फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events

World: निकोलस सरकोजी के लिए 7 साल की सजा की मांग; मिस्र के तट पर पर्यटक पनडुब्बी डूबी; 6 की मौत, 38 बचाए गए

Thu, 27 Mar 2025 08:07 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 27 Mar 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events
world updates - फोटो : अमर उजाला

फ्रांसीसी अभियोजकों ने लीबिया अभियान वित्तपोषण मुकदमे में पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के लिए 7 साल की सजा की मांग की। निकोलस सरकोजी पर आरोप है कि उन्हें 2007 में लीबिया के पूर्व नेता मोहम्मद गद्दाफी ने चुनावी फंडिंग दी थी। इस मामले में निकोलस सरकोजी ने फंडिंग के आरोपों को झूठ बताते हुए खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह एक साजिश है, जिसे कुछ झूठे और धोखेबाज लोगों ने रचा है। आप कभी भी मेरे चुनाव अभियान में लीबिया से एक भी यूरो या सेंट (लीबियाई मुद्रा) नहीं पाएंगे।

विज्ञापन


पाकिस्तान में पति की दूसरी शादी पर पहली पत्नी को तलाक का अधिकार नहीं
पाकिस्तान की शीर्ष धार्मिक संस्थान ने फैसला सुनाया है कि किसी मुसलमान व्यक्ति की पहली पत्नी को यह अधिकार नहीं होगा कि वह अपने पति की दूसरे निकाह के कारण शादी तोड़े, भले ही यह शादी उसकी अनुमति के बिना हुई हो। इस्लामी विचारधारा परिषद (सीआईआई) की यह राय पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की ओर से हाल ही में दिए गए एक फैसले के खिलाफ है, जिसमें कहा गया था कि अगर कोई पति बिना पहली पत्नी की अनुमति के दूसरी शादी करता है, तो पहली पत्नी को शादी को तोड़ने का अधिका होगा। 
विज्ञापन


लिथुआनिया में लापता चार अमेरिकी सैनिक मारे गए
लिथुआनिया में प्रशिक्षण के दौरान लापता हुए चार अमेरिकी सैनिकों को मार दिया गया है। नाटो महासचिव मार्क रूटे ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। हालांकि, उन्होंने मारे गए सैनिकों की विस्तृत जानकारी नहीं दी है। वारसॉ की यात्रा के दौरान रूटे ने कहा कि उनकी संवेदनाएं मारे गए सैनिकों के परिवारों और अमेरिका के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल : ऑनलाइन जुआ रैकेट चलाने के आरोप में 11 भारतीय गिरफ्तार
नेपाल में 11 भारतीय नागरिकों को ऑनलाइन जुआ रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा, यह रैकेट दो अरब नेपाली रुपये से अधिक के लेनदेन के साथ ऑनलाइन जुए और करीब एक करोड़ नेपाली रुपये की क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन में शामिल था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति मुख्य रूप से राजस्थान से हैं और उनकी उम्र 19 से 28 वर्ष के बीच है। पुलिस अधीक्षक राज बोहरा ने बताया कि सभी को मंगलवार शाम काठमांडो से करीब 10 किलोमीटर उत्तर में बुधनीलकांठा नगरपालिका के देउला टोले से गिरफ्तार किया गया। यहां पर सभी किराए के मकान में रह रहे थे। काठमांडो जिला न्यायालय ने पुलिस को आरोपियों की सात दिन की रिमांड दी है।
 

भारतीय मूल की शोहिनी सिन्हा को एफबीआई में मिला महत्वपूर्ण पद
ग्वांतानामो बे नेवल बेस में अस्थायी असाइनमेंट पर काम करने वाले भारतीय मूल की शोहिनी सिन्हा को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए पीड़ित सेवा प्रभाग के सहायक निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। सिन्हा 2001 में एक विशेष एजेंट के रूप में एफबीआई में शामिल हुईं थीं। उन्हें सबसे पहले मिल्वौकी फील्ड ऑफिस में नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने आतंकवाद विरोधी जांच में काम किया। एफबीआई में अपनी नौकरी से पहले, सिन्हा ने एक चिकित्सक के रूप में और बाद में एक निजी, गैर-लाभकारी क्लिनिक के लिए प्रशासक के रूप में काम किया। उन्होंने इंडियाना में पर्ड्यू विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री और मानसिक स्वास्थ्य परामर्श में मास्टर डिग्री की है।

कनाडा ने टेस्ला का 3.01 करोड़ डॉलर का छूट भुगतान रोका
कनाडा की परिवहन मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने मंगलवार को कहा कि टेस्ला के लिए सभी छूट भुगतान रोक दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता को भविष्य के ईवी छूट कार्यक्रमों के लिए भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। कनाडा ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाने का एलान किया है।

फ्रीलैंड ने अपने कार्यालय की तरफ से साझा किए गए एक ईमेल बयान में कहा कि जब तक प्रत्येक दावे की व्यक्तिगत रूप से जांच नहीं की जाती और उसे वैध नहीं माना जाता, तब तक कोई छूट भुगतान नहीं किया जाएगा। फ्रीलैंड ने परिवहन विभाग को भविष्य के आई-जेडईवी कार्यक्रमों के लिए पात्रता आवश्यकताओं को संशोधित करने का भी निर्देश दिया गया है। इसके जरिये यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि टेस्ला वाहन छूट के तब तक पात्र नहीं होंगे, जब तक कनाडा के खिलाफ अवैध और गैरकानूनी अमेरिकी टैरिफ लगाए जाते हैं। टेस्ला ने इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कनाडा के नए आदेश के तहत टेस्ला के 3.01 करोड़ डॉलर के छूट भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
 
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाई उत्पादों के खिलाफ 25 प्रतिशत शुल्क लगाने का एलान किया है। कनाडा ने भी परस्पर कार्रवाई की बात कही है।

पाकिस्तान: शांति समझौते के तहत कुर्रम जिले में बंकरों को गिराने का काम जारी 
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में शांति समझौते के तहत बंकरों को हटाने का अभियान जारी है। यह कबायली इलाका नवंबर 2023 में सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित हुआ था, जिसमें कम से कम 130 लोगों की मौत हुई थी और 200 से ज्याादा घायल हुए थे। जिला प्रशासन के एक अधिकारी के मुताबिक, एक जनवर को कोहाट शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद से अब तक कुर्रम जिले में कुल 932 बंकर नष्ट किए गए हैं। यह काम स्थानीय प्रशासन, कबायली नेताओं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से किया जा रहा है। 

अमेरिका: तुर्किये की छात्रा को हिरासत में लिया गया
अमेरिका के टफ्ट्स विश्वविद्यालय में पढ़ रही तुर्किये की छात्रा रुमेसा ओजतुर्क (30 वर्षीय) को कथित तौर पर अमेरिका के संघीय एजेंटों ने बिना किसी स्पष्ट कारण के हिरासत में लिया। उनके वकील महसा खानबाबाई ने बुधवार को यह जानकारी दी। ओजतुर्क मंगलवार रात अपने घर समरविले से दोस्तों से मिलने निकली थीं, तभी अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग के एजेंटों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह जानकारी उनके वकील ने बोस्टन की संघीय अदालत में दायर याचिका में दी।  

बेअंत सिंह हत्याकांड के मास्टरमाइंड आतंकी महल सिंह की पाकिस्तान में मौत
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के मास्टरमाइंड आतंकी महल सिंह बब्बर की पाकिस्तान में मौत हो गई है। उसकी दोनों किडनियां फेल हो गई थीं और वह लाहौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था, जहां उसने मंगलवार को अंतिम सांस ली। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के डिप्टी चीफ का लाहौर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कस्बा खेमकरण के गांव दासूवाल से संबंधित महल सिंह बब्बर के खिलाफ अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर, फरीदकोट, फिरोजपुर में कई बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने के मामले दर्ज हैं।  बेअंत सिंह की सरकार बनते ही उन्हें बीकेआई का डिप्टी चीफ घोषित किया गया था। वर्ष 1993 में वह पुलिस से बचने के लिए पाकिस्तान भाग गया था।

महल सिंह का भाई भी आतंकी था, जिसकी वर्षों पहले मौत हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में इस आतंकी को मास्टरमाइंड के रूप में जाना जाता रहा है। वर्ष 2002-03 में आतंकी महल को फ्रांस में देखा गया था, जिसके बाद उसे फ्रांस से भारत लाने की कवायद शुरू की थी, लेकिन वह वापस पाकिस्तान लौट गया। 

पाकिस्तानी सेना में बगावत सैन्य प्रमुख से मांगा इस्तीफा
आतंकवाद और आर्थिक मोर्चों पर जूझ रहे पाकिस्तान के सामने एक और संकट मंडराने लगा है। पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के खिलाफ सेना के ही जूनियर अधिकारियों ने बगावत कर दिया है।

पाकिस्तानी सेना के जूनियर अफसरों ने मुनीर को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा देने को कहा है। जूनियर अफसरों ने कहा, या तो मुनीर इस्तीफा दें नहीं तो परिणाम भुगतें। पत्र में मुनीर से इतना तक कह दिया गया है कि उनका समय खत्म हो गया है। चिट्ठी में सेना के राजनैतिक उत्पीड़न और व्यक्तिगत प्रतिशोध में बदलने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार यह पत्र पाकिस्तानी सेना के ही कुछ कर्नल, कैप्टन और जवानों ने लिखा है। आर्मी चीफ के पास पत्र पहुंचते ही पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। मुनीर को पत्र में 1971 की हार की भी याद दिलाई गई है।  

शहबाज सरकार मुश्किल में
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना में मची फूट से शहबाज सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, सरकार के कामकाज में सेना का काफी दखल रहता है। वह जिसे चाहती है उसी की सरकार बनती है। ऐसे में सेना में हुई इस फूट से साफ है कि शहबाज सरकार के लिए आने वाला समय आसान नहीं रहने वाला है।

बच्चे को बर्फ के पानी में लगवाई डुबकी, मौत

अमेरिका में एक व्यक्ति ने 12 साल के बच्चे को सजा के तौर पर बर्फ के पानी में नहाने को कहा, जैसे ही बच्चा बर्फ के पानी में डुबकी लगाई, उसे हार्ट अटैक आ गया और बाद में उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक की पहचान जादाको टेलर के रूप में हुई है, जिसकी शनिवार को मौत हो गई। कथित तौर पर 23 वर्षीय एंथनी मैककैंट्स ने उसे 'ठंडे पानी में डुबकी' लगाने के साथ ही पुशअप और अन्य शारीरिक व्यायाम करने का आदेश दिया था। बच्चे की मौत के सिलसिले में मैककैंट्स पर बच्चों को खतरे में डालने का गंभीर आरोप लगाया गया है। जांच में पता चला है कि ठंड लगने के कारण बच्चे को हार्ट अटैक आया। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है। 

अमेरिका के ऑटो टैरिफ लगाने की यूरोपीय संघ ने की निंदा

यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेन ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ऑटो आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मुझे गहरा दुख है कि अमेरिका ने यूरोप से जाने वाले ऑटो निर्यात पर टैरिफ लगा दिया है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ इस मुद्दे पर राष्ट्रपति ट्रंप से बात करेगा ताकि अपने आर्थिक हितों का बचाव किया जा सके। 

इस्राइली हमले में गाजा के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

इस्राइली सेना ने गुरुवार को गाजा पट्टी में हवाई हमले किए। इन हमलों में एक ही परिवार के छह सदस्यों और हमास के प्रवक्ता के मारे जाने का दावा किया गया है। यह दावा गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजा के जाबालिया इलाके में इस्राइली सेना ने हमला किया, जिसमें हमास का प्रवक्ता अब्देल लतीफ मारा गया। एक अन्य हमला गाजा शहर के नजदीक किया गया, जिसमें चार बच्चे और उनके माता-पिता की मौत हो गई। इस्राइल ने बीते हफ्ते हमास के साथ युद्धविराम तोड़ दिया और उसके बाद से ही इस्राइली सेना लगातार गाजा पट्टी में हमले कर रही है। 

तुर्किए के स्की रिजोर्ट में लगी आग, एक की मौत

तुर्किए के एक स्की रिजॉर्ट में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तुर्किए में स्की रिजॉर्ट में आग लगने की यह दो महीने में दूसरी घटना है। इससे पहले भी एक स्की रिजॉर्ट में आग लगी थी, जिसमें 79 लोग मारे गए थे। ताजा घटना बुरसा प्रांत के उलुदाग इलाके की है, जहां स्थित होटल में आग लगी। आग सुबह साढ़े पांच बजे लगी, लेकिन गनीमत रही कि उस वक्त होटल में मेहमान नहीं थे और सिर्फ होटल का स्टाफ ही वहां मौजूद था। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन आग से होटल का ऊपरी तल पूरी तरह से तबाह हो गया। 
 

मिस्र के तट पर पर्यटक पनडुब्बी डूबी; 6 की मौत, 38 बचाए गए
मिस्र के रिसॉर्ट शहर हर्गहाडा के पास एक पर्यटक पनडुब्बी डूब गई, जिसमें दर्जनों लोग, मुख्य रूप से रूसी थे, लाल सागर की प्रवाल भित्तियों को देखने के लिए ले जा रही थी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए, दो नगरपालिका अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

आपातकालीन दल कम से कम 38 रूसियों को बचाने में सफल रहे, हर्गहाडा में रूसी वाणिज्यदूत ने देश की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को बताया। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनमें से 14 को अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाकी अपने होटल लौट गए। रूसी और मिस्र के अधिकारियों ने तुरंत यह नहीं बताया कि पनडुब्बी किस कारण से डूबी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed