फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada Singapore Politics Crime and Global events

World Updates: इस्राइली सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग; तुर्किये की तेल रिफाइनरी में धमाका

Wed, 06 Nov 2024 03:02 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 06 Nov 2024 03:02 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada Singapore Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

ब्रिटेन की विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी की नवनिर्वाचित प्रमुख केमी बडेनोच ने मंगलवार को पूर्व ब्रिटिश भारतीय गृह सचिव प्रीति पटेल (52) को अपनी शैडो विदेश सचिव के रूप में चयनित किया। वे हाउस ऑफ कॉमन्स में विपक्षी धड़े में शीर्ष टीम का हिस्सा बन गई हैं।

विज्ञापन


पटेल गुजराती मूल की हैं। विपक्ष के नेता के रूप में ऋषि सुनक की जगह लेने की दौड़ में शामिल रह चुके रॉबर्ट जेनरिक और मेल स्ट्राइड को क्रमश: शैडो न्याय सचिव और शैडो चांसलर नियुक्त किया गया। इस कवायद को बडेनोच की विभाजित कंजर्वेटिव पार्टी को एकजुट करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

यूक्रेनी सैनिकों ने पहली बार रूस में तैनात उत्तर कोरियाई सैनिकों के साथ की मुठभेड़
यूक्रेनी सैनिकों ने पहली बार रूस में तैनात उत्तर कोरियाई सैनिकों के साथ युद्ध किया। यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव ने मंगलवार को कहा कि उत्तर कोरिया की सेना रूस की मदद कर रही है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने दक्षिण कोरिया के समाचार प्रसारक केबीएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि यूक्रेनी सेना की उत्तर कोरियाई सैनिकों के साथ रूस के कुर्स्क क्षेत्र में झड़प हुई है। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप के सबसे बड़े संघर्ष (रूस और युक्रेन युद्ध) में प्योंगयांग की सीधी भागीदारी की शुरुआत है। केबीएस ने उमरोव के हवाले से कहा कि उत्तर कोरियाई सैनिक रूसी सैनिकों के साथ मिल गए हैं। उत्तर कोरियाई सैनिकों की वर्दी भी रूसी सैनिकों की तरह है। उमरोव ने कहा कि अभी यह कहना मुश्किल है कि झड़प के दौरान कोई उत्तर कोरियाई सैनिक हताहत हुए है या नहीं। उमरोव ने दावा किया कि रूस की तरफ से पांच उत्तर कोरियाई यूनिट कुर्स्क क्षेत्र में तैनात हैं। प्रत्येक यूनिट में करीब 3,000 सैनिक हैं। हालांकि, यूक्रेन के इस दावे की अभी अन्य सूत्रों से पुष्टि नहीं हुई है कि वाकई रूस की मदद के लिए उत्तर कोरिया की सैन्य टुकड़ी वहां मौजूद है।

विज्ञापन

तुर्किये की तेल रिफाइनरी में विस्फोट, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
उत्तर-पश्चिमी तुर्किये में मंगलवार को एक तेल रिफाइनरी में विस्फोट हो गया। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। मेयर ताहिर ब्यूकाकिन ने एक निजी टेलीविजन चैनल को बताया कि यह विस्फोट कोकेली प्रांत के इजमित में पेट्रोलियम रिफाइनरी कंपनी टूर्पाज में एक अभ्यास के दौरान हुआ। यह तुर्किये की सबसे बड़ी सबसे तेल रिफाइनरियों में एक है। इजमित इस्तांबुल से लगभग 100 किमी दूर है। इस दौरान कंपनी के आपातकालीन कर्मचारियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया और मदद के लिए कोई अनुरोध नहीं किया गया। विस्फोट के कारणों का तुरंत पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकी फंडिंग के खिलाफ भारत-कतर मिलकर करेंगे सहयोग
भारत और कतर मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकी फंडिंग के खिलाफ मिलकर लड़ने पर सहमत हुए हैं। कतर वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारतीय एफआईयू प्रमुख विवेक अग्रवाल के नेतृत्व वाले भारतीय दल से मुलाकात की। बातचीत के चर्चा के दौरान अग्रवाल और एफआईयू-कतर के प्रमुख शेख अहमद अल थानी ने मौजूदा एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग तथा आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के तरीकों की की समीक्षा की। वित्त मंत्रालय ने की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह बैठक दोनों पक्षों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुई। दोनों पक्ष ने हर क्षेत्र में उपयोग की जाने वाली आईटी प्रणालियों के लिए आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर विमर्श किया। बैठक के दौरान वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स (वीडीए-एसपी) पर भी प्रकाश डाला गया, साथ ही सूचना विनिमय के प्रभावी तरीकों पर भी चर्चा की गई।

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने राष्ट्रपति पुतिन को सौंपा परिचय पत्र
रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने मंगलवार को ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस के अलेक्जेंडर हॉल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया। विनय कुमार 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। उन्हें इस साल मार्च में रूस में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया था । वे पहले म्यांमार में भारत के राजदूत थे। रूस में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, राजदूत विनय कुमार ने आज ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस के अलेक्जेंडर हॉल में रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया। रूस ने पिछले महीने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया था। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के विकास और दोनों देशों के लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए प्रधानमंत्री मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया था। रूस भारत के लिए एक दीर्घकालिक और समय-परीक्षित साझेदार रहा है।

भारत को नेपाल से लंबे समय तक बिजली निर्यात का रास्ता साफ
नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उस रिट याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें भारत के साथ बिजली निर्यात समझौते को रद्द करने की मांग की गई थी।

पूर्व प्रशासक सूर्यनाथ उपाध्याय की  याचिका में समझौते का कार्यान्वयन  तत्काल निलंबित करने की मांग भी की गई थी। उपाध्याय ने दावा किया कि यह समझौता न केवल जलविद्युत निर्यात, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग व साझाकरण से भी जुड़ा है। इसे लागू होने से पूर्व संसद से पारित होना चाहिए। चीफ जस्टिस प्रकाश मान सिंह राउत के नेतृत्ववाली पीठ ने इसे खारिज कर दिया। बता दें कि नेपाल अगले 10 वर्ष भारत को 10,000 मेगावाट बिजली निर्यात करेगा। यह करार गत वर्ष विदेश मंत्री एस जयशंकर की नेपाल यात्रा के दौरान हुआ था।

गाजा में रात भर इस्राइली सेना के हमले, 30 की मौत
उत्तरी गाजा में इस्राइल के हवाई हमलों में 30 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं-बच्चे शामिल हैं। मंगलवार तड़के हुए हमलों में गाजा पट्टी में चार बच्चों व दो महिलाओं सहित 10   और उत्तरी गाजा के बेत लाहिया शहर पर सोमवार देर रात हुए हमले में आठ महिलाओं और छह बच्चों सहित कम से कम 20 लोग मारे गए। इस्राइल करीब एक माह से उत्तरी गाजा में बड़े पैमाने पर हमले कर रहा है। यह पहले से ही क्षेत्र का सबसे अलग और भारी नष्ट हुआ हिस्सा है। गाजा और लेबनान में संघर्ष विराम के लिए अमेरिका व अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बढ़ते दबाव के बावजूद हिजबुल्ला गुट के खिलाफ इस्राइली हमलों का विस्तार लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्रों से परे हो रहा है।

इस्राइल में सड़कों पर उतरे हजारों लोग

इस्राइल में पूर्व रक्षा मंत्री यालोव गैलेंट को पद से हटाए जाने के खिलाफ इस्राइल में भारी विरोध हो रहा है। सरकार के इस फैसले के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू सरकार द्वारा यालोव गैलेंट को पद से हटाने के फैसले का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस कदम से इस्राइल की सुरक्षा प्रभावित होगी और इस फैसले से ऐसा लगता है कि इस्राइल तानाशाही की तरफ जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed