फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada UNHRC Politics Crime and Global events

Updates: गबार्ड की भारत यात्रा दोनों देशों के मजबूत संबंधों का प्रतीक; सूडानी सेना का रिपब्लिकन पैलेस पर कब्जा

Fri, 21 Mar 2025 01:26 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 21 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada UNHRC Politics Crime and Global events
आज की बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
स्विट्जरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र के दौरान विश्व सिंधी कांग्रेस का गुस्सा पाकिस्तान पर फूटा। सिंधी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के सिंध में चल रहे मानवीय संकट को लेकर दुनिया का ध्यान खींचने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। इसका उद्देश्य सिंधु नदी के किनारे बनाई जा रही पाकिस्तान की अवैध नहरों के खिलाफ आवाज उठाना था। प्रदर्शन में शामिल सिंधी कार्यकर्ताओं ने हाथों में सिंधु नदी पर कोई नहर नहीं, सिंधियों की जिंदगी भी मायने रखती है और सिंधु नदी पर अवैध नहरें बंद करो, लिखी तख्तियां ले रखी थीं। इनके जरिये उन्होंने पाकिस्तान की मनमानी और अवैध नहरों के निर्माण पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नहरें सिंध क्षेत्र से संसाधनों को खत्म कर रही हैं।
विज्ञापन


 तुलसी गबार्ड की भारत यात्रा अमेरिका-भारत के मजबूत संबंधों का प्रतीक
 
तुलसी गबार्ड की हालियाा भारत यात्रा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) ने बयान जारी किया है। डीएनआई ने कहा है कि तुलसी गबार्ड की भारत यात्रा दशकों से चले आ रहे अमेरिका-भारत के मजबूत संबंधों को दिखाती है। उनकी यात्रा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दोस्ती को और बल मिला है।
विज्ञापन

फ्रांस ने अपने नागरिकों से तत्काल ईरान छोड़ने को कहा;
फ्रांस ने अपने नागरिकों से ईरान को तुरंत छोड़ने का अनुरोध किया है। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को फ्रेंच नागरिक ओलिवियर ग्रोंडेउ की रिहाई के बाद यह चेतावनी जारी की। ग्रोंडेउ 880 दिनों से अधिक समय से ईरान में कैद था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्रिस्टोफ लेमोइन ने फ्रांसीसी नागरिकों से ईरान की यात्रा करने से परहेज करने का आग्रह किया, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फ्रेंच नागरिकों को बिना किसी कारण के हिरासत में लिए जाने का खतरा है। उन्होंने कहा, हमारे नागरिकों को केवल इस उद्देश्य के लिए गिरफ्तार किए जाने और हिरासत में लिए जाने का तत्काल खतरा है कि वे फ्रांसीसी या यूरोपीय नागरिक हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ओलिवियर ग्रोंडेउ की रिहाई के पीछे के कारणों के बारे में तत्काल विवरण नहीं दिया। सोशल मीडिया पोस्ट में फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने ग्रोंडेउ की एक तस्वीर साझा की और कहा कि उनकी रिहाई फ्रांसीसी अधिकारियों की सफल कूटनीति का परिणाम है।

न्यूयॉर्क में पत्रकार मसीह अलीनेजाद की हत्या की साजिश में दो लोग दोषी करार
न्यूयॉर्क शहर में एक जूरी ने दो लोगों को ईरानी अमेरिकी पत्रकार मसीह अलीनेजाद की हत्या की साजिश रचने का दोषी ठहराया है। अभियोजकों ने बताया कि यह हत्या की साजिश ईरानी सरकार द्वारा वित्तपोषित थी। गुरुवार को न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में यह फैसला सुनाया गया, जो दो सप्ताह तक चले मुकदमे का अंत था। इस मुकदमे में मसीह अलीनेजाद की गवाही भी शामिल थी, जो वॉयस ऑफ अमेरिका की लेखिका, कार्यकर्ता और योगदानकर्ता हैं।

अभियोग के अनुसार, दोषी ठहराए गए दोनों व्यक्ति रफत अमीरोव और पोलाड ओमारोव, रूस के एक गिरोह से जुड़े हुए थे और इन दोनों ने मिलकर पत्रकार की हत्या करने की साजिश रची थी। हालांकि, उनके वकीलों ने इस आरोप को नकारते हुए कहा कि वे निर्दोष हैं और मुकदमे में पेश किए गए सबूत सही नहीं थे।

विज्ञापन

अफगानिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप
अफगानिस्तान में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, शुक्रवार को अफगानिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 160 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किया गया। एनसीएस ने अपने आधिकारिक पोस्ट में बताया कि भूकंप 21 मार्च, 2025 को सुबह 1:00 बजे (IST) हुआ। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 36.48° उत्तरी अक्षांश और 71.45° पूर्वी देशांतर पर था।

बता दें कि इससे पहले 13 मार्च को भी अफगानिस्तान में एक और भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 4.0 थी। यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था, जिससे इसे आफ्टरशॉक (बाद का भूकंप) का खतरा था। एनसीएस के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र 36.69° उत्तरी अक्षांश और 69.70° पूर्वी देशांतर पर था।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मुठभेड़ में सेना के कैप्टन और सात आतंकवादी मारे गए
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में गुरुवार को एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें पाकिस्तान सेना के एक कैप्टन और एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े कम से कम सात आतंकवादी मारे गए। यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। यह अभियान पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान क्षेत्र से जुड़ी डेरा इस्माइल खान जिले के कर्री मलंग इलाके में चलाया गया। इस मुठभेड़ के दौरान तीन सैनिक भी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों से कड़ी मुठभेड़ की, जिसके परिणामस्वरूप इन आतंकवादियों का सफाया किया गया। बता दें कि यह अभियान पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिससे क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

बांग्लादेश में बीएनपी के छात्र नेता की गुटीय झड़प में मौत
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की छात्र शाखा जातीयतावादी छात्र दल (जेसीडी) के एक स्थानीय नेता की गुटीय झड़प में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। 27 वर्षीय मोहम्मद राशिद, जो जेसीडी की यूनियन-स्तरीय समिति के पूर्व महासचिव थे, बुधवार सुबह ढाका के दक्षिण सकुचिया संघ के वार्ड-9 स्थित नूरुद्दीन बाजार में हुई झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।स्थानीय पुलिस और लोगों के अनुसार, यह झड़प जल विकास बोर्ड द्वारा चल रहे तटबंध निर्माण को लेकर बीएनपी के दो गुटों के बीच विवाद की वजह से हुई थी। इस हिंसा में बीएनपी और अवामी लीग दोनों पार्टी के समर्थक शामिल थे। झड़प में राशिद के अलावा कम से कम 10 अन्य लोग घायल हुए थे।

पृथ्वी और सूर्य के बीच से कल गुजरेगा शुक्र ग्रह
अंतरिक्ष शनिवार को एक खगोलीय घटना का साक्षी बनेगा, जब शुक्र ग्रह पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरेगा। इस घटना को इनफीरियरकंजक्शन कहा जाता है। इसमें रात करीब नौ बजे पृथ्वी और शुक्र करीब होंगे, लेकिन फिर भी इस नजारे को विशेष उपकरण या दूरबीन के बिना देखना मुश्किल है। शिकागो स्थित एडलर वेदशाला की वैज्ञानिक मिशेल निकोल्स ने बताया कि ऐसा मौका हर 19 महीने बाद आता है, जब शुक्र ग्रह, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में आते हैं। इस घटना को वीनस किस भी कहा जाता है। जब शुक्र ग्रह पृथ्वी के करीब होता है तो पतली सी चंद्राकार रेखा के रूप में दिखता है और सूर्य की तेज रोशनी के कारण उसे देखा पाना आसान नहीं होता। इसे दूरबीन से ही देखा जा सकता है। हालांकि कंजक्शन की घटना पूरी होने के बाद शुक्र ग्रह को तड़के सूर्योदय से पहले देखा जा सकता है।

तहव्वुर की प्रत्यर्पण रोकने के लिए अपील
मुंबई में 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड आरोपी तहव्वुर राणा ने भारत में अपना प्रत्यर्पण रोकने के लिए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स के समक्ष अपील दायर की है। यह अपील जस्टिस एलेना कागन द्वारा राणा की समीक्षा याचिका खारिज करने के बाद की गई। इस पर 4 अप्रैल को सुनवाई संभव हैं। 

तिब्बत को अमेरिका ने दिया मजबूत समर्थन
केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने तिब्बत के निर्वासित राष्ट्रपति सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग को पत्र भेजकर तिब्बतियों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दोहराई है। रूबियो ने 10 मार्च को भेजे पत्र में तिब्बती मुद्दे पर मजबूत समर्थन की पुष्टि की। पत्र में तिब्बतियों के मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और शांति से जीने में मदद की बात कही।

शिन बेट आंतरिक सुरक्षा सेवा के प्रमुख बर्खास्त, इस्राइली मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

इस्राइल के मंत्रिमंडल ने देश की शिन बेट आंतरिक सुरक्षा सेवा के प्रमुख रोनेन बार को बर्खास्त करने के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद  देश में शक्तियों के विभाजन को लेकर संकट की स्थिति भी पैदा हो सकता है। इस्राइल के अटॉर्नी जनरल का कहना है कि मंत्रिमंडल के पास बार को बर्खास्त करने का कोई कानूनी आधार नहीं है।

पनामा में 6.2 तीव्रता का भूकंप  
पनामा के प्रशांत तट पर शुक्रवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इस शक्तिशाली भूकंप  देश के मध्य भाग को हिलाकर रख दिया। हालांकि लेकिन किसी नुकसान की को खबर नहीं है। इस भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में बुरीका से लगभग 123 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।

राष्ट्रीय नागरिक रक्षा सेवा ने कहा कि मध्य पनामा के कई प्रांतों में भूकंप महसूस किया गया, लेकिन किसी के घायल होने या नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

बाली द्वीप के पास स्नॉर्कलिंग बोट के पलटने से ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक की मौत 
इंडोनेशिया के रिसॉर्ट द्वीप बाली के पास शुक्रवार को 11 ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों सहित 13 लोगों को ले जा रही एक स्नॉर्कलिंग बोट पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इस हादसे के बारे में स्थानीय पुलिस प्रवक्ता अगुस विडियोनो ने बताया कि सी ड्रैगन बोट बाली के एक बंदरगाह से नुसा पेनिडा की ओर जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed