फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates in hindi asia europe us uk un west asia pakistan china politics crime and global events

World Update: श्रीलंका में फैल रहा भ्रष्टाचार बना कैंसर- दिसानायके; यून सूक के गिरफ्तारी वारंट पर बड़ा अपडेट

Wed, 01 Jan 2025 12:06 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Wed, 01 Jan 2025 12:06 PM IST
विज्ञापन
world news updates in hindi asia europe us uk un west asia pakistan china politics crime and global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने बुधवार को कहा कि भ्रष्टाचार पूरे देश में फैल रहा कैंसर बन गया है और इसे खत्म करने के लिए जबरदस्त सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने यह टिप्पणी राष्ट्रपति सचिवालय में 'स्वच्छ श्रीलंका' कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा, 'हमारा देश राज्य तंत्र, राजनीतिक संस्थाओं और पूरे समाज में व्यापक भ्रष्टाचार, कदाचार और अक्षमता से ग्रस्त है। भ्रष्टाचार पूरे देश में फैल रहा घातक कैंसर बन गया है और इसे खत्म करने के लिए जबरदस्त सामूहिक प्रयास की जरूरत है।' 

विज्ञापन

राष्ट्रपति दिसानायके ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से 'आवश्यक परिश्रम और समर्थन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने' का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपराधिक जांच विभाग और न्यायपालिका जैसी संस्थाएं देश को भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से मुक्त बनाने की मुख्य जिम्मेदारी उठाती हैं। हमें विश्वास है कि ये संस्थाएं इस परिवर्तन को प्राप्त करने के लिए आवश्यक समर्पण के साथ काम करेंगी। उन्होंने कहा, 'राजनीतिक नेताओं के रूप में हम अपने शब्दों और कार्यों के माध्यम से एक उदाहरण स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है।
विज्ञापन


यून सूक येओल को तामील कराया जाएगा गिरफ्तारी वारंट
दक्षिण कोरिया में महाभियोग झेल रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को गिरफ्तारी वारंट तामील कराया जाएगा। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने कहा कि वे छह जनवरी तक मार्शल लॉ की घोषणा करने के लिए यून सूक येओल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को तामील कर देंगे। भ्रष्टाचार जांच कार्यालय के प्रमुख ओह डोंग-वून ने कहा कि वारंट को समय सीमा के भीतर तामील करा दिया जाएगा। हमारा लक्ष्य बिना किसी गड़बड़ी के एक सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करना है, लेकिन हम इसके लिए समन्वय भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में UNSC का सदस्य बना था पाकिस्तान
पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अस्थायी सदस्य बन गया है। बुधवार को पाकिस्तान ने दो साल के लिए अपना कार्यकाल शुरू किया। राजदूत मुनीर अकरम ने कहा कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल दुनिया के सामने प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने में सक्रिय और रचनात्मक भूमिका निभाएगा। सुरक्षा परिषद में हमारी उपस्थिति महसूस की जाएगी। बुधवार से पाकिस्तान 2025-26 के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद में एक अस्थायी सदस्य के रूप में बैठेगा। जून में पाकिस्तान को भारी बहुमत से अस्थायी सदस्य के रूप में परिषद के लिए चुना गया था। 193 सदस्यीय महासभा में उसे 182 वोट मिले थे। राजदूत अकरम ने कहा कि हम ऐसे समय में परिषद में प्रवेश कर रहे हैं जब भू-राजनीतिक उथल-पुथल दो सबसे बड़ी शक्तियों के बीच तीव्र प्रतिस्पर्धा, यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका और अन्य स्थानों पर भीषण युद्ध तथा तेजी से बढ़ती बहुआयामी हथियारों की दौड़ चल रही है।

चीनी दूतावास ने वीजा शुल्क में कटौती 31 दिसंबर तक बढ़ाई
चीन की यात्रा करने वालों के लिए भारत में चीनी दूतावास पिछले साल लागू मौजूदा वीजा शुल्क कटौती को 31 दिसंबर, 2025 तक बढ़ा दिया है। चीनी दूतावास ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। वर्तमान में एक बार प्रवेश के लिए शुल्क 2,900 रुपये है, जबकि दोहरी प्रविष्टि के लिए 4,400 रुपये। छह महीने की प्रविष्टि के लिए 5,900 रुपये है और 12 महीने या उससे अधिक की कई बार प्रविष्टि के लिए 8,800 रुपये शुल्क है। समूह वीजा और आधिकारिक समूह वीजा के लिए प्रत्येक आवेदक को 1,800 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के मसले पर व्यापक सहमति के बाद यह कदम उठाया है। 

नेपाल में 14 फीसदी पर्यटक बढ़े
साल 2024 में नेपाल में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2024 में 11 लाख 40 हजार से ज्यादा पर्यटक नेपाल आए। 2023 की तुलना में पर्यटकों के आगमन में 14% से अधिक वृद्धि हुई है। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने कहा कि 31 दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक 11 लाख 47 हजार 24 लोग नेपाल में प्रवेश कर चुके हैं । नेपाल में प्रतिदिन 3,000 पर्यटक आते हैं। 2020 से 2022 तक नेपाल में पर्यटकों का आगमन लगभग ठप रहा। 

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में अलग-अलग आतंकी हमलों में बच्चे समेत 3 की मौत

पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम में बुधवार को तीन अलग-अलग आतंकी घटनाओं में एक बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले के दरबान इलाके में रात 1 बजे अज्ञात आतंकवादियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला किया, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल और एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक अलग घटना में, दक्षिण वजीरिस्तान जिले के आजम वारसाक इलाके में एक मोटरसाइकिल में रखे बम के फटने से एक बच्चे की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। वहीं एक अन्य घटना में, बन्नू जिले के ममास्केल इलाके में सड़क किनारे लगे बम के फटने से कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed