{"_id":"6569dc0b146aafc8fd028ab7","slug":"world-news-updates-london-indian-student-death-fund-raising-pakistan-lahore-family-murder-husband-suicide-2023-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Updates: UK में भारतीय की मौत के बाद फंड जुटाए; पाकिस्तान में पत्नी-तीन बेटियों की हत्या के बाद सुसाइड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Updates: UK में भारतीय की मौत के बाद फंड जुटाए; पाकिस्तान में पत्नी-तीन बेटियों की हत्या के बाद सुसाइड
Fri, 01 Dec 2023 11:01 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन / लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन / लाहौर
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:01 PM IST
सार
ब्रिटेन में भारतीय छात्र का शव नदी में बरामद हुआ है। पाकिस्तान के लाहौर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के बाद पति के सुसाइड का मामला सामने आया है। पढ़िए अंतरराष्ट्रीय समाचार की बड़ी घटनाओं पर अपडेट्स
विज्ञापन
अपराध समाचार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रिटेन में पिछले महीने लापता हुआ 23-भारतीय छात्र लंदन की टेम्स नदी में मृत पाया गया। शव बरामद होने के बाद मृतक की पहचान मितकुमार पटेल के रूप में हुई। इसी साल सितंबर में पढ़ाई के लिए ब्रिटेन गया मितकुमार बीते 17 नवंबर को लापता हुए थे। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने 21 नवंबर को पूर्वी लंदन के कैनरी घाट क्षेत्र के पास टेम्स नदी में उसका शव बरामद किया। जांच के बाद पैरामेडिक्स ने मितकुमार को मृत घोषित कर दिया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा, "मौत को संदिग्ध नहीं माना जा रहा है।"
भारतीय छात्र की मौत के बाद लंदन में रहने वाले रिश्तेदारों ने धन संचय अभियान शुरू कर दिया है। एक रिश्तेदार, पार्थ पटेल ने गो फंड मी ऑनलाइन फंडराइज़र लॉन्च किया और पिछले सप्ताह से लगभग 4.74 लाख रुपये (4,500 पाउंड / GBP) से अधिक राशि जुटाई जा चुकी है। धन संचय की अपील में लिखा गया, 23 वर्षीय मितकुमार पटेल 19 सितंबर, 2023 को उच्च अध्ययन के लिए यूके आया था।
किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मितकुमार के परिवार की मदद के लिए लंदन में रहने वाले रिश्तेदारों ने धन जुटाने और उनके शव को भारत भेजने का बंदोबस्त करने का फैसला लिया। लंदन में जुटाया गया फंड भारत में मितकुमार के परिवार को ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
इवनिंग स्टैंडर्ड अखबार के अनुसार, भारतीय छात्र मितकुमार को शेफील्ड हॉलम विश्वविद्यालय में डिग्री और अमेजॉन में अंशकालिक नौकरी शुरू करनी थी। उसे 20 नवंबर को शेफील्ड जाना था। जब वह रोजाना की सैर के बाद लंदन में अपने घर नहीं लौटे, तो उनके रिश्तेदारों ने लापता होने की सूचना दी।
पाकिस्तान में चार लोगों की हत्या के बाद सुसाइड
दिन की एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटना पाकिस्तान से सामने आई। लाहौर में एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बेटियों की हथौड़ा मार कर हत्या कर दी। खबरों के अनुसार, आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस शख्स ने चार लोगों की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना गुरुवार रात लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद जिले में हुई।
ताहिर परवेज़ नाम के शख्स ने पहले अपनी पत्नी और 10 से 16 साल की उम्र की तीन बेटियों को नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद पीट-पीटकर चारों की हत्या कर दी। परिवार के सभी लोगों को मौत की नींद सुलाने के बाद उसने आत्महत्या करने के लिए नींद की कई गोलियां एक साथ खा लीं।
पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। इसमें परवेज ने लिखा है कि उसने अपने पूरे परिवार को इसलिए मार डाला क्योंकि उसके पास अब खाना खिलाने के पैसे भी नहीं हैं। ताहिर परवेज ने यह भी कहा कि वह अपने दोस्तों से कर्ज लेकर गुजारा कर रहा है, लेकिन वह पैसे लौटाने में सक्षम नहीं है। उसने लिखा, "हमें इस क्रूर दुनिया में अब नहीं रहना चाहिए।"

पाकिस्तान में पोलियो टीम की सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मी की हत्या
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को पोलियो टीम की सुरक्षा कर रहे पुलिस दल पर कुछ अज्ञात आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पेशावर की सीमा से लगे खैबर आदिवासी जिले के नाला ख्वार क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी भी मारा गया। पुलिस ने कहा कि भारी दल घटनास्थल पर पहुंचा और इलाके को घेर लिया। पोलियो टीकाकरण की ड्यूटी के बाद पुलिस टीम पर गोलीबारी कर भाग निकले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।