फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World Update: ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर के भाई निक का निधन; यमन की राजधानी सना में एक और हवाई हमला

Sat, 28 Dec 2024 02:04 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 28 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के भाई निक का 60 साल की उम्र में कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अपने छोटे भाई निक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनके भाई ने जीवन की सभी चुनौतियों का साहस और अच्छे हास्य के साथ सामना किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने बताया कि निक की मृत्यु बॉक्सिंग डे के दिन शांतिपूर्वक हुई। बता दें कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को अपने परिवार के साथ छुट्टी पर जाने वाले थे, लेकिन अब वे घर पर ही रहेंगे और बाद में परिवार से जुड़ने की उम्मीद है। पीएम कीर ने एक बयान में कहा, 'मेरा भाई निक एक अद्भुत व्यक्ति था।'
विज्ञापन

यमन की राजधानी सना में एक और हवाई हमला
यमन की राजधानी सना में एक और हवाई हमला होने की खबर सामने आ रही है। मामले में हूती विद्रोहियों के द्वारा जारी बयान के अनुसार, शुक्रवार को यमन की राजधानी सना में एक हवाई हमला हुआ, जो इस्राइली हमलों के एक दिन बाद हुआ। विद्रोहियों ने इस हमले के लिए अमेरिका और ब्रिटेन को जिम्मेदार ठहराया है। हुथी विद्रोहियों ने एक बयान में इसे अमेरिका-ब्रिटिश आक्रामकता बताया। हालांकि इस हमले के बाद इस्राइल,अमेरिका या ब्रिटेन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि यह हमला गुरुवार को सना के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर इस्राइली हमलों के बाद हुआ था, जिनमें छह लोग मारे गए थे। यह हमला इस्राइल पर हुथी विद्रोहियों द्वारा किए गए हमलों के जवाब में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में लगातार दूसरे वर्ष दस लाख से अधिक वीजा जारी
अमेरिका ने लगातार दूसरे वर्ष भारतीयों को दस लाख से अधिक गैर-आप्रवासी वीजा जारी किए हैं। इनमें रिकॉर्ड संख्या में विजिटर वीजा भी शामिल हैं, जो पर्यटन, व्यवसाय और शिक्षा के लिए अमेरिका की यात्रा की भारी मांग को दर्शाता है। भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने कहा कि पिछले चार वर्षों में भारत से आगंतुकों की संख्या में पांच गुना वृद्धि हुई है। इसके नतीजे काफी उत्साहवर्धक रहे हैं।  

विज्ञापन

पाकिस्तान : 3 अभियानों में कमांडर समेत 13 आतंकवादियों की मौत
 पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए अलग-अलग तीन अभियानों में 13 आतंकवादी मारे गए और सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने बताया, पहले अभियान में सुरक्षा बलों ने बन्नू जिले के जानी खेल इलाके में दो आतंकी मार गिराए। उत्तरी वजीरिस्तान में हुए दूसरे अभियान में 5 आतंकी मारे गए और तीसरा अभियान दक्षिणी वजीरिस्तान में हुआ, जहां छह आतंकियों की मौत हो गई। मुठभेड़ में मेजर मोहम्मद अवैस की भी मौत हुई।

पाकिस्तान के जिला नारोवाल के 31 वर्षीय अधिकारी मेजर अवैस उत्तरी वजीरिस्तान में चलाए गए अभियान में एक प्रमुख अधिकारी थे। यहां दोपहर करीब 1:15 बजे अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों पर किए हमले में उनकी मौत हुई। इस दौरान 5 आतंकी मारे गए और 8 अन्य घायल हो गए।  

 

बांग्लादेश में हिंदू विरोध के खिलाफ अमेरिका में मुहिम
 बांग्लादेश में लगातार हिंदू विरोधी हिंसा से अमेरिकी हिंदू नाराज हैं। उन्होंने सिलिकॉन वैली में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान ‘यूनुस से पूछें क्यों’ शुरू किया है। अभियान के तहत कैलिफोर्निया के इस हिस्से में बड़े-बड़े होर्डिंग और बिलबोर्ड लगाए गए हैं।

सिलिकॉन वैली में हिंदू-अमेरिकियों ने रैली निकालकर अमेरिकी प्रशासन से मांग की कि वह बांग्लादेश के खिलाफ प्रतिबंध जैसे सख्त कदम उठाकर उसे हिंदुओं के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए बाध्य करे। यूनाइटेड हिंदू काउंसिल ने पहला बिलबोर्ड क्रिसमस से पहले ओकलैंड में 880-एन और मार्केट स्ट्रीट पर एक प्रमुख स्थान पर लगाया है। 

दुबई में 1,491 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का भंडाफोड़
दुबई के अधिकारियों ने प्रमुख केंद्रीय अधिकारियों के साथ मिलकर 1,491 करोड़ (641 मिलियन दिरहम) मूल्य के दो बड़े अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का पता लगाया है। एक मामले में दो भारतीय भी आरोपी हैं।

दुबई लोक अभियोजन ने एक अमीराती नागरिक, 21 ब्रिटिश, दो अमेरिकी, एक चेक नागरिक के स्वामित्व वाली दो कंपनियों को दुबई न्यायालयों के प्रथम दृष्टया आपराधिक न्यायालय में भेजा है। इन व्यक्तियों और संस्थाओं पर 1,491 करोड़ मूल्य की अवैध धनराशि रखने तथा जाली सरकारी दस्तावेज रखने का आरोप है। धन की तस्करी ब्रिटेन से संयुक्त अरब अमीरात में की गई। इसके लिए दो स्थानीय कंपनियों का इस्तेमाल किया गया। 

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने शनिवार को अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत की अर्थव्यवस्था को 'नया रूप दिया' और इसके 'उल्लेखनीय विकास' के लिए मंच तैयार किया। पीएम वोंग ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा, 'मनमोहन सिंह एक ऐसे राजनेता थे जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था को नया रूप दिया और उदार बनाया। इसने भारत के उल्लेखनीय विकास और एक प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक खिलाड़ी के रूप में उभरने के लिए मंच तैयार किया।' पीएम वोंग ने कहा कि सिंह के कार्यकाल में सिंगापुर-भारत संबंधों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई, उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) पर हस्ताक्षर किए गए थे।

पीएम वोंग ने लिखा, 'यह हमारे संबंधों में एक मील का पत्थर था और इसने आज हमारे बीच मौजूद मजबूत आर्थिक साझेदारी की नींव रखी।' उन्होंने यह भी कहा कि मनमोहन सिंह ने आसियान के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में, भारत 2005 में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुआ और एक मजबूत क्षेत्रीय संरचना के निर्माण में आसियान के प्रयासों का सक्रिय रूप से समर्थन किया। वोंग ने पत्र में लिखा, 'इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं भारत के लोगों के साथ हैं।' 

भारत को आकार दे रही है मनमोहन की विरासत- डेविड लैमी
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साहसिक आर्थिक सुधारों को सराहा और कहा कि यह उनकी ऐसी विरासत है जो आधुनिक भारत को आकार दे रही है। लैमी ने सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में पूर्व प्रधानमंत्री भारत और ब्रिटेन के बीच समृद्ध द्विपक्षीय साझेदारी की नींव रखने का श्रेय भी दिया। लैमी ने कहा कि मनमोहन सिंह के सुधारों ने भारत की अर्थव्यवस्था को बदलकर रखा दिया। उनके विजन ने आज की समृद्ध ब्रिटेन-भारत साझेदारी की नींव रखी। उनके परिवार और भारतीय लोगों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं जताता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed