फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Update West Asia Ukraine War Army Chief Gen Dhiraj Seth Russia visit US student visa Rule PAK china News

विदेश के समाचार: लॉस एंजेल्सि में हेलिकॉप्टर क्रैश में एक की मौत; रूस जाएंगे सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ

Wed, 16 Sep 2026 05:16 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 16 Sep 2026 05:16 AM IST
विज्ञापन
World Update West Asia Ukraine War Army Chief Gen Dhiraj Seth Russia visit US student visa Rule PAK china News
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

लॉस एंजिल्स में मंगलवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसा एक घातक बस दुर्घटना के पास हुआ। लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के प्रवक्ता कैप्टन ब्रैंडन सिल्वरमैन ने बताया कि हेलिकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और उनमें से कितने बच पाए, यह तत्काल स्पष्ट नहीं था। 

विज्ञापन


रूस जाएंगे सेना प्रमुख, सैन्य साजो-सामान पर होगी बात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ इस सप्ताह रूस की यात्रा पर मॉस्को रवाना होंगे। बतौर सेना प्रमुख यह जनरल सेठ की पहली रूस यात्रा होगी। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई उच्चस्तरीय वार्ता के बाद इस दौरे को सामरिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। यात्रा के दौरान सेना के बेड़े में शामिल रूसी मूल के सैन्य उपकरणों के लिए स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति और रखरखाव पर बातचीत होने की संभावना है।

विज्ञापन

कांगो में तीसरे कार्यकाल के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
अफ्रीकी देश कांगो में राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी के तीसरे कार्यकाल की संभावना वाले सांविधानिक परिवर्तनों के खिलाफ मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़ी। विपक्षी गठबंधन C64 ने किंशासा समेत कई शहरों में ये प्रदर्शन आयोजित किए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण शुरू हुए पर सरकार समर्थक समर्थकों से झड़प के बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। विपक्षी नेता मार्टिन फायुलु ने सरकार पर राजनीतिक मिलिशिया के साथ काम करने का आरोप लगाया। कांगो सरकार के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने विपक्ष की निंदा की, कहा विरोध का अधिकार सही ढंग से प्रयोग होना चाहिए। कांगो का संविधान राष्ट्रपति के कार्यकाल की सीमा में बदलाव पर रोक लगाता है। नेशनल असेंबली में एक विधेयक विचाराधीन है, जो राष्ट्रपति को इन प्रावधानों को बदलने की अनुमति दे सकता है। त्सेसीकेदी के सत्ता में बने रहने के प्रयास का विरोध करने के लिए विपक्षी दलों ने मई में C64 का गठन किया था।

अमेरिका में छात्रों के प्रवास की सीमा वाले नियम पर रोक
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने विदेशी छात्रों, पत्रकारों और एक्सचेंज विजिटर्स के देश में प्रवास पर सीमा लगाने वाले ट्रंप प्रशासन के नियम के क्रियान्वयन पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह रोक नियम के लागू होने से एक दिन पहले लगाई गई। मैसाचुसेट्स के जिला न्यायाधीश एफ. डेनिस सेलर चतुर्थ ने सोमवार को फैसला सुनाया कि नई नीति से अमेरिकी अर्थव्यवस्था और उच्च शिक्षा व्यवस्था को भारी नुकसान होने की आशंका है। न्यायाधीश ने सरकार के इस दावे को खारिज कर दिया कि यह नियम देश की सुरक्षा के लिए जरूरी था। 
विज्ञापन

लंदन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का कार्यक्रम रद्द
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ब्रिटेन दौरे पर हैं। मंगलवार को लंदन में उनका एक कार्यक्रम सुरक्षा चिंताओं के कारण रद्द कर दिया गया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यह फैसला लिया गया। लंदन की द शार्द इमारत के बाहर सैकड़ों प्रशंसक जमा हुए थे। कार्यक्रम रद्द होने से घंटों से इंतजार कर रहे कई प्रशंसक निराश हुए। मुख्यमंत्री का दल तमिलनाडु में निवेश आकर्षित करने यूके के दौरे पर है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों में 12,300 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। इस निवेश अभियान का लक्ष्य तमिलनाडु को एशिया का उन्नत विनिर्माण और प्रौद्योगिकी केंद्र बनाना है। इससे राज्य भर में 9,400 से अधिक उच्च-मूल्य वाली नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। विजय बुधवार को अपना यूके दौरा समाप्त कर भारत लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed