{"_id":"658eaddf15124882330ec1cf","slug":"world-update-new-indian-envoy-to-sri-lanka-calls-on-pm-gunawardena-to-discuss-multidimensional-bilateral-ties-2023-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Update: श्रीलंका में भारत के नए उच्चायुक्त ने PM गुणवर्धने से की मुलाकात, द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Update: श्रीलंका में भारत के नए उच्चायुक्त ने PM गुणवर्धने से की मुलाकात, द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा
Fri, 29 Dec 2023 05:00 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 29 Dec 2023 05:00 PM IST
सार
श्रीलंका में भारत के नए उच्चायुक्त संतोष झा ने PM गुणवर्धने से की मुलाकात की है। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई हैं।
विज्ञापन
india and sri lanka flag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने से शुक्रवार को श्रीलंका में भारत के नए उच्चायुक्त संतोष झा ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय विषयों पर चर्चा की गई। बता दें संतोष झा ने पिछले सप्ताह श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया है। संतोष झा कोलंबो में अपना कार्यभार संभालने से पहले यूरोपीय संघ, बेल्जियम और लक्सजमबर्ग में भारत के राजदूत थे।
सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए कहा गया कि उच्यायुक्त ने आज प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा की है। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि बौद्ध धर्म में सदियों पुराने संबंध दोनों देशों के लोगों के बीच स्थायी संबंध के केंद्र में हैं।
बता दें संतोष झा ने 2007-2010 तक कोलंबो में उच्चायोग में परामर्शदाता के रूप में भी काम किया था और वाणिज्यिक और आर्थिक मामलों से संबंधित कार्य संभाला था। इस अवधि के दौरान, उन्होंने भारत-श्रीलंका विकास सहयोग की वास्तुकला के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई।

एरिक गार्सेटी ने अपने समकक्ष रहम एमानुएल से की मुलाकात
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने जापान में अपने समकक्ष रहम एमानुएल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच क्वाड साझेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा हुई। इस संबंध में गार्सेटी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि राजदूत इमानुएल से मिलकर मुझे खुशी हुई। हमारे बीच वर्तमान की निर्णायक चुनौतियों से निपटने में क्वाड साझेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका समावेशी इंडोपैसिफिक के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ काम करना जारी रखेगा।
अभ्यर्थियों की नेपाल पुलिस से झड़प, दो युवकों की मौत
दक्षिण कोरिया की विनिर्माण क्षेत्र कंपनियों में रोजगार के लिए एक परीक्षा में बैठने से रोके गए विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के एक समूह की शुक्रवार को ललितपुर शहर में पुलिस के साथ झड़प में दो नेपाली युवकों की मौत हो गई। बता दें प्रदर्शनकारी हाल ही में नेपाल की रोजगार परमिट प्रणाली परीक्षा के तहत दक्षिण कोरिया में जहाज निर्माण नौकरियों के लिए आयोजित परीक्षा में असफल हो गए थे और उन्हें ईपीएस परीक्षा की अन्य श्रेणियों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई थी।
नेपाल पुलिस के प्रवक्ता कुबेर कदायत ने कहा आंदोलनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।स्थिति तब बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों ने भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्री प्रकाश ज्वाला के एक सरकारी वाहन में आग लगा दी थी।