फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada Singapore Politics Crime and Global events

World: एम्स्टर्डम में इस्राइली फैंस के साथ हिंसा, 62 हिरासत में; FBI ने विफल की ट्रंप की हत्या की ईरानी साजिश

Fri, 08 Nov 2024 03:11 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 08 Nov 2024 03:11 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada Singapore Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में इस्राइली फुटबॉल प्रशंसकों को निशाना बनाकर हिंसा की गई। इस वारदात को अंजाम देने वाले लोगों पर पुलिस सख्ती कर रही है। पुलिस ने कहा कि हिंसा की एक रात बाद 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक 62 को हिरासत में लिया जा चुका है।

विज्ञापन


ट्रंप को निशाना बनाकर ईरान में बन रही थी हत्या की साजिश, FBI ने विफल किया
अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी (FBI) ने डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाकर ईरान में बन रही हत्या की साजिश को विफल कर दिया है। ट्रंप की हत्या की नाकाम ईरानी साजिश के संबंध में न्याय विभाग ने शुक्रवार को आपराधिक आरोपों की घोषणा की। मैनहट्टन की संघीय अदालत में शिकायत दायर की गई। इसमें कहा गया, ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक अनाम अधिकारी ने पिछले सितंबर में एक शख्स को ट्रंप की निगरानी करने और हत्या की साजिश रचने का निर्देश दिया था। शिकायत के मुताबिक ईरान के निर्देश पर फरजाद शकेरी को साजिश रचने को कहा गया था। हालांकि यह भी साफ था कि अगर अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव तक योजना न बन पाने की स्थिति में अधिकारी ने शकेरी से कहा था कि ट्रंप चुनाव हार जाएंगे और तब उनकी हत्या करना आसान होगा।
विज्ञापन


बांग्लादेश मानवाधिकार आयोग के सदस्यों का इस्तीफा
अंतरिम सरकार के कार्यभार संभालने के तीन महीने बाद बांग्लादेश के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सभी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। समाचार पोर्टल बीडीन्यूज24 ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष कमालउद्दीन अहमद और पांच अन्य सदस्यों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति को अपने त्यागपत्र सौंपे। आयोग के पूर्णकालिक सदस्यों- मोहम्मद सलीम रजा, अमीनुल इस्लाम, कोंगजारी चौधरी, बिस्वजीत चंदा और तानिया हक ने भी अपने इस्तीफे दे दिए हैं। आयोग की नियुक्ति दिसंबर 2022 में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद ने की थी। आयोग के प्रवक्ता युशा रहमान ने इस्तीफों की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने कारण स्पष्ट नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी मेक्सिको में पुलिस को हाईवे पर 11 शव मिले
दक्षिणी मेक्सिको में पुलिस को हाईवे पर 11 शव मिले हैं। इनमें दो नाबालिग लड़कियां भी हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार रात को राज्य की राजधानी चिलपेंसिंगो शहर के मुख्य मार्ग पर एक लावारिस पिकअप ट्रक के बारे में सूचना मिली, जब वह वहां गए तो उन्हें 11 शव मिले। पुलिस ने कहा कि 3 लाख की आबादी वाला यह शहर ड्रग गिरोह हिंसा का गढ़ है। इस क्षेत्र में ड्रग तस्करी के दो गिरोह बड़े स्तर पर सक्रिय हैं, जो अक्सर लड़ते रहते हैं। पुलिस ने अभी मृतकों की पहचान उजागर नहीं की है।
 

'भारतीय बाजार दुनिया में सबसे खास', इस्राइली राजदूत ने गिनाए इसके फायदे

भारत में इस्राइल के राजदूत रुवेन अजार ने कहा है कि भारतीय बाजार बेहद खास है और इसकी विकास की जो क्षमता है, वो इसे दुनिया में सबसे खास बनाती है। स्टार्टअप्स के लिए एआई के बूट कैंप में इस्राइली राजदूत ने ये बात कही। अजार ने कहा कि भारत का विशाल घरेलू बाजार और यहां से तीसरे बाजार के लिए जो रास्ता मिलता है, खासकर यूरोप और अमेरिका के लिए, इसे इस्राइली कंपनियों के लिए बेहद आकर्षक बनाता है। 

इस्राइली राजदूत ने कहा कि 'इस्राइल के भारतीय बाजार में गहरे हित हैं और इसके कई कारण हैं, जैसे भारत का बाजार बहुत जीवंत और युवा है। साथ ही भारतीय बाजार जो पेशकश करता है, वो दुनिया का कोई बाजार नहीं करता, जैसे इसका विशाल घरेलू बाजार और साथ ही यहां से तीसरे देश के लिए भी रास्ता मिलता है। खासकर अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों के लिए। कई इस्राइली कंपनियां भारतीय कंपनियों के साथ तकनीकी स्तर पर सहयोग कर रही हैं। ये हमारे लिए बेहद अहम है कि हम हमारे तकनीकी विशेषज्ञों को विकसित करें और पूरी दुनिया में अपनी तकनीकी दक्षता का निर्यात करें।'

लंदन में भारतीय उच्चायोग ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में राष्ट्रीय एकता दिवस का उत्सव मनाया। इस उत्सव कार्यक्रम का आयोजन भारतीय उच्चायोग और सरदार पटेल मेमोरियल सोसाइटी, ब्रिटेन ने साथ मिलकर किया। इस दौरान ब्रिटेन में भारतीय मूल की कई हस्तियां शामिल हुईं। भारतीय उच्चायोग ने सरदार पटेल के 150वें जन्मदिवस के मौके पर यह आयोजन किया गया, जिसकी जानकारी उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दी। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के भाषण के अंश भी दिखाए गए, जो प्रधानमंत्री ने गुजरात में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया था। इस कार्यक्रम में ब्रिटेन में भारतीय मूल की सांसद प्रीति पटेल भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। 
 

ट्रंप टावर परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए भारत आएंगे ट्रंप के बेटे
त्रिबेका डेवलपर्स के संस्थापक कल्पेश मेहता ने शुक्रवार को कहा कि ट्रंप समूह के प्रमुख डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत आएंगे और ट्रंप टावर परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। कल्पेश मेहता ट्रंप समूह के भारत में रियल एस्टेट साझेदार हैं। उन्होंने बताया कि ये परियोजनाएं मार्च और जून के बीच शुरू होने की संभावना है। भारत में छह नए ट्रंप टावर मुंबई, पुणे, गुरुग्राम, बंगलूरू, हैदराबाद और नोएडा में बनाए जाएंगे। फिलहार मुंबई, पुणे, गुरुग्राम और कोलकाता में चार ट्रंप टावर हैं। इन छह नए टावरों के शुभारंभ के साथ भारत सबसे अधिक ट्रंप टावर होंगे और वह अमेरिका से भी आगे निकल जाएगा। 
 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बोले-भारत से मजबूत रिश्तों पर गर्व
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर गर्व है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, भारत के साथ हमारे संबंधों को मजबूत करना कुछ ऐसा है जिस पर यह प्रशासन गर्व करता है। ‘क्वाड’ के माध्यम से हम कई प्राथमिकताओं पर काम कर रहे हैं। 

भारत का संयुक्त राष्ट्र  में पाकिस्तानी प्रस्ताव  के विरुद्ध मतदान
 भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ‘क्षेत्रीय और उपक्षेत्रीय स्तरों पर पारंपरिक हथियार नियंत्रण’ को लेकर पाकिस्तान के एक प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली समिति में क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय स्तरों पर पारंपरिक हथियार नियंत्रण पर पाकिस्तान और सीरिया के प्रस्ताव को रिकॉर्डेड वोट द्वारा पेश किया गया।  

चीन को कनाडा से झटका कहा-ताइवान पर फैसला लेने का कोई अधिकार नहीं
कनाडाई हाउस ऑफ कॉमन्स ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर चीन को तगड़ा झटका दिया है। उसने प्रस्ताव में पुष्टि ही है कि संयुक्त राष्ट्र संकल्प 2758 में न तो पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) को ताइवान पर संप्रभुता प्रदान नहीं की गई है और न ही चीन को ताइवान के भविष्य की भागीदारी का फैसला करने का अधिकार है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed