फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world oldest whiskey ingledew 250 years old has been sold at auction more than one crore

अविश्वसनीय: एक करोड़ रुपये में बिकी व्हिस्की की एक बोतल, जानें बोली लगाने वाले क्यों खो बैठे 'होश'

Sat, 17 Jul 2021 12:22 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 17 Jul 2021 12:22 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक, ओल्ड इंगलेड्यू व्हिस्की को 1860 के दशक में बोतलबंद किया गया था, लेकिन अभी तक शराब खराब नहीं हुई। यह लिक्विड तकरीबन एक सदी पुराना है। बताया जा रहा है कि ये व्हिस्की मशहूर फाइनेंसर जे.पी. मॉर्गन की हुआ करती थी। 

विज्ञापन
world oldest whiskey ingledew 250 years old has been sold at auction more than one crore
एक करोड़ में शराब की नीलामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभी तक आपने महंगी से महंगी शराब के बारे में सुना होगा, उसकी कीमत एक लाख या दस लाख तक हो सकती है, यह भी जाना होगा, लेकिन जब आपकी सोच से इतर शराब की कीमत हो तो आप क्या कहेंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं एक करोड़ रुपये में बिकी एक व्हिस्की की बोतल की। एक सदी पुरानी व्हिस्की की एक बोतल की कीमत 1 करोड़ रुपये है। दुनिया की सबसे पुरानी व्हिस्की की नीलामी एक करोड़ रुपये से अधिक में हुई है।

विज्ञापन


ये व्हिस्की 160 साल पुरानी है, जिसे इसकी असली कीमत से छह गुना अधिक दाम पर नीलाम किया गया। 19वीं सदी की ये बोतल अब 137,000 डॉलर यानी एक करोड़ रुपये से ज्यादा में नीलाम हुई। इसे जॉर्जिया के लैग्रेंज में एक जनरल स्टोर में बोतलबंद किया गया था।
विज्ञापन


व्हिस्की को 1860 के दशक में बोतलबंद किया गया
मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक, ओल्ड इंगलेड्यू व्हिस्की को 1860 के दशक में बोतलबंद किया गया था, लेकिन अभी तक बोतल में रखी हुई शराब खराब नहीं हुई। यह लिक्विड तकरीबन एक सदी पुराना है। बताया जा रहा है कि ये व्हिस्की मशहूर फाइनेंसर जे.पी. मॉर्गन की हुआ करती थी। व्हिस्की की बोतल पर एक लेबल लगा है जिसपर लिखा है कि यह Bourbon शायद 1865 से पहले बनाया गया था, जो कि जेपी मॉर्गन के तहखाने में थी। मॉर्गन की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति से ये मिली।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी मॉर्गन ने 1900 के आसपास खरीदी थी बोतल 
व्हिस्की नीलामी के बाद कुछ विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि जेपी मॉर्गन ने खुद 1900 के आसपास बोतल खरीदी थी। बाद में उन्होंने इसे अपने बेटे को दे दिया, जिसने 1942 और 1944 के बीच इसे दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर जेम्स बायर्न्स को दे दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोतल की कीमत 20,000 डॉलर से 40,000 डॉलर के बीच हो सकती है। लेकिन 30 जून को समाप्त हुई नीलामी में मिडटाउन मैनहट्टन में एक संग्रहालय और शोध संस्थान, मॉर्गन लाइब्रेरी को 137,500 डॉलर में बेच दिया गया। 


डेढ़ सदी से ज्यादा पुरानी है शराब
हालांकि, एक सदी से ज्यादा पुरानी व्हिस्की को लेकर आशंका जताई जा रही है कि यह अब पीने योग है या नहीं, क्योंकि एक बार व्हिस्की की बोतल खुल जाती है तो करीब 10 साल तक वह खराब नहीं होती है, लेकिन यह शराब काफी पुरानी हो चुकी है। फिलहाल रिसर्च से ही पता चलेगा कि शराब सही है या खराब हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed