{"_id":"679bfb980f037161200c01b3","slug":"world-news-hindi-updates-asia-europe-us-uk-un-west-asia-sri-lanka-bangladesh-congo-politics-crime-and-global-e-2025-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World News: 'मोहम्मद देइफ मर चुका है', हमास ने इस्राइली दावे के छह महीने बाद किया स्वीकार; पढ़ें बड़ी खबरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: 'मोहम्मद देइफ मर चुका है', हमास ने इस्राइली दावे के छह महीने बाद किया स्वीकार; पढ़ें बड़ी खबरें
Fri, 31 Jan 2025 03:52 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 31 Jan 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
पश्चिम एशिया में इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष में बीते 15 महीने में 46 हजार से अधिक लोग हताहत हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम हो चुका है। ताजा घटनाक्रम में हमास ने इस बात को स्वीकार किया है कि सैन्य विंग के प्रमुख मोहम्मद देइफ की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने इस्राइल के दावे के छह महीने बाद ये स्वीकार किया कि देइफ मारा जा चुका है। बता दें कि गाजा में सैन्य हमलों के दौरान इस्राइल ने जुलाई में ही देइफ को मार गिराने का दावा किया था, हालांकि, हमास ने इसका खंडन किया था।
विज्ञापन
जन्मजात नागरिकता पाबंदी बिल सीनेट में पेश
अमेरिकी संसद में रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसदों ने अवैध आप्रवासियों और अस्थायी वीजा पर रह रहे गैर-अप्रवासी बच्चों को जन्मजात नागरिकता देने पर रोक लगाने संबंधी एक बिल सीनेट में पेश किया है। बिल रखने वाले सीनेट सदस्यों लिंडसे ग्राहम, टेड क्रूज और केटी ब्रिट के अनुसार, इस नागरिकता के लिए अवैध आप्रवासी अमेरिका आते हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।
2023 : समय से अधिक ठहरे 7,000 भारतीय
अमेरिकी सांसदों को एक विशेषज्ञ ने बताया है कि 2023 में भारत के 7,000 से अधिक छात्र और आगंतुक अमेरिका में निर्धारित समय से अधिक अवधि तक ठहरे। उन्होंने देश की आव्रजन नीतियों में कई सुधारों का सुझाव दिया, जिनमें एच-1बी वीजा से संबंधित सुधार भी शामिल हैं। ‘सेंटर फॉर इमिग्रेशन स्टडीज’ की जेसिका एम. वॉन ने प्रतिनिधि सभा की न्यायपालिका समिति को बताया कि निर्धारित समय से अधिक ठहरने वालों में सबसे अधिक संख्या एफ और एम श्रेणी के वीजा धारकों की रही।

बिना वीजा होगी रूस की यात्रा, वार्ता शुरू
मॉस्को शहर पर्यटन समिति ‘समूह-मुक्त वीजा व्यवस्था’ के लिए भारत सरकार के साथ चर्चा कर रही है। यह एक समूह में एक साथ यात्रा करने वाले पर्यटकों की एक निर्दिष्ट संख्या को बिना वीजा रूस में प्रवेश की अनुमति देगी। समिति के अध्यक्ष एवगेनी कोजलोव ने कहा, जब पर्यटकों का एक समूह एक साथ रूस की यात्रा कर रहा हो, तो यात्रा को वीजा मुक्त बनाने के लिए दस्तावेज में विशेष संख्या का जिक्र करना चाहिए।

इटली के कुछ एप स्टोर्स ने डीपसीक को ब्लॉक किया
इटली के डेटा संरक्षण प्राधिकरण ने चीनी एआई एप्लिकेशन डीपसीक को ब्लॉक कर दिया है। यूजर्स के डाटा की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। गैरेंट नाम के इस इतालवी प्राधिकरण ने डीपसीक पर कार्रवाई के बारे में कहा कि डीपसीक ये बताने में असफल रहा कि कौन सा व्यक्तिगत डाटा एकत्रित और संग्रहीत किया जाता है। इसके अलावा यूजर्स को कैसे सूचित किया जाता है, डीपसीक ये बताने में भी नाकाम रहा।

भारत और चीन में सबसे अधिक टैरिफ: अमेरिका के नामित वाणिज्य सचिव
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका के नामित वाणिज्य सचिव हॉवर्ड विलियम लुटनिक ने कहा है कि भारत और चीन जैसे देशों में सबसे अधिक टैरिफ हैं। इन देशों में मुद्रास्फीति की समस्या नहीं है। उन्होंने सीनेट के समक्ष कहा, 'यह सिर्फ़ बकवास है कि टैरिफ मुद्रास्फीति का कारण बनती है।' लुटनिक ने वाणिज्य, विज्ञान और परिवहन समिति के सदस्यों के सामने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था बहुत बेहतर होगी। किसी विशेष उत्पाद की कीमत बढ़ सकती है, लेकिन सभी उत्पाद महंगे नहीं होंगे।