फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates thousands indians nepalese bhutanese enters meghalya from violence hit bangladesh

World Updates: हिरासत में लिए गए इमरान खान की पार्टी के चार पदाधिकारी; पढें विश्व की अहम खबरें

Sat, 20 Jul 2024 10:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 20 Jul 2024 10:57 AM IST
सार

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच वहां रह रहे मेघालय के लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है।

विज्ञापन
world news updates thousands indians nepalese bhutanese enters meghalya from violence hit bangladesh
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच भारत, नेपाल और भूटान के 360 से अधिक और नागरिक मेघालय पहुंचे हैं। इसके साथ ही राज्य में शरण लेने वालों की संख्या 670 से अधिक हो गई है। गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 363 लोग दावकी एकीकृत जांच चौकी के जरिये मेघालय पहुंचे, जिनमें 204 भारतीय, 158 नेपाली और एक भूटानी नागरिक शामिल है। साथ ही मेघालय के 80 निवासी अन्य स्थानों से राज्य में लौट आए हैं। इनमें से 13 लोग शुक्रवार को अपने गृह राज्य लौटे। बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच वहां रह रहे मेघालय के लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है।
विज्ञापन


बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं, जिनमें 100 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। ढाका और अन्य शहरों में विश्वविद्यालय के छात्र 1971 में पाकिस्तान से देश की आजादी के लिए लड़ने वाले आजादी के नायकों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत तक का आरक्षण देने की व्यवस्था के खिलाफ कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि यह व्यवस्था भेदभावपूर्ण है और इसे योग्यता आधारित प्रणाली में तब्दील किया जाए।
विज्ञापन

भूटान के विदेश सचिव से मिले भारतीय विदेश सचिव

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भूटान के विदेश सचिव ओम पेमा चोडेन के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों की यह बैठक 13वीं पंचवर्षीय योजना के तहत तीसरी भारत-भूटान विकास सहयोग को लेकर हुई। इस बैठक में विकास साझेदारी के विविध क्षेत्रों में कार्यान्वयन के तौर-तरीकों और सहयोग की समीक्षा की गई।
 
 

पाकिस्तान: लापता हिंदू लड़की के माता-पिता ने कराची में किया विरोध प्रदर्शन
पाकिस्तान के सिंध प्रांत से लापता हुई एक हिंदू लड़की के माता-पिता ने शनिवार को कराची शहर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बेटी के रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद उसकी बरामदगी की मांग की है। लड़की साल 2021 में लापता हुई थी। 

प्रिया कुमार सात साल की थी, जब वह 19 अगस्त 2021 को रहस्यमय तरीके से लापता हुई थी। तब वह सिंध प्रांत के सुक्कुर के पास एक छोटे से शहर संगरार में अपने घर के पास मुहर्रम आशूरा जुलूस में शरबत परोस रही थी। प्रिया के पिता राज कुमार पाल और मां वीणा कुमार ने कराची के क्लिफ्टन इलाके में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया और सरकार को याद दिलाने का प्रयास किया कि उनकी बेटी अभी भी लापता है। राज कुमार ने कहा, उन्होंने हमें फिर आश्वासन दिया है कि वे हमारी बेटी की तलाश कर रहे हैं और उसकी जल्दी ही बरामदगी की जाएगी।  

सिंध के गृह मंत्री जिया लैंग्रोव और पुलिस महानिरीक्षक जावेद ओधो माता-पिता से मिलने आए और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले पर एक पूर्ण संयुक्त जांच दल (जेआईटी) काम कर रहा है। जिसके बाद माता-पिता ने अपना प्रदर्शन वापस लिया। ओधो ने कहा कि जेआईटी के गठन के बाद भी किसी गवाह को पता नहीं कि छोटी बच्ची के साथ क्या हुआ था। उन्होंने कहा, लेकिन जेआईटी इस मामले को सुलझाने के लिए दिन-रात काम कर रही है और हमें जल्द जवाब मिलेगा। 

लातविया: छात्र के डूबने की घटना को लेकर अधिकारियों के संपर्क में भारतीय दूतावास
स्वीडन और लातविया में भारतीय दूतावास ने एक्स पर कहा, रीगा में एक भारतीय छात्र के कथित तौर पर डूबने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर दूतावास लातवियाई अधिकारियों से नियमित संपर्क में है। दूतावास ने कहा, हम परिवार के भी संपर्क में हैं और हर संभव मदद करते रहेंगे। 
 

विज्ञापन

पाकिस्तान : हिरासत में लिए गए इमरान खान की पार्टी के चार पदाधिकारी
जे
ल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अंतरराष्ट्रीय मीडिया समन्वयक अहमद जंजुआ और तीन अन्य सोशल मीडिया टीम के सदस्यों का शनिवार सुबह हिरासत में ले लिया। पीटीआई ने इस कार्रवाई को अपहरण करार दिया है।

पीटीआई के वरिष्ठ नेता जुल्फी बुखारी की ओर से जारी की गई सीसीटीवी फुटेज में जंजुआ को सुबह करीब 4 बजे इस्लामाबाद में सादे कपड़ों में लोगों द्वारा हिरासत में लेते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा, पिछले दो सप्ताह में पीटीआई की सोशल मीडिया टीम पर कड़ी कार्रवाई की गई है। पीटीआई की मीडिया विंग पाकिस्तान में हो रहे सभी अत्याचारों की लगातार अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग कर रही है। इस कारण मेरी टीम का भी अपहरण किया गया है। उन्होंने न्यायपालिका से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार को लापता मीडिया विंग के लोगों की रिहाई का आदेश देने का आग्रह किया। पीटीआई ने अपनी मीडिया टीमों के 10 सदस्यों और उनके करीबी रिश्तेदारों की सूची भी जारी की, जिनका पुलिस या खुफिया एजेंसियों ने अपहरण कर लिया है।

 

ओहियो एयरपोर्ट के पास विमान दुर्घटना में 3 की मौत
ओहियो एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने शनिवार को बताया कि ट्विन-इंजन वाला बीचक्राफ्ट-60 शुक्रवार शाम करीब 6:45 बजे ओहियो के यंगस्टाउन-वॉरेन क्षेत्रीय हवाई अड्डे के पास लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पायलट और दो यात्रियों की मौत हो गई। पीड़ितों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। एफएए ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इसकी जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed