{"_id":"5f44f50666d7c7378b42f8ef","slug":"world-oldest-tortoise-jonathan-gave-ray-of-hope-for-treatment-of-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे उम्रदराज जानवर 188 साल के कछुए से कैंसर के इलाज की उम्मीद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया के सबसे उम्रदराज जानवर 188 साल के कछुए से कैंसर के इलाज की उम्मीद
Tue, 25 Aug 2020 04:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 25 Aug 2020 04:54 PM IST
सार
- क्लॉक टावर ओर पैरिस के आइफिल टावर से भी ज्यादा है इसकी उम्र
- कछुआ जोनाथन जमीन पर रहने वाला सबसे ज्यादा उम्र का जानवर है
विज्ञापन
जोनाथन कछुआ जमीन पर रहने वाला सबसे ज्यादा उम्र का जानवर है
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसके इलाज की खोज आज भी चल रही है। वैज्ञानिकों को अब 188 साल के एक कछुए से कैंसर के इलाज की उम्मीद मिली है। वैज्ञानिक जोनाथन नाम के इस कछुए पर अध्ययन कर रहे हैं जो जमीन पर रहने वाला सबसे ज्यादा उम्र का जानवर है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि उम्र के साथ जोनाथन की सेहत बेहतर होती जा रही है जिससे वैज्ञानिकों की उसमें दिलचस्पी बढ़ी है। साउथ अटलांटिक महासागर में ब्रिटेन के सेंट हेलेना टापू पर रह रहे जोनाथन की उम्र लंदन के मशहूर क्लॉक टावर बिग बेन और पेरिस के आइफिल टावर से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
कैंसर की बीमारी खत्म करने की उम्मीद
साल 1882 में उसे इस टापू पर लाया गया था तो वह 50 साल का था और पूरी परह बड़ा हो चुका था। वैज्ञानिक उसकी लंबी उम्र का पता लगाना चाहते हैं ताकि इंसानों की कोशिकाओं में होने वाले म्यूटेशन की वजह पता कर सकें। म्यूटेशन की वजह से कोशिकाएं बढ़ती जाती हैं जिससे कैंसर की बीमारी होती है। अगर उन्हें इसकी वजह पता लग जाती है तो कैंसर को खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसानों की तरह नहीं बढ़ते विशाल कछुए
जोनाथन के डॉक्टर जो हॉलिन्स का कहना है कि ऐसे रिसर्च सामने आए हैं जिनसे यह संकेत मिलते हैं कि विशाल कछुए इंसानों की तरह नहीं बढ़ते हैं। इस आधार पर जोनाथन का डीएनए सैंपल लेकर अमेरिका की यूनिवर्सिटी में भेजा जा रहा है ताकि बड़ी हुई उम्र को स्टडी किया जा सके।
खास बात यह है कि जोनाथन की उम्र के साथ सेहत बेहतर हो रही है और उसका मुंह पहले की तरह नुकीला होने लगा है यानी अब वह खुद खाना चर सकता है। उसके मुंह में घास को काटने के लिए विशेष हिस्से होते हैं जिनके सिर्फ मजबूत होने पर ही वह चर सकता था।