{"_id":"6688a87a875f88c9bd03f24b","slug":"world-news-updates-in-hindi-asia-europe-us-uk-un-west-asia-pakistan-china-politics-crime-and-global-events-2024-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World News: बाइडन बोले- चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटूंगा; भारत ने श्रीलंका के स्कूलों को दान किए डिजिटल उपकरण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: बाइडन बोले- चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटूंगा; भारत ने श्रीलंका के स्कूलों को दान किए डिजिटल उपकरण
Sat, 06 Jul 2024 07:44 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 06 Jul 2024 07:44 AM IST
सार
World News: बाइडन बोले- चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटूंगा; वांटेड आतंकी गजिंदर सिंह खालसा की पाकिस्तान में मौत, भारत ने श्रीलंका के स्कूलों को दान किए डिजिटल उपकरण
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
विस्तार
जो बाइडन बोले- चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटूंगा
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, वह डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह दौड़ में शामिल हैं और दोबारा चुनाव भी जीतेंगे। बाइडन ने पांच नवंबर को होने वाले आम चुनाव में अपनी उम्मीदवारी को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगाने का हरसंभव प्रयास किया। बता दें कि पिछले हफ़्ते अटलांटा में बाइडन के खराब प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेट खेमे में उनके खिलाफ आवाजें उठ रही हैं, लेकिन शुक्रवार को बाइडन ने ऐसी तमाम आशंकाओं पर विराम लगाने की कोशिश की। बाइडन ने विस्कॉन्सिन राज्य में अपने समर्थकों से कहा, पिछले सप्ताह हमारी थोड़ी बहस हुई थी। मैं यह नहीं कह सकता कि यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। क्या मैं दौड़ में बना रहूंगा? इस पर अटकलें लगाई जा रही हैं। मेरा जवाब है कि वे रेस में शामिल हैं और एक बार फिर से चुनाव जीतने जा रहा हूं।
भारतीय विमान का अपहरण करने वाले आतंकी गजिंदर सिंह की मौत; पाकिस्तान में दिल का दौरा पड़ने से गई जान
कट्टरपंथी संगठन 'दल खालसा' के संस्थापक और वांछित आतंकवादी गजिंदर सिंह खालसा की पाकिस्तान में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। गजिंदर (74) को लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन जुलाई को बीमारी के बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, अभी संगठन की ओर से उसकी मौत की पुष्टि नहीं की गई है। भारत ने 2002 में उसका नाम 20 सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों की सूची में डाला था। गजिंदर सिंह खालसा उन पांच लोगों में से एक था जिन पर 1981 में लाहौर में इंडियन एयरलाइंस के विमान को हाईजैक करने का आरोप था। 29 सितंबर 1981 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाले इस विमान में 100 से ज्यादा लोग सवार थे।

पाकिस्तानी राजनयिक के रसोइये पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज
दिल्ली के तिलक मार्ग इलाके में राजनयिक के आवास पर घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में पाकिस्तानी राजनयिक के रसोइये पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तिलक मार्ग पुलिस थाने में 28 जून को 54 साल के रसोइये मिन्हाज हुसैन के खिलाफ भारतीय नागरिक महिला की शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पाकिस्तानी राजनयिक के रसोइये के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि महिला कुछ महीने पहले घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी और वह राजनयिक के आवास परिसर में बने क्वार्टर में रहती थी। उन्होंने आगे बताया कि मिन्हाज हुसैन फरवरी महीने में पाकिस्तान से भारत आया था और बताया गया है कि उसे वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है, जिसकी पुष्टि की जा रही है।

भारत ने श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत के स्कूलों को दान किए डिजिटल उपकरण
भारत ने शनिवार को श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत के स्कूलों में इस्तेमाल के लिए डिजिटल उपकरण दान किए हैं। दक्षिणी जिले गाले में एक समारोह में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने हिस्सा लिया। इस मौके पर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा, हम आधुनिक तकनीक को आगे बढ़ाने में पड़ोसी भारत की तरफ से दिए गए समर्थन की सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) परिसर स्थापित करने में रुचि व्यक्त की है, जिसकी और अधिक सराहना की जाती है। उन्होंने कहा, इसके अलावा, भारत के साथ ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए बातचीत सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। जबकि श्रीलंका में भारतीय राजदूत संतोष झा ने कहा कि भारत के पड़ोसी के रूप में, हम लगातार श्रीलंका को समर्थन देते हैं। श्रीलंका हमारी विदेश नीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भारत श्रीलंका को आवश्यक बुनियादी ढांचा और तकनीकी ज्ञान सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है।

पूर्वी चीन में तूफान से 5 लोगों की मौत, 100 लोग घायल
पूर्वी चीन के शांगडोंग प्रांत के कैयुआन कस्बे में तूफान के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग घायल हो गए। जबकि तूफान से 2,820 घर क्षतिग्रस्त हो गए। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक शक्तिशाली तूफान ने काफी तबाही मचाई। घरों की छतें उड़ गईं और पेड़ उखड़ गए, हवा में मलबा बिखर गया। सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए तूफान के वीडियो में तबाही को साफ देखा जा सकता है। स्थानीय सरकार ने एक कमांड सेंटर स्थापित किया है। बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है।