{"_id":"5cb2ae0ebdec2213e43a6286","slug":"world-s-largest-aircraft-flew-the-test-in-california","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे विशाल विमान ने भरी परीक्षण उड़ान, फुटबॉल मैदान से ज्यादा बड़े हैं पंख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया के सबसे विशाल विमान ने भरी परीक्षण उड़ान, फुटबॉल मैदान से ज्यादा बड़े हैं पंख
Sun, 14 Apr 2019 11:17 AM IST
आसिम खान
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
दुनिया का सबसे बड़ा विमान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे बड़े विमान ने कैलिफोर्निया में परीक्षण के लिए पहली बार उड़ान भरी। इसमें छह बोइंग 747 इंजन लगे हुए हैं। शनिवार को इस बड़े विमान ने अपनी पहली यात्रा मोजावे रेगिस्तान के ऊपर की। इस विमान का निर्माण अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाने और उसे वहां छोड़ने के लिए किया गया है। दरअसल यह रॉकेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में उनकी कक्षा तक पहुंचाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
मौजूदा समय में टेकऑफ रॉकेट की मदद से उपग्रहों को कक्षा में भेजा जाता है। इसके मुकाबले उपग्रहों को कक्षा तक पहुंचाने में यह विकल्प ज्यादा अच्छा रहेगा। इसका निर्माण स्केल्ड कम्पोजिट्स नाम की एक इंजीनियरिंग कंपनी ने किया है। यह विमान इतना बड़ा है कि इसके पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान से ज्यादा है। शनिवार को यह विमान हवा में करीब ढाई घंटे तक रहा।
विज्ञापन