{"_id":"5e6a66f78ebc3ea8057f6ecc","slug":"world-top-billionaires-books-special-jets-and-bunkers-for-coronavirus-outbreak","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी अरबपति करा रहे बंकरों की बुकिंग, इलाज के लिए प्राइवेट जेट में निजी डॉक्टर रख रहे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विदेशी अरबपति करा रहे बंकरों की बुकिंग, इलाज के लिए प्राइवेट जेट में निजी डॉक्टर रख रहे
Thu, 12 Mar 2020 10:14 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
bunker in uk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस तेजी से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपने पांव पसार रहा है। इस जानलेवा वायरस से अब तक 4300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 22 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। दूसरी ओर, दुनिया के अमीर लोग कोरोना से बचने के लिए प्राइवेट जेट, बंकर से लेकर अंडरग्राउंड शेल्टर होम बुक करवा रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, जब से कोरोनावायरस दुनिया के अलग-अलग महाद्वीपों में पहुंचा तब से अमेरिका, यूके और यूरोपीय देशों के अरबपति खुद को इससे बचाने के लिए स्पेशल जेट्स से लेकर बंकरों की बुकिंग का सहारा ले रहे हैं। इतना ही नहीं, कोरोना से निपटने के लिए और उपचार के लिए यह अपने साथ पर्सनल डॉक्टर और नर्स भी रखने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि संक्रमण होने पर इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
कोरोना की वैक्सीन की मांग कर रहे अरबपति
लंदन स्थित प्राइवेट हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक के मुख्य कार्यकारी और चिकित्सा निदेशक मार्क अली ने बताया कि बहुत से अरबपति हमारे पास आकर यह कह रहे हैं कि वह कोरोनावायरस की जांच निजी तौर पर करवाना चाह रहे है। लेकिन ऐसा कर पाना हमारे लिए संभव नहीं है, क्योंकि डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने सभी टेस्ट एनएचएस और पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड से करवाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
अली ने बताया कि उनके क्लाइंट कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए भी कह रहे हैं। हालांकि, वे यह जानते हैं कि वैक्सीन को बनने में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त लग सकता है।
बंकर और अंडरग्राउंड शेल्टर के लिए भी मांग बढ़ रही
अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित अंडरग्राउंड निर्माण करने वाली एक कंपनी ने बताया कि उसे पिछले एक हफ्ते से लोगों द्वारा बंकर और अंडरग्राउंड शेल्टर खरीदने के लिए फोन आ रहे हैं।
कंपनी ने इंडियाना में कोल्ड वॉर बंकर को 80 लोगों के रहने के लिए आवास में तब्दील किया है। इसके अलावा, कंपनी दक्षिण डकोटा में दूसरे विश्व युद्ध के आयुध डिपो में 575 कंक्रीट बंकरों में जगह दे रही है।
नेतन्याहू ने कोरोनावायरस के बीच पीएम मोदी से की बात
वहीं, इससे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते वैश्विक आर्थिक गतिविधियों और जरूरी सामानों की आपूर्ति को हुए नुकसान के बीच कहा कि उनका देश आपूर्ति को लेकर कई देशों पर निर्भर है और उन्होंने भारत के अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी से बात की है।
नेतन्याहू ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैंने अपने मित्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। हम विभिन्न सामानों की आपूर्ति को लेकर कई देशों पर निर्भर हैं। हम हर समय इस पर नजर बनाए हुए हैं।
स्पेन में 3000 मामले, अब तक 84 मरीजों की मौत
स्पेन में कोरोनावायरस के मामले बढकर करीब 3000 हो गए जबकि इस रोग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 84 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोरोनावायरस के मामले बुधवार के 2140 से बढ़कर 2968 हो गए। इस अवधि में इस रोग से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 48 से बढ़कर 84 हो गई।
ईरान में मृतक संख्या बढ़कर 429 हुई, 10,000 से अधिक लोग संक्रमित
ईरान में कोरोनावायरस के कारण 75 और लोगों की मौत होने से इस बीमारी की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 429 हो गई है और 10,000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। देश में पिछले माह इस बीमारी से पहली मौत की घोषणा के बाद पिछले तीन हफ्तों में यह किसी एक दिन में हुईं सर्वाधिक मौते हैं।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानौश जहांपौर ने टेलीविजन पर प्रसारित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले 24 घंटों में 1,075 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं... जिसके कारण संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10,075 हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती 75 लोगों की मौत हो गई और कुल 429 संक्रमित लोगों को हम गंवा चुके हैं।