलने पर राजी हो गया है। इस बीच, बदख्शां के दो जिलों दरयिम और अर्गो के निवासियों की मांग है कि दोनों मृतकों पर तालिबान द्वारा एक विशेष अदालत में मुकदमा चालाया जाए। खामा प्रेस के मुताबिक, इन दोनों जिलों में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई और एक अन्य घाय हुआ। तालिबान के सेना प्रमुख फसीहुद्दीन फितरत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बदख्शां भेजा गया। स्थानीय निवासियों की हत्याओं के बाद इन दोनों जिलों में प्रदर्शन तेज कर दिया। प्रदर्शनकारी कई दिनों से गैर-देशी बलों को हटाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ओआईसी ने अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा के लिए समर्थन दोहराया
इस्लामिक सहयोग संगठन ने अपने 15वें शिखर सम्मेलन के दौरान अफगानिस्तान में लड़कियों के लिए शिक्षा और महिलाओं के लिए काम तक पहुंच के मुद्दे पर समर्थन दोहराया है। खास प्रेस के मुताबिक, सम्मेलन के समापन पर एक प्रस्ताव जारी किया। जिसमें कहा गया कि संगठन अफगान निवासियों के मानवाधिकारों की सुरक्षा का समर्थन करता है, खासतौर पर महिलाओं के लिए शिक्षा और काम को बढ़ावा देने में। इस सम्मेलन में तालिबान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहर बल्खी ने भी भाग लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉकेट वॉल्व में खामी, बोइंग का अंतरिक्ष सफर ऐन वक्त पर टला
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने फिर बोंइंग के स्टारलाइनर मानव अभियान की लॉन्चिंग टाल दी है। लॉन्च से ठीक पहले रॉकेट के ऑक्सीजन रिलीफ वॉल्व में गड़बड़ी के चलते उड़ान रद्द कर दी गई। सीएसटी-100 स्टारलाइनर बोइंग ने बनाया है। इसके जरिये भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स व बुच विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ले जाना था। एजेंसी

ब्रिटेन में सैन्य कर्मचारियों का वेतन संबंधी डाटा लीक
ब्रिटेन के सैन्य कर्मियों का डाटा लीक हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्यकर्मियों की निजी जानकारी से छेड़छाड़ की गई है। इसमें कुछ वर्तमान कुछ पूर्व रॉयल नेवी, सेना व वायु सेना के सदस्यों के नाम व बैंक खाते की जानकारी और उनके घर का पता भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय को इस साइबर हमले में चीन का हाथ होने का संदेह है। एजेंसी

चीनी फाइटर जेट ने ऑस्ट्रेलियाई नौसैनिक हेलिकॉप्टर पर किया हमला
दक्षिण चीन सागर में ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के एक हेलिकॉप्टर पर चीनी लड़ाकू विमान ने फ्लेयर दागे। चीनी पायलट की इस हरकत पर ऑस्ट्रेलिया ने चेतावनी दी है कि अगर फिर से ऐसी घटना हुई, तो ऑस्ट्रेलिया कड़ी कार्रवाई कर सकता है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि इस घटना पर ऑस्ट्रेलिया के लोग चीन से स्पष्टीकरण चाहते हैं। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग ने बताया कि शनिवार को उसका पोत अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में था। इस दौरान एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर गश्त पर था, तभी चीनी लड़ाकू विमान ने हेलिकॉप्टर का रास्ता रोक लिया और फ्लेयर्स से हमला किया। हालांकि, पायलट ने पैंतरेबाजी करते हुए खुद को निशाना बनने से बचा लिया।ॉ

सिंगापुर के पूर्व मंत्री एस. ईश्वरन की याचिकाओं पर सुनवाई करेगी अदालत
सिंगापुर के भारतीय मूल के पूर्व मंत्री एस. ईश्वरन हाईकोर्ट में अपनी याचिका पर सुनवाई कराने में सफल रहे। याचिका में कथित तौर पर एसजीडी 400,000 से अधिक मूल्य के उपहार प्राप्त करने से जुड़े आरोप लगाए गए थे। अदालत ने इस मामले में ट्रायल के लिए अगस्त और सितंबर महीने में तारीखें तय की हैं। इससे पहले ईश्वरन ने कोर्ट में कहा कि उनके द्वारा दायर की गई दोनों याचिकाओं की एक साथ सुनवाई होनी चाहिए क्योंकि दोनों ही मामले एक जैसे हैं।  ईश्वरन के वकील देविंदर सिंह अदालत में पेश हुए और कहा कि उनके मुवक्किल दोनों मामलों पर एक साथ सुनवाई चाहते हैं। इस पर न्यायाधीश विंसेंट हूंग ने कहा कि वह दोनों मामलों पर एक साथ सुनवाई करेंगे।  

 

ब्रिटेन की पीएम ऋषि सुनक की पार्टी में दल-बदल
ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक को बुधवार को अपनी पार्टी में दलबदल का सामना करना पड़ा। कंजर्वेटिव पार्टी के एक सांसद ने विपक्षी लेबर पार्टी का दामन थामा है। कंर्जर्वेटिव पार्टी की सांसद नटाली एल्पिके ने लेबर पार्टी ज्वॉइन करते हुए कहा कि सुनक की अगुवाई वाली पार्टी में अंदरखाने मतभेद दिख रहे हैं।  मेयर चुनावों में करारी शिकस्त झेलने के बाद यह कंजर्वेटिव पार्टी की दूसरी हार बताई जा रही है। बता दें कि स्थानीय चुनावों के नतीजों के बाद विश्लेषकों ने भी आशंका जताई है कि आगामी आम चुनाव में ब्रिटेन में त्रिशंकु संसद जैसे हालात बन सकते हैं।
 

अमेरिका के ऑर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में 33 लोग गिरफ्तार
अमेरिका के डीसी मेयर के हाउस पैनल में पेश होने से कुछ घंटे पहले जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed