{"_id":"6769d57098fae1f0d705e6f9","slug":"world-news-hindi-updates-asia-europe-us-uk-un-west-asia-switzerland-singapore-politics-crime-and-global-events-2024-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World News: कैलिफोर्निया में आए समुद्री तूफान में बहा ऐतिहासिक सांताक्रूज घाट; हवाई में फटा ज्वालामुखी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: कैलिफोर्निया में आए समुद्री तूफान में बहा ऐतिहासिक सांताक्रूज घाट; हवाई में फटा ज्वालामुखी
Tue, 24 Dec 2024 09:36 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 24 Dec 2024 09:36 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
सिंगापुर की एक अदालत ने सोमवार को 33 वर्षीय चुआ वांग चेंग को अन्य व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करके इस्लाम विरोध सामग्री ऑनलाइन पोस्ट करने के लिए 6 माह जेल की सजा सुनाई है। चेंग ने किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया, जिसे वह नापसंद करता था, फिर उसने इस्लाम धर्म को अपमानित करने वाले वीडियो साझा किए। उसे फेसबुक पर मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का भी दोषी पाया गया। उसकी पोस्ट में पैगंबर साहब का अपमान भी किया गया।
फिलीपींस की मिसाइल तैनाती पर चीन बौखलाया, कहा-बढ़ेगा तनाव
फिलीपींस द्वारा मध्यम दूरी की मिसाइलों की तैनाती को लेकर चीन बौखला उठा है। उसने कहा, यह योजना एक भड़काऊ कदम होगा, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। फिलीपींस के शीर्ष सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल रॉय गैलिडो ने सोमवार को मनीला में कहा कि सेना दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ तनाव के बीच देश की रक्षा के लिए मध्यम दूरी की मिसाइलें तैनात करने की योजना बना रहा है। चीन शुरू से फिलीपींस को अमेरिकी सैन्य मदद का विरोध करता रहा है, जबकि मिसाइल तैनाती में भी वह साथ होगा। अमेरिका ने अप्रैल में उत्तरी फिलीपीन में अपनी मध्यम दूरी की मिसाइल ‘टाइफून’ तैनात की थी और दोनों देशों के सैनिक भारी हथियारों के उपयोग के लिए साझा प्रशिक्षण ले रहे हैं। चीन ‘टाइफून’ से विशेष रूप से चिंतित है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, फिलीपीन द्वारा हथियार की तैनाती भू-राजनीतिक टकराव व हथियारों की दौड़ तेज करेगी।

रूसी राष्ट्रपति भवन का बयान- गैस खरीदने वाले यूरोपीय देशों के साथ स्थिति बेहद जटिल
- फोटो : ANI
यूरोप को रूसी गैस की बिक्री एक जटिल मामला : क्रेमलिन
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिकों में वार्ता के बाद क्रेमलिन ने सोमवार को कहा कि रूसी गैस खरीदने वाले यूरोपीय देशों के साथ स्थिति बेहद जटिल है। इस मामले पर और अधिक ध्यान देना जरूरी है। प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, वह इस वार्ता की अधिक जानकारी नहीं दे सकते। हालांकि, इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों और यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हुई। फिको ने रविवार को कहा था कि पुतिन ने स्लोवाकिया को गैस की आपूर्ति जारी रखने की रूस की इच्छा की पुष्टि की।

भारत के साथ सहयोग पर स्विटजरलैंड सरकार ने दिलाया भरोसा (प्रतीकात्मक)
- फोटो : फ्री पिक / एएनआई
स्विट्जरलैंड का आश्वासन- भारत संग ईएफटीए समझौते के अमल में नहीं होगी देरी
स्विट्जरलैंड ने कहा है कि दोहरे कराधान से बधाब समझौते में सर्वाधिक तरजीही देश (एसएफएन के दर्जे को निलंबित करने के उसके फैसले से भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) समझौते के अमल में देरी नहीं होगी। स्विस सरकार ने भारत का एमएफएन का दर्जा निलंबित कर दिया है। इससे भारत में स्विस निवेश पर असर पड़ सकता है तथा यूरोपीय देश में कार्यरत भारतीय कंपनियों पर अधिक कर लग सकता है। भारत व नॉर्वे, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन और स्विट्जरलैंड के ईएफटीए ने मार्च में समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस पर क्रियान्वयन भी होगा।

क्रिसमस बाजार हमले में घायल सभी 7 भारतीयों के संपर्क में है दूतावास
बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा कि वह पिछले सप्ताह जर्मनी के मैगडेबर्ग क्रिसमस बाजार में हुए हमले में घायल हुए सभी सात भारतीयों के संपर्क में है। जर्मनी स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमले में घायल तीन भारतीयों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी का इलाज चल रहा है। मिशन नियमित रूप से उनके संपर्क में है और सक्रिय रूप से अपेक्षित सहायता प्रदान कर रहा है।

आज छह दिवसीय अमेरिका दौरे पर रवाना होंगे विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका के छह दिवसीय दौरे पर आज रवाना होंगे। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद भारत से अमेरिका की पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 24 से 29 दिसंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। वह द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे। साथ ही विदेश मंत्री अमेरिका में भारत के महावाणिज्यदूतों के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रॉइड, 23,729 किमी है रफ्तार
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि मंगलवार शाम एक एस्ट्रॉइड पृथ्वी के एकदम करीब से गुजरेगा। यह करीब 23,729 किलोमीटर की रफ्तार से आ रहा है। इस दौरान इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना है। हालांकि, वैज्ञानिक लगातार इस पर नजर बनाए रखे हैं। नासा ने बताया कि विशाल एस्ट्रॉइड का नाम 2024 एक्सएन1 है। इसकी लंबाई 120 फीट है। यह पृथ्वी से करीब 7,209,861 किमी की दूरी से गुजरेगा। यह चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की औसत दूरी का 16 गुना है। नासा के मुताबिक, इस तरह के हानिकारक तो हो सकते हैं, लेकिन इससे सौर मंडल के आयामों को समझने में मदद जरूर मिलती है।

ऐतिहासिक सांताक्रूज घाट का एक हिस्सा बहा
प्रशांत महासागर में आए एक शक्तिशाली तूफान में कैलिफोर्निया का ऐतिहासिक सांताक्रूज घाट का एक हिस्सा तबाह हो गया है। हादसे में दो लोग लापता हैं और एक को बचा लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशांत महासागर में आए एक चक्रवाती तूफान के चलते समुद्र में ऊंची लहरें उठीं, जिससे सांताक्रूज घाट का एक हिस्सा तबाह हो गया। तूफान के चलते सांताक्रूज घाट के आसपास रहने वाले लोगों को समुद्र तट पर जाने से मना कर दिया गया है। साथ ही आसपास के होटल्स से पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
हवाई में ज्वालामुखी फटा
दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक हवाई के किलाउए ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है, जिसके चलते हवाई में 80 मीटर की ऊंचाई तक लावा हवा में उड़कर जमीन पर फैल गया है। अमेरिका के ज्वालामुखी विभाग ने बताया कि विस्फोट हवाई के कैलडेरा इलाके में रात करीब दो बजे हुआ। यह ज्वालामुखी 1983 से सक्रिय है और समय-समय पर इसमें विस्फोट होते रहते हैं। ज्वालामुखी विस्फोट से निकली गैसें लोगों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है।
This morning, around 2:20 AM, a new #Kilauea eruption began within Kaluapele (the summit caldera). It was caught on camera by #HVO's B2cam. Images taken by the webcam were compiled into this timelapse video that shows lava fountains feeding lava flows across the caldera floor. pic.twitter.com/w52KpHOtau
— USGS Volcanoes🌋 (@USGSVolcanoes) December 23, 2024
अफगानिस्तान: जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास के स्थानीय कर्मचारी को चोटें आईं
विदेश मंत्रालय (एमईए) के सूत्रों ने बताया कि आज अफगानिस्तान के जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक स्थानीय कर्मचारी के साथ एक घटना हुई। इस घटना में उन्हें हल्की चोटें आईं। भारत ने 2020 में ही जलालाबाद स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को बंद कर दिया था। हम अफगानिस्तान के अधिकारियों के संपर्क में हैं और घटना पर रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

मुंबई: होटल मालिक के साथ 4.87 करोड़ की धोखाधड़ी
कपड़ा और फिल्म उद्योग में निवश पर उच्च लाभ का वादा करके मुंबई के होटल मालिक के साथ 4.87 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, यह धोखाधड़ी एक कारोबारी जुगराज शाह और उसके बेटे पराग शाह ने की, जिन्होंने खुद को कपड़ा व्यापारियों के रूप में पेश किया था। प्राथमिकी के मुताबिक, होटल मालिकी मुलाकात इस पिता-पुत्र की जोड़ी से दो साल पहले हुई थी, जब उन्होंने खुद को कपड़ा निर्माण इकाई के कारोबारी के रूप में परिचित कराया था। उन्होंने होटल मालिक को उच्च लाभ का वादा करके झांसा दिया। इसके बाद होटल मालिक ने पिछले दो वर्षों में उनकी कंपनी में 4.87 करोड़ रुपये का निवेश किया।

मुंबई: लिफ्ट में फंसे तकनीशियन की मौत
मुंबई के सांता क्रूज इलाके में एक बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट की मरम्मत के दौरान एक 25 वर्षीय तकनीशियन की मौत हो गई। यह हादसा सांता क्रूज के शिवाजी नगर में स्थित 13 मंजिला फॉर्च्यून हाइट्स इमारत में मंगलावर शाम करीब पांच बजे हुआ। तकनीशियन लिफ्ट की मरम्मत का काम कर रहा था, तभी यह घटना हुई। अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान रंजीत निरहू गौड़ के रूप में हुई है, जो सनराइज लिफ्ट कंपनी में काम करता था। वह लिफ्ट के पहले मंजिल पर फर्श और लिफ्ट के बीच फंस गया था। दमकल विभाग और लिफ्ट कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर लिफ्ट को मैन्युअल तरीके से चलाकर उसे निकाला। फिर उसे पास के वी.एन.देसाई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।