फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US Bolivia Jordan Britain Politics Crime and Global events

World: न्यूजीलैंड में देश के नाम पर हुआ विवाद; लुइसियाना प्लांट के खिलाफ मुकदमा वापस लेगी ट्रंप सरकार

Wed, 05 Mar 2025 01:32 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 05 Mar 2025 01:32 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US Bolivia Jordan Britain Politics Crime and Global events
world updates - फोटो : अमर उजाला

भारत ने मंगलवार को पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में एक नेत्र अस्पताल के लिए ऑपरेशन थियेटर भवन के निर्माण के लिए 43.31 मिलियन नेपाली रुपये (2.70 करोड़ भारतीय रुपये) की सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन


राप्ती नेत्र अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर भवन के निर्माण की आधारशिला तुलसीपुर उप-महानगरीय शहर के मेयर टीकाराम खड़का और काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव वशिष्ठ नंदन ने संयुक्त रूप से तुलसीपुर उप-महानगरीय शहर डांग में रखी। नेपाल स्थित भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया कि नेपाल-भारत विकास सहयोग के तहत भारत सरकार के अनुदान का इस्तेमाल ऑपरेशन थियेटर भवन और अन्य संबद्ध सुविधाओं के निर्माण के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

चीन बढ़ाएगा रक्षा बजट
चीन ने मंगलवार को अपना रक्षा बजट बढ़ाने का संकेत देते हुए कहा कि शांति और संप्रभुता की सिर्फ ताकत से रक्षा की जा सकती है। दरअसल, चीन बुधवार को अपने रक्षा व्यय का ब्योरा पेश करेगा जो संसद में पेश किए जाने वाले मुख्य बजट का एक हिस्सा है। नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रवक्ता लू किनजियान ने कहा कि शांति की रक्षा के लिए ताकत जरूरी है। गत वर्ष चीन ने अपने रक्षा बजट को 7.2 प्रतिशत बढाकर लगभग 232 अरब डॉलर कर दिया था। यह भारत से तीन गुना से अधिक है। 

 

इस्राइली हवाई हमले में हमास कमांडर ऐसर अल-सादी की मौत
इस्राइली सेना ने मंगलवार को वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में हमास के वरिष्ठ कमांडर ऐसर अल-सादी को हवाई हमले में मार गिराया। सादी हमास के सैन्य विंग अल-कसम ब्रिगेड का प्रमुख नेता था। वह कई बार से इस्राइली हमलों से सफलतापूर्वक बचता रहा था। इसके अलावा इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में एक ड्रोन हमले में हिजबुल्ला के रदवान फोर्स के सदस्य को भी मार गिराया। लेबनान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है। हमले के बाद हमास ने इस्राइल पर जमीनी युद्ध में विफल होने के कारण हवाई बमबारी का सहारा लेने का आरोप लगाया।

इसे लेकर हमास ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस्राइली हमले फलस्तीनी प्रतिरोध की मजबूत होती लहर को नहीं रोक पाएंगे। संगठन के अनुसार, जेनिन में इस्राइली सेना और फलस्तीनी लड़ाकों के बीच भीषण गोलीबारी के बीच सादी को निशाना बनाया गया। इस्राइल पिछले एक महीने से वेस्ट बैंक के उत्तरी हिस्से में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चला रहा है।

विज्ञापन

भारत-अमेरिका साझा विकास के लिए व्यापार संबंधों का उठाएं लाभ- अतुल केशप
यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष राजदूत (सेवानिवृत्त) अतुल केशप ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के माध्यम से सार्थक व्यापार सुविधा लंबे समय से लंबित है। भारत और अमेरिका को समान अवसर, पूर्ण और मुक्त बाजार तक पहुंच को औपचारिक रूप देने के लिए काम करना चाहिए। केशप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अमेरिका के दौरे पर हैं।

केशप ने कहा, हम दोनों पक्षों से साझा विकास के लिए व्यापार संबंधों का लाभ उठाने का आग्रह करते हैं। लंबे समय से अमेरिकी और भारतीय व्यवसाय बिना किसी औपचारिक निवेश या व्यापार ढांचे के एक-दूसरे के देशों में निवेश करते रहे हैं। भारत अमेरिका के व्यापार का केवल 2.5 प्रतिशत हिस्सा है और यह संख्या काफी हद तक बढ़ सकती है और बढ़नी भी चाहिए। अब दोनों पक्षों को समान अवसर, पूर्ण और खुले बाजार तक पहुंच, विवादों का त्वरित समाधान, दोनों देशों में निवेश, वृद्धि और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए पूर्वानुमानित टैक्स व विनियामक नीतियों को औपचारिक रूप देने पर ध्यान केंद्रित करके काम करना चाहिए। 

न्यूजीलैंड में देश के नाम पर हुआ विवाद

न्यूजीलैंड की संसद में देश के नाम पर विवाद हो गया। न्यूजीलैंड की संसद के स्पीकर ने सांसदों से कहा कि वे देश के माओरी नाम, एओटेरोआ पर आपत्ति करना बंद करें। दरअसल एक सांसद ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी, लेकिन स्पीकर ने इस पर नाराजगी जताई। स्पीकर गेरी ब्राउनली ने मंगलवार को एक फैसले में कहा, 'एओटेरोआ का इस्तेमाल नियमित रूप से न्यूजीलैंड के नाम के रूप में किया जाता है। यह हमारे पासपोर्ट और हमारी मुद्रा पर भी दिखाई देता है।' ऐसे में इस पर आपत्ति गलत है।

दरअसल नाम को लेकर विवाद पिछले महीने तब शुरू हुआ जब एक सांसद ने दूसरे सांसद द्वारा इस नाम के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई। वामपंथी ग्रीन पार्टी के रिकार्डो मेनेंडेज मार्च ने एक मंत्री से सवाल के दौरान एओटेरोआ नाम का इस्तेमाल किया। माओरी भाषा में इस संयुक्त शब्द का अर्थ है 'लंबे सफेद बादल की भूमि'।

इस पर न्यूजीलैंड के उप-प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और न्यूजीलैंड फर्स्ट कैंपेन के मशहूर नेता विंस्टन पीटर्स ने एओटेरोआ नाम पर आपत्ति जताई। पीटर्स ने ब्राउनली से संसद में एओटेरोआ शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कहा। मंगलवार को ब्राउनली ने कहा कि सांसदों को पहले से ही न्यूजीलैंड की तीन आधिकारिक भाषाओं - अंग्रेजी, माओरी और न्यूजीलैंड सांकेतिक भाषा में से किसी में भी संसद को संबोधित करने की अनुमति है। इसके बाद उन्होंने विंस्टन पीटर्स की आपत्ति को खारिज कर दिया। 

लुइसियाना पेट्रोकेमिकल प्लांट के खिलाफ मुकदमा वापस लेगी ट्रंप सरकार

अमेरिका की ट्रंप सरकार ने लुइसियाना में सिंथेटिक रबर निर्माता कंपनी के खिलाफ संघीय कानून को वापस लेने का फैसला किया है। दरअसल कंपनी पर आरोप लगा है कि इसके चलते कैंसर का खतरा बढ़ रहा था। लुइसियाना अश्वेत बहुल इलाका है। बाइडन सरकार में लुइसियाना की कंपनी के खिलाफ पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी ने मुकदमा दायर किया था। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने सत्ता संभालते ही पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी के 170 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया। अब मुकदमा वापस लेने के ट्रंप प्रशासन के फैसले से कंपनी को बड़ी राहत मिलेगी, जो कई वर्षों से मुकदमेबाजी में फंसी थी। 

अमेरिका: फ्लोरिया में भारतीय मूल की नर्स पर हमला, आंखों की रोशनी जाने का खतरा
फ्लोरिडा के एक अस्पताल में भारतीय मूल की एक नर्स पर एक मरीज ने हमला किया, जिससे उनकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा है। स्थानीय मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। 
 
नर्स लीला लाल (67 वर्षीय) पर 18 फरवरी को वेस्ट पाम बीच के पाम्स वेस्ट अस्पताल के मनोरोग वार्ड में एक मरीज स्टीफन एरिक स्कैंटलबरी (33 वर्षीय) ने हमला किया। पुलिस ने बताया कि इस हमले में लीला के चेहर की हड्डी टूट गई। स्थानीय अधालत में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक वीडियो क्लिप में स्टीफन को यह कहते हुए दिखाया गया है कि भारतीय बुरे हैं और मैंने एक भारतीय डॉक्टर को बुरी तरह पीटा है। स्टीफन के खिलाफ दूसरी श्रेणी के हत्या के प्रयास और घृणा अपराध के लिए आरोपी बनाया गया है, जिससे दोषी पाए जाने पर उसे कड़ी सजा हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed