फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe Iran US UK UN West Asia Spain Cambodia Pakistan Global News and events

World News: यूक्रेन को अमेरिका से 275 मिलियन डॉलर का सैन्य सहायता पैकेज; US चुनाव में भारतवंशी थानेदार को बढ़त

Fri, 24 May 2024 06:54 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 24 May 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe Iran US UK UN West Asia Spain Cambodia Pakistan Global News and events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

स्पेन के मेजरका द्वीप पर समुद्र किनारे एक हादसा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आंशिक रूप से रेस्तरां ढहने के हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 20 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा स्थानीय समय के मुताबिक लगभग आठ बजे हुआ। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे से पहले की तस्वीरों से अंदाजा होता है कि तीन तलों वाला यह रेस्तरां मेडुसा बीच क्लब में था। स्पेनिश समाचार आउटलेट की खबर के मुताबिक राहत और बचाव कार्य में लगे अधिकारियों ने बताया कि घायलों की संख्या बढ़कर 27 हो चुकी है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन


US राष्ट्रपति चुनाव में थानेदार को बढ़त
अमेरिका में भारतवंशी कांग्रेस सदस्य श्री थानेदार को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक प्राइमरी चुनाव में उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी एडम होलियर का समर्थन करने वाले जरूरी वैध मत हासिल नहीं हुए, इस कारण उन्हें प्राइमरी चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिया गया। खबर के मुताबिक होलियर ने 1553 मतदाताओं के हस्ताक्षर वाले वोट पेश किए, लेकिन केवल 863 ही वैध माने गए। थानेदार ने 575 हस्ताक्षरों को चुनौती दी थी। बता दें कि 1000 मतदाताओं का हस्ताक्षर अनिवार्य होता है।
विज्ञापन


29 साल पहले नरसंहार में मारे गए थे हजारों मुसलमान; अब UN मनाएगा वार्षिक दिवस
संयुक्त राष्ट्र ने 1995 में 8000 से अधिक बोस्नियाई मुसलमानों के नरसंहार की याद में वार्षिक दिवस मनाने का प्रस्ताव मंजूर किया है। हालांकि, गुरुवार को इस फैसले के बाद बोस्नियाई सर्बों ने इस कदम का कड़ा विरोध भी किया। उन्हें डर है कि यह दिन भीषण नरसंहार के 29 साल बीतने के बावजूद उन सभी को 'सामूहिक नरसंहार के समर्थकों' के रूप में चिह्नित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन को अमेरिका से मदद; अरबों डॉलर का सैन्य सहायता पैकेज
अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से आई समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने यूक्रेन की बड़ी मदद का फैसला लिया है। अमेरिका युद्धग्रस्त यूक्रेन लिए 275 मिलियन डॉलर का सैन्य सहायता पैकेज तैयार कर रहा है। इसमें 155 मिमी तोप के गोले, सटीक हवाई युद्ध सामग्री और जमीनी वाहन भी शामिल होंगे। बता दें कि रूस के साथ युक्रेन 24 फरवरी, 2022 से ही युद्ध लड़ रहा है। रूस ने विशेष सैन्य कार्रवाई के रूप में यूक्रेन के कई ठिकानों पर हमले किए थे। अब इस युद्ध को 27 महीने से भी अधिक वक्त बीत चुका है।

वर्जीनिया में भारतवंशी महिला की बड़ी सफलता, कश्मीर से जुड़ी हैं जड़ें

World News Updates in Hindi Asia Europe Iran US UK UN West Asia Spain Cambodia Pakistan Global News and events
भारतवंशी प्रत्याशी क्रिस्टल कौल - फोटो : इंस्टाग्राम अकाउंट@kvkaul
वर्जीनिया से भारतीय अमेरिकी कांग्रेस प्रत्याशी क्रिस्टल कौल ने अपने चुनाव अभियान के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि जुटाई है। रिपोर्ट के मुताबिक इसे बड़ी सफलता इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि अमेरिकी राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखने वाले लोग इसे दुर्लभ मानते हैं। बड़े-बड़े प्रत्याशियों को पहली बार चुनाव लड़ने के दौरान इतने कम समय में इतनी बड़ी राशि जुटाने में संघर्ष करना पड़ता है। कौल कश्मीरी मूल की हैं। वे 10वें कांग्रेसनल जिले से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव लड़ रही हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने 10 लाख डॉलर (भारतीय करंसी में 8.32 करोड़ रुपये से अधिक) के आंकड़े तक पहुंचने के बाद कहा, उनसे अक्सर चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों के बारे में कहा जाता है कि यह संभव नहीं है, लेकिन उन्होंने कई बार खुद को साबित किया है। उन्होंने बताया कि रक्षा विभाग में वे अब तक की सबसे कम उम्र की निदेशकों में एक बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed