World Updates: चीन से इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात पर शुल्क लगाएगा EU!; पाकिस्तान में आतंकी हमलों में सात की मौत
पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सोमवार को अशांत उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की एक बम निरोधक इकाई पर हमला होने से कम से कम दो सुरक्षाकर्मी मारे गए और अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे दक्षिण वजीरिस्तान जिले के जन्नता में बम निरोधक इकाई पर हमला किया।
दो सुरक्षाकर्मियों की मौत
इस हमले में 2 सुरक्षाकर्मी मारे गए और दो घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि कानून लागू करने वालों ने तुरंत इलाके को सील कर दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। एक अलग घटना में, खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जिले में नमाज अदा कर रहे अलीखेल इलाके की एक मस्जिद से एक सुरक्षाकर्मी का अपहरण कर लिया गया। प्रांत के दक्षिणी हिस्सों में पिछले कुछ महीनों से आतंकवादियों द्वारा पुलिस और एफसी के सुरक्षाकर्मियों का अपहरण करने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
इस्राइल और हमास के बीच एक साल से अधिक समय से चल रहे संघर्ष में अभी तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच इस्राइली सांसदों ने सोमवार को एक ऐसा कानून पारित किया जो गाजा में लोगों को सहायता प्रदान करने वाली मुख्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के काम को खतरे में डाल सकता है, क्योंकि इससे उसे इस्राइली धरती पर काम करने से रोक दिया जाएगा।
क्या है कानून विशेषता
जानकारी के अनुसार यह विधेयक फलस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी या UNRWA को इज़रायल के अंदर कोई भी गतिविधि करने या कोई भी सेवा प्रदान करने से प्रतिबंधित करता है। यह कानून, जो तुरंत प्रभावी नहीं होगा, पहले से ही कमज़ोर सहायता वितरण प्रक्रिया को ऐसे समय में ध्वस्त करने का जोखिम उठाता है जब गाजा में मानवीय संकट बिगड़ रहा है और इज़रायल सहायता बढ़ाने के लिए अमेरिका के बढ़ते दबाव में है। बता दें कि यह कानून 92-10 से पारित हुआ और कानून के समर्थकों और इसके विरोधियों, जिनमें से ज़्यादातर अरब संसदीय दलों के सदस्य थे, के बीच तीखी बहस हुई।
बलूचिस्तान में कांगो वायरस का एक और मामला सामने आया है, जिससे इस साल मामलों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। वहीं इस मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि CCHF वायरस गंभीर वायरल रक्तस्रावी बुखार के प्रकोप का कारण बनता है और इसके मामले में मृत्यु दर 40 प्रतिशत तक है। वायरस मुख्य रूप से टिक्स और पशुओं से लोगों में फैलता है।
बता दें कि संक्रमित व्यक्तियों के रक्त, स्राव, अंगों या अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के साथ निकट संपर्क के परिणामस्वरूप या वध के दौरान और तुरंत बाद संक्रमित पशु रक्त या ऊतकों के संपर्क के माध्यम से मानव-से-मानव संचरण हो सकता है।
WHO ने दी जानकारी
अधिकांश मामले पशुधन उद्योग से जुड़े लोगों में हुए हैं, जैसे कि कृषि श्रमिक, बूचड़खाने के कर्मचारी और पशु चिकित्सक। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, संक्रमित व्यक्तियों के रक्त, स्राव, अंगों या अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के साथ निकट संपर्क के परिणामस्वरूप मानव-से-मानव संचरण हो सकता है। अस्पताल में होने वाले संक्रमण चिकित्सा उपकरणों के अनुचित नसबंदी, सुइयों के दोबारा इस्तेमाल और चिकित्सा आपूर्ति के दूषित होने के कारण भी हो सकते हैं।
ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती कराने की अनुमति दे दी है। वह करीब एक माह से ज्यादा समय से अस्वस्थ थीं। यह जानकारी एक ईरानी कार्यकर्ता ने दी। फ्री कोएलिशन ने बयान में कहा, मोहम्मदी को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं के व्यापक उपचार करने के लिए राहत मिलनी चाहिए। मोहम्मदी को कुख्यात एविन जेल में रखा गया था।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अगले माह के अंत तक चीन की आधिकारिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्र के हवाले से माय रिपब्लिका अखबार ने बताया, सरकार अपने कार्यकाल के पहले 100 दिन पूरे करने वाली है। इसी के मद्देनजर विदेश मंत्रालय ओली की प्रस्तावित चीन यात्रा की तैयारी कर रहा है।
यह यात्रा पदभार ग्रहण करने के बाद ओली की अपने निकटतम पड़ोसी की पहली यात्रा होगी। बता दें, नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल है।
भारत ने फलस्तीन के लोगों के लिए भेजी मानवीय सहायता
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत लगातार फलस्तीन के लोगों का समर्थन कर रहा है। फलस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करते हुए, भारत ने आवश्यक जीवन रक्षक और कैंसर रोधी दवाओं सहित 30 टन चिकित्सा आपूर्ति भेजी है।
India’s support to the people of Palestine continues. Extending humanitarian assistance to the people of Palestine, India sends 30 tons of medical supplies comprising essential life-saving and anti-cancer drugs to Palestine: MEA spokesperson Randhir Jaiswal pic.twitter.com/0P2mXW18vN
— ANI (@ANI) October 29, 2024
पाकिस्तान में संदिग्ध अलगाववादी हमले में पांच बांधकर्मियों की मौत
शाहिद रिंद ने कहा, 'पांच लोग मारे गए और दो अन्य घायल हुए हैं।' लेकिन उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की कि हमले में कोई सुरक्षा अधिकारी मारा गया है या नहीं। रिंद ने बताया कि हमला जिले के प्रुम इलाके में सुबह-सुबह हुआ। इससे पहले 28 सितंबर को भी हथियारबंद लोगों ने पंजगुर जिले के खुदा अबादान इलाके में सात कर्मियों की हत्या कर दी थी। ये सात लोग दूसरे प्रांतों से आए मजदूर थे, जो पंजगुर में काम कर रहे थे।