फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World News: ब्रिटेन ने सीरियाई बागियों के साथ शुरू किए कूटनीतिक संबंध, लेकिन अभी भी मानता है आतंकी संगठन

Mon, 16 Dec 2024 08:59 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 08:59 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
मोल्दोवा के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मिहाईल पॉपसोई 15 से 17 दिसंबर तक अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं। वे रविवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे। उनकी यात्रा का मकसद भारत और मोल्दोवा के रिश्तों को मजबूत करना है।
विज्ञापन

अमेरिकी सड़क हादसे में भारतीय छात्रा की मौत
अमेरिका के टेनीसी प्रांत के मेम्फिस में हुए सड़क हादसे में एक भारतीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना शुक्रवार मध्य रात्रि के बाद हुई। नागा श्री वंदना परीमाला (26), पवन व निकित कार से कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार दूसरे वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल वंदना व उसके साथियों को अस्पताल ले गई। वहां वंदना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस के मायोट क्षेत्र में चक्रवात चिडो से 11 लोगों की मौत
हिंद महासागर में उठे चक्रवात चिडो के कारण फ्रांसीसी क्षेत्र मायोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। फ्रांसीसी गृह मंत्रालय ने रविवार को बताया कि घायलों की सटीक संख्या अभी ज्ञात नहीं है, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मायोट के एक अस्पताल ने बताया कि 255 लोग घायल हुए हैं, जिनमें नौ लोगों की हालत गंभीर है। उष्णकटिबंधीय चक्रवात दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर से होकर गुजरा, जिसका असर कोमोरोस व मेडागास्कर पर भी पड़ा।
विज्ञापन

ब्रिटेन की सरकार ने सीरिया की सत्ता पर काबिज होने वाले बागी समूहों के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित कर लिए हैं। हालांकि ब्रिटेन अभी भी इन समूहों को आतंकी संगठन ही मानता है। हयात तहरीर अल शाम के नेतृत्व में बीते दिनों विद्रोही समूहों ने बशर अल असद सरकार को सत्ता से हटाकर खुद सत्ता कब्जा ली है। इन विद्रोही समूहों को पश्चिमी देश आतंकी संगठन मानते हैं, लेकिन अब ब्रिटेन की सरकार ने इनके साथ ही कूटनीतिक संबंध स्थापित कर लिया है।  

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा कि 'वे एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अभी भी हैं, लेकिन हम राजनयिक संपर्क कर सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'हम एक प्रतिनिधि सरकार, एक समावेशी सरकार देखना चाहते हैं। हम रासायनिक हथियारों के भंडार को सुरक्षित देखना चाहते हैं, और चाहते हैं कि उनका उपयोग न हो। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हिंसा न हो।'

रोड आइलैंड पर हुआ बड़ा साइबर हमला

रोड आइलैंड के स्वास्थ्य और मानव सेवा सिस्टम पर बड़ा साइबर हमला हुआ, जिसके बाद अब सरकार ने लोगों से अपना निजी डेटा बचाने की अपील की है। सरकार ने चेतावनी दी है कि साइबर अपराधी कई लोगों का निजी डेटा सार्वजनिक कर सकते हैं। अधिकारियों ने बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया कि हैकर्स फिरौती की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को रोड आइलैंड के आरआईब्रिज के नाम से जानी जाने वाली प्रणाली पर साइबर हमला हुआ, जिसके बाद इसे ऑफला कर दिया गया। राज्य ने रोड आइलैंड के लोगों के लिए एक टोल-फ्री हॉटलाइन नंबर शुरू किया है, जिस पर वे उल्लंघन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कॉल कर सकते हैं और ये भी पूछ सकते हैं कि लोग अपने डेटा की सुरक्षा कैसे कर सकते हैं।

इस साइबर अटैक के चलते मेडिकेड, एसएनएपी के नाम से जाना जाने वाला पूरक पोषण सहायता कार्यक्रम, जरूरतमंद परिवारों के लिए अस्थायी सहायता, चाइल्डकेयर सहायता कार्यक्रम, रोड आइलैंड वर्क्स, दीर्घकालिक सेवाएं और सहायता तथा हेल्थसोर्स आरआई के माध्यम से खरीदे गए स्वास्थ्य बीमा से जुड़े किसी भी व्यक्ति पर इसका असर पड़ सकता है।
 

थिंपू पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सोमवार को भूटान की राजधानी थिंपू पहुंचे। एक्स पर एक पोस्ट में सरमा ने कहा, अभी थिंपू पहुंचा हूं। हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए मैं भूटान के विदेश मंत्री ल्योनपो डी.एन.धुंग्येल का आभारी हूं। मैं अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान इस खूबसूरत देश के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हूं। 

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो कार्यकर्ता और कांस्टेबल की हत्या
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अलग-अलग घटनाओं में एक पोलियो कर्मी और एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देश में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हफ्तेभर चलने वाले पोलियो रोधी अभियान शुरू हुआ। अभियान के पहले ही दिन बन्नू जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक पोलियो कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना काला खेल मस्ती खान में हुई और हमलावर भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि मृतक पोलियो कार्यकर्ता अपनी ड्यूटी पर जा रहा था, तभी उस पर हमला हुआ।  

वहीं, करक जिले में एक अलग घटना में पोलिया कार्यकर्ताओं की टीम को ले जा रहे कांस्टेबल इश्तियाक अहमद की भी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की। मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोलीबारी की और भागने में सफल रहे। खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल फैसल करीम कुंडी और मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने प्रांत में पोलियों की टीमों पर हुए हमलों की निंदा की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही ऐसे देश हैं, जहां अभी भी पोलियो से पीड़ित लोग हैं। 

 
  
 

इंडिगो की नौ एयरलाइनों के साथ कोडशेयर साझेदारी की है। यानी अगले कुछ दिनों में अगर आप इंडिगो की टिकट बुक कराते हैं, तो आप विदेश एयलाइंस से भी सफर कर सकते हैं। 380 से अधिक विमानों के बेड़े के साथ इंडिगो 85 से अधिक घरेलू और 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गतंव्यों को जोड़ने वाली करीब 2,100 दैनिक उड़ाने संचालित करता है। 
 

कोलकाता पुस्तक मेले में बांग्लादेश की भागीदारी पर केंद्र सरकार से कोई संदेश नहीं मिला : गिल्ड
अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले के आयोजक प्रकाशक एवं पुस्तक विक्रेता गिल्ड ने सोमवार को कहा कि अगले साल मेले के 48वें संस्करण में बांग्लादेश की भागीदारी पर केंद्र सरकार से अभी तक कोई संदेश नहीं मिला है। गिल्ड के अध्यक्ष त्रिदीब चटर्जी ने कहा कि अगर भविष्य में केंद्र से बांग्लादेश के प्रकाशकों के इस आयोजन में भाग लेने के बारे में कोई अनुकूल प्रतिक्रिया मिलती है, तो पुस्तक मेला स्थल पर कोई अप्रिय घटना न हो, यह सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होगी। चटर्जी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, अगस्त से बांग्लादेश में हुई घटनाओं के मद्देनजर, हमने नवंबर में विदेश मंत्रालय (एमईए) से अगले साल के पुस्तक मेले में बांग्लादेश की भागीदारी के बारे में विचार मांगे थे। विदेश मंत्रालय ने अभी तक कोई अनुकूल प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed