फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Gaza Nepal Politics Crime and Global events

World: इस्राइल ने यमन के हुदेदा में किया हवाई हमला; अगले सप्ताह ट्रंप से मिल सकते हैं शहबाज शरीफ

Tue, 16 Sep 2025 10:09 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 16 Sep 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Gaza Nepal Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश महिला कॉन्स्टेंस मार्टन (38) और उसके प्रेमी मार्क गॉर्डन (51) को नवजात बेटी विक्टोरिया की मौत के मामले में 14 साल कैद की सजा सुनाई गई है। मार्क पूर्व में यौन अपराधी रह चुका है। लंदन की अदालत ने जुलाई में उन्हें गंभीर लापरवाही से मानव वध, न्याय प्रक्रिया में बाधा, बच्चे के जन्म को छिपाने और क्रूरता का दोषी पाया था। दंपती ने अधिकारियों से बचने के लिए देशभर में भटकते हुए ठंड में टेंट में शरण ली, जहां बच्ची की मौत हाइपोथर्मिया से हुई। बच्ची का शव ब्राइटन में कचरे से बरामद हुआ था।
विज्ञापन


म्यांमार में बोर्डिंग स्कूल के 19 छात्र सैन्य हवाई युद्ध में मरे
एक जातीय मिलिशिया (अराकान आर्मी) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक पिछले हफ्ते एक बोर्डिंग स्कूल पर म्यांमार की सेना के हवाई हमले में -19 छात्र मारे गए। मृतकों की उम्र 15 से 21 वर्ष थी। संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी यूनिसेफ ने भी कहा कि म्यांमार के अशांत रखाइन प्रांत के क्याउक्तों टाउनशिप स्थित बोर्डिंग स्कूल में बच्चे मारे गए और घायल हुए। उसने मृतक संख्या नहीं बताई। बता दें, म्यांमार की सत्तारूढ़ सेना ने दिसंबर में प्रस्तावित चुनाव से पहले नियंत्रण अभियान तेज कर दिया है। यूनिसेफ ने कहा, यह हमला रखाइन प्रांत में बढ़ती विनाशकारी हिंसा की प्रवृत्ति को और बढ़ाता है, जिसकी अंतिम कीमत बच्चों और परिवारों को चुकानी पड़ रही है। राष्ट्रीय एकता सरकार ने कहा कि पिछले महीने सेना द्वारा देश भर में किए गए लगभग 500 हवाई हमलों में 40 से ज्यादा बच्चे मारे गए और 15 स्कूल प्रभावित हुए। बांग्लादेश की सीमा से लगे रखाइन प्रांत में सेना और तटीय क्षेत्र के लिए अधिक स्वायत्तता की मांग करने वाली अराकान आर्मी के बीच महीनों से भीषण लड़ाई चल रही है। यह लंबे समय से म्यांमार का सबसे अशांत राज्य रहा है।
विज्ञापन

मस्क की स्टारलिंक सेवा रुकने से यूक्रेनी अग्रिम पंक्ति प्रभावित
अमेरिकी अरबपति और इंटरनेट सेवा प्रदाता स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक सेवा सोमवार को कुछ देर तक बाधित होने के बाद फिर चालू हो गई। ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, दोपहर बाद अधिकांश उपयोगकर्ताओं के लिए यह चालू हो गई। 12:35 बजे तक अमेरिका में 43,000 से ज्यादा यूजर्स प्रभावित हुए। इस बाधा ने रूस के साथ चल रहे युद्ध में यूक्रेन की अग्रिम पंक्ति को भी प्रभावित किया। यूक्रेन के ड्रोन बलों के कमांडर रॉबर्ट ब्रोवडी ने बताया कि स्टारलिंक की रुकावट ने सुबह 7:28 बजे से रूस के साथ युद्ध की पूरी अग्रिम पंक्ति पर असर डाला। इससे यूक्रेनी सेनाओं के युद्ध संचार व ड्रोन अभियान प्रभावित हुए।
विज्ञापन

प्रोबेशन पर कार्यरत कर्मचारियों को बर्खास्त करना अवैध, जिला जज की कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में जिला न्यायाधीश विलियम अल्सप ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने कहा कि यूएस ऑफिस ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट (OPM) ने संघीय एजेंसियों की शक्ति का अतिक्रमण करते हुए बड़े पैमाने पर प्रोबेशन पर कार्यरत कर्मचारियों की बर्खास्तगी कराई, जो अवैध था। जनवरी 2017 के बाद 25,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाला गया था। अदालत ने कहा कि उन्हें गलत तरीके से खराब प्रदर्शन का हवाला देकर हटाया गया। हालांकि समय बीतने के कारण बहाली संभव नहीं, लेकिन एजेंसियों को उनके रिकॉर्ड सुधारने और पत्र भेजकर सूचित करने का आदेश दिया गया कि उन्हें प्रदर्शन आधार पर नहीं हटाया गया था।

विज्ञापन

ब्रिटेन में चीन के लिए जासूसी का आरोप झेल रहे दो लोगों पर से केस हटा
ब्रिटेन में चीन के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लोगों के खिलाफ चल रहे आपराधिक केस को अब बंद कर दिया गया है। अभियोजन पक्ष ने कहा है कि उनके पास पर्याप्त सबूत नहीं हैं, इसलिए अब दोनों आरोपियों पर मुकदमा नहीं चलेगा। इन दो लोगों में एक हैं क्रिस्टोफर कैश जो ब्रिटिश संसद में शोधकर्ता थे और चाइना रिसर्च ग्रुप का नेतृत्व करते थे। दूसरे हैं क्रिस्टोफर बेरी, जो ऑक्सफोर्डशायर में एक अकादमिक (शिक्षाविद्) हैं और 2015 से चीन में पढ़ा चुके हैं।

क्या थे आरोप?
इन दोनों पर अप्रैल 2024 में केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि इन्होंने 2021 के अंत से लेकर फरवरी 2023 के बीच ऐसी जानकारी या दस्तावेज़ दिए जो ब्रिटेन की सुरक्षा के खिलाफ और दुश्मन के लिए फायदेमंद हो सकते थे। आरोप था कि दोनों एक-दूसरे और एक संदिग्ध चीनी खुफिया एजेंट के संपर्क में थे। इनका ट्रायल अगले महीने लंदन के केंद्रीय आपराधिक न्यायालय में शुरू होने वाला था, जो लगभग छह हफ्ते चलता। लेकिन अब केस को सबूतों की कमी के चलते बंद कर दिया गया है।

अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला से आ रही एक और नाव पर हमला किया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने एक बार फिर वेनेजुएला से आ रही एक संदिग्ध नाव को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। दावा किया गया है कि यह नाव अवैध ड्रग्स लेकर अमेरिका की ओर बढ़ रही थी। ट्रंप ने यह जानकारी अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर दी और लिखा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुआ, जब ये वेनेजुएला के ड्रग तस्कर अमेरिका की तरफ जानलेवा नशीली दवाइयां लेकर आ रहे थे। ये खतरनाक ड्रग कार्टेल्स अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और हमारे अहम हितों के लिए खतरा हैं।

फ्री नॉर्थ कोरिया रेडियो के संस्थापक किम सियोंग मिन का निधन

दक्षिण कोरिया के मशहूर रेडियो प्रसारक किम सियोंग मिन का 63 साल की उम्र में निधन हो गया। किम सियोंग मिन ने रेडियो प्रसारण, यूएसबी स्टिक और सूत्रों के नेटवर्क की मदद से उत्तर कोरियाई जनता को उनकी सत्तावादी सरकार की सच्चाई बताई। किम सियोंग उत्तर कोरिया के निवासी थे, लेकिन वे भागकर दक्षिण कोरिया पहुंच गए। दक्षिण कोरिया में किम सियोंग ने फ्री नॉर्थ कोरिया रेडियो की स्थापना की। किम सियोंग को शुक्रवार को सियोल के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किम सियोंग कई वर्षों से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। किम सियोंग ने उत्तर कोरियाई सेना में बतौर कैप्टन काम किया था और साल 1999 में सियोंग भागकर दक्षिण कोरिया पहुंच गए थे। अपने रेडियो कार्यक्रम मे किम सियोंग, उत्तर कोरिया से भागकर दक्षिण कोरिया पहुंचे लोगों की सफलता की कहानियां, उत्तर कोरियाई शासक की विलासितापूर्ण जिंदगी और विभिन्न राजनीतिक खबरों की जानकारी दी जाती थी। 

 

पूर्वी ऑर्थोडॉक्स नेता राष्ट्रपति ट्रंप से की मुलाकात

पूर्वी ऑर्थोडॉक्स नेता और ईसाइयों के आध्यात्मिक नेता, कुमेंसियल पैट्रियार्क बार्थोलोम्यू चार वर्षों में अपनी पहली अमेरिका यात्रा पर हैं। सोमवार दोपहर उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने के लिए उन्हें सम्मानित किया। बार्थोलोम्यू रविवार को वाशिंगटन पहुंचे और 25 सितंबर तक अमेरिका में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

बार्थोलोम्यू को रूढ़िवादी पैट्रियार्कों में पहला माना जाता है क्योंकि वे प्राचीन राजधानी कॉन्स्टेंटिनोपल के पैट्रियार्क हैं, जिसे अब तुर्की में इस्तांबुल के नाम से जाना जाता है। यह भूमिका उन्हें विभिन्न स्वशासी अधिकार और चर्च में प्रमुखता तो देती है, लेकिन पोप जैसी शक्ति नहीं। पैट्रियार्क, अधिकांशतः मुस्लिम देश तुर्किए में रहने वाले ईसाई समुदाय के संरक्षक माने जाते हैं। वे विदेशों में भी कुछ समुदायों, जैसे कि ग्रीक ऑर्थोडॉक्स आर्चडायोसिस ऑफ़ अमेरिका और कुछ छोटे अमेरिकी अधिकार क्षेत्रों की देखरेख करते हैं।

हुदेदा में इस्राइल का हमला
यमन के हूती समूह ने कहा कि इस्राइल ने बंदरगाह शहर हुदेदा पर हवाई हमला किया। 
 

अगले सप्ताह ट्रंप से मिल सकते हैं शहबाज
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेने के लिए अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान अगले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि यह बैठक 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान होने की उम्मीद है। इसमें सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर भी शामिल होंगे। कतर और सऊदी अरब के परामर्श, समर्थन और अनुमोदन से होने वाली इस बैठक में पाकिस्तान में बाढ़ से लेकर कतर पर इस्राइली हमले के नतीजों तक व्यापक मुद्दे शामिल होंगे। बैठक के दौरान पाकिस्तान-भारत की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है।


शिविर में गोलीबारी में एक दर्जन से अधिक लोग घायल
मिनियापोलिस में निजी संपत्ति पर स्थित एक बेघर शिविर में हुई गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं। शहर के अधिकारियों ने इस क्षेत्र में हाल ही में हुई हिंसक अपराध की घटनाओं की बात स्वीकार की है। ये गोलीबारी की घटनाएं मिनियापोलिस क्षेत्र के लिए विशेष रूप से हिंसक गर्मियों के दौरान हुई हैं। इसमें मिनेसोटा हाउस स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की उनके घर में हत्या, और जून में उसी दिन एक अन्य राज्य विधायक और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या शामिल है। अगस्त के अंत में मिनियापोलिस के एक चर्च में हुई सामूहिक गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।
 

किंग चार्ल्स ने शाही समारोह में डचेस ऑफ केंट को दी विदाई
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ डचेस ऑफ केंट, कैथरीन वॉर्सली के लिए आयोजित समारोह में अंतिम विदाई दी। डचेस का निधन 4 सितंबर को 92 वर्ष की आयु में हुआ। बीते चार सदी में यह पहली बार है जब ब्रिटेन के किसी सम्राट ने किसी रोमन कैथोलिक के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया हो। कैथरीन वॉर्सली 1961 में प्रिंस एडवर्ड, ड्यूक ऑफ केंट से विवाह के बाद रॉयल फैमिली में शामिल हुईं थीं। उन्हें विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में ट्रॉफियां वितरित करने के लिए जाना जाता था। 1994 में उन्होंने रोमन कैथोलिक धर्म अपना लिया, जिससे वे चार्ल्स II (1685 में धर्म बदलने वाले) के बाद पहली ब्रिटिश रॉयल बनीं। अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में कार्डिनल विंसेंट निकोल्स के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में किंग के पुत्र और उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट भी मौजूद रहे।

श्रीलंका: विदेश में रहने वालों को मिलेगा मतदान का अधिकार
श्रीलंका सरकार ने विदेशों में रहने वाले नागरिकों को मतदान का अधिकार देने का फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक में संबंधित मंत्रालयों को मौजूदा चुनाव कानूनों में संशोधनों का अध्ययन करने और इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए नए कानून प्रस्तावित करने की मंजूरी दी गई। इसके तौर-तरीकों की जांच के लिए चुनाव आयोग के प्रतिनिधियों वाली एक समिति भी गठित की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी प्राप्त प्रस्ताव के कानून बनने से उन्हें अपने विदेशी स्थानों से मतदान करने की अनुमति मिलने की उम्मीद है। मौजूदा कानूनों के तहत केवल वे निवासी जिनके नाम मतदाता सूची में हैं, उन्हें वोट डालने की अनुमति है। विदेशों में रहने वाले श्रीलंकाई लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकरण करने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed