फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe Iran US UK UN West Asia Vietnam Pakistan Global News and events

World News: पापुआ न्यू गिनी भूस्खलन, 670 की मौत; पहली बार हाई-स्पीड ट्रेन से मक्का पहुंचेंगे भारतीय हज यात्री

Mon, 27 May 2024 07:18 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 27 May 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe Iran US UK UN West Asia Vietnam Pakistan Global News and events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने कहा कि पापुआ न्यू गिनी में बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन से 670 लोगों की मौत होने की आशंका है। दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र में संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी के मिशन प्रमुख सेरहान एक्टोप्राक ने कहा कि मौत का संशोधित आंकड़ा यमबली गांव व एंगा प्रांतीय अधिकारियों की इस गणना पर आधारित है कि शुक्रवार को भूस्खलन के कारण 150 से अधिक मकान दब गए थे। पहले 60 मकान दबने का अनुमान लगाया गया था। एक्टोप्राक ने कहा, वे लोग अनुमान लगा रहे हैं कि 670 से अधिक लोग मिट्टी के नीचे दबे हैं।
विज्ञापन


मक्का तक पहली बार हाई-स्पीड ट्रेन से पहुंचेंगे भारतीय हज यात्री
भारतीय हज यात्री  जेद्दा हवाई अड्डे से मक्का तक पहली बार हाई-स्पीड ट्रेन से पहुंचेंगे। रियाद में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा कि इतिहास लिखा जा रहा है! ट्रेन की गति 300 किमी/घंटा है। ट्रेन न केवल यात्रा का समय बचाएगी, बल्कि लगभग 32,000 भारतीय हाजी विशेष सेवा का उपयोग करेंगे। इससे इनका सफर और अधिक आरामदायक बनेगा और उन्हें अद्भुत अनुभव प्राप्त होंगे। जनवरी में जेद्दा में सऊदी अरब (केएसए) और भारत के बीच हुए द्विपक्षीय हज समझौते के तहत इस साल हज के लिए भारत से कुल 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा तय किया गया है। 
विज्ञापन


हूती विद्रोहियों ने 113 युद्धबंदियों को मुक्त किया
 ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को देश में लंबे समय से चल रहे संघर्ष में बंधक बनाए गए 113 लोगों को मुक्त कर दिया है। यमन के युद्धरत पक्षों की तरफ से पिछले साल अप्रैल में देश में बड़े आदान-प्रदान में 800 से अधिक कैदियों को मुक्त करने के एक साल से अधिक समय बाद यह एकतरफा रिहाई हुई। रेड क्रॉस ने कहा, हूती के कब्जे वाली राजधानी सना में रविवार सुबह 113 कैदियों की रिहाई हुई। रिहा किए गए बंदियों से रेड क्रॉस के सदस्यों ने मुलाकात की थी और यमन की राजधानी में उनकी हिरासत में मदद भी की थी। संगठन के प्रमुख डैफनी मारेट ने कहा, इससे आगे औरों की रिहाई का मार्ग निकलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed