फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates mass shooting in usa new york park dead many injured

Updates: ब्रिटेन के लिवरपूल में चाकू से हमले में 8 लोग घायल; न्यूयॉर्क के पार्क में गोलीबारी, एक की मौत

Mon, 29 Jul 2024 06:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 29 Jul 2024 06:54 PM IST
सार

गोलीबारी में 20 साल के एक युवक की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
world news updates mass shooting in usa new york park dead many injured
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक पार्क में हुई गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। घटना न्यूयॉर्क के रोचेस्टर सिटी इलाके की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार शाम करीब 6.20 बजे सूचना मिली कि मैपलवुड पार्क में गोलियां चलने की आवाजें सुनी गई हैं और वहां कई लोग घायल हैं। 
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गोलीबारी में 20 साल के एक युवक की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना में घायल एक शख्स की हालत गंभीर है, वहीं पांच अन्य को कम चोटें लगी हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में मारे गए युवक की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने बताया कि पार्क में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और गोलियां चलने के बाद वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

सिंगापुर में चीनी मूल के मलयेशियाई नागरिक को 20 महीने की सजा

सिंगापुर में एक चीनी मूल के मलयेशियाई नागरिक को 20 महीने की सजा सुनाई गई। उस पर 22 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति के साथ दुर्घटना करने के आरोप में सजा दी गई है। यह घटना पिछले साल चार अगस्त की है। 50 वर्षीय चू सून कुई की कार ने थिनगरन मुरुगन की बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें मुरुगन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद चू फरार हो गया था। हालांकि, बाद में इलाज के दौरान मुरुगन की अस्पताल में ही मौत हो गई थी। चू ने मलयेशिया भागने की कोशिश की, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

ब्रिटेन के लिवरपूल में चाकू से हमले में 8 लोग घायल
ब्रिटेन के साउथपोर्ट शहर में एक शख्स ने चाकू से कई लोगों पर गंभीर वार किए हैं। जानकारी के मुताबिक मर्सीसाइड पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू जब्त किया है। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड के साउथपोर्ट शहर में चाकू से किए गए हमले को भयावह बताया है। एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कीर स्टारमर ने कहा कि साउथपोर्ट से भयावह और बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। इस मामले में नॉर्थ वेस्ट एम्बुलेंस सर्विस ने कहा कि उसने चाकू से किए गए हमलों में घायल हुए आठ लोगों का इलाज किया है। मामले में मर्सीसाइड पुलिस ने कहा कि उन्हें स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11.50 बजे लिवरपूल शहर के उत्तर में साउथपोर्ट में हार्ट स्ट्रीट पर चाकू से हमला करने की सूचना मिली थी। कई बार चाकू से हमला करने की रिपोर्ट आने के बाद कम से कम 13 एम्बुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं थी।
विज्ञापन

पाकिस्तान में कट्टरपंथी इस्लामिस्ट पार्टी का उप प्रमुख गिरफ्तार
पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में एक कट्टरपंथी इस्लामिस्ट पार्टी के उप प्रमुख को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के ईशनिंदा के संदिग्ध को जमानत देने के फैसले को लेकर मुख्य न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी दी थी। सूत्रों ने बताया कि तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के उप अमीर पीर जहीरुल हसन शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो पूर्वी पंजाब प्रांत के ओकारा शहर में छिप गया था। मुबारक सानी मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लाहौर प्रेस क्लब के बाहर एक विरोध रैली के दौरान दिए गए भाषण के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि अपने भाषण के एक वायरल वीडियो में अमीर पीर जहीरुल हसन शाह अपने समर्थकों से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वह मुख्य न्यायाधीश ईसा का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये देंगे।

बलूचिस्तान में भीड़ के हमले में 1 पाकिस्तानी सैनिक की मौत, 16 घायल
अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों के हमले में पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों पर हमला किया गया, जिसमें कम से कम एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई और एक अधिकारी समेत 16 अन्य घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब तथाकथित बलूच राजी मुची (बलूच राष्ट्रीय सभा) की आड़ में एक हिंसक भीड़ ने ग्वादर जिले में सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैनात सुरक्षा बलों के कर्मियों पर हमला किया, जहां रैली आयोजित की जा रही थी। बता दें कि मृतक सैनिक की पहचान प्रांत के सिबी जिले के सिपाही के रूप में हुई है। इस मामले में पाकिस्तानी सेना ने कहा, सुरक्षा बलों ने उकसावे के बावजूद नागरिकों को अनावश्यक रूप से हताहत होने से बचाने के लिए अत्यधिक संयम दिखाया है। उन्होंने आगे कहा- भीड़ की हिंसक कार्रवाई अस्वीकार्य है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed