फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news and update today: Taiwan Claims China Seizes Its Fishing Boat Near Chinese Coast

Updates: हाथरस हादसे पर रूस के प्रधानमंत्री ने जताया दुख, ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति का हत्यारा रिहा

Wed, 03 Jul 2024 02:36 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 03 Jul 2024 02:36 PM IST
विज्ञापन
world news and update today: Taiwan Claims China Seizes Its Fishing Boat Near Chinese Coast
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

ताइवान के तटरक्षक बल ने मंगलवार देर रात कहा कि चीनी अधिकारियों ने ताइवान नियंत्रित द्वीप के निकट चीन के तट के पास चल रही एक ताइवानी मछली पकड़ने वाली नाव पर चढ़कर उसे जब्त कर लिया और उसे चीनी बंदरगाह पर ले गए, जिससे तनाव और बढ़ गया।

विज्ञापन

 
चीन लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है। मई में राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के पदभार संभालने के बाद से ताइपे पर दबाव बढ़ा दिया है। ताइवान के तटरक्षक ने बताया कि मछली पकड़ने वाली नाव मंगलवार रात को ताइवान प्रशासित किनमेन द्वीपों के पास चल रही थी, जो चीनी शहरों जियामेन और क्वानझोउ के पास में स्थित हैं। तभी दो चीनी समुद्री प्रशासन नौकाओं ने उस पर कब्जा कर लिया और उसे जब्त कर लिया। ताइवान ने सहायता के लिए अपने तटरक्षक जहाज भेजे और चीन से मछली पकड़ने वाली नाव को छोड़ने के लिए चेतावनी जारी की, लेकिन चीन के जहाजों ने हस्तक्षेप नहीं करने की धमकी दी। 
विज्ञापन

 
ताइवान के जहाज संघर्ष से बचने के लिए पीछे हट गए। बाद में मछली पकड़ने वाली नाव को एक चीनी बंदरगाह पर ले जाया गया। 
 
गौरतलब है, ताइवान के तटरक्षक बल से भागने की कोशिश में दो चीनी मछुआरों की मौत के बाद फरवरी से चीनी समुद्री प्रवर्तन और तट रक्षक जहाज नियमित रूप से किनमेन के आसपास काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 
 

 

ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को मौत के घाट उतारने वाला शख्स रिहा
बर्मिंघम बार के बाहर हुए विवाद के दौरान एक अजनबी द्वारा सिर पर दो बार मुक्का मारे जाने के बाद 33 वर्षीय भारतीय मूल के अमरपाल अटकर की मौत हो गई थी। अटकर को मुक्का मारने के बावजूद अब हमलावर थॉमस कोलमैन को किसी भी अपराध का दोषी नहीं पाया गया है।

यह घटना 31 जुलाई, 2021 की सुबह स्टीफेंसन स्ट्रीट पर बी एट वन बार के बाहर हुई थी। वेस्ट मिडलैंड्स के ओल्डबरी में वित्तीय सेवा अधिकारी अटकर बार में एक सेलिब्रिटी की तरह थे।
 
दरअसल, कोलमैन गलती से अटकर से टकरा गया था। हालात तब बिगड़ गए जब अटकर ने उसे ताना मारा और खुद को मारने की चुनौती दी। कोलमैन ने शख्स को मुक्का मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गया। बाउंसरों ने कोलमैन को जाने को कहा। इसके बाद अटकर ने कोलमैन का पीछा किया और अपने सहयोगियों को फोन करके बुला लिया। 
 
बाद में बर्मिंघम न्यू स्ट्रीट स्टेशन पर अटकर ने कोलमैन को मारने की कोशिश की। जवाब में, कोलमैन ने दूसरी बार अटकर को मुक्का मारा, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई। अटकर को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कोलमैन घटनास्थल से भाग गया, लेकिन बाद में ग्रांड होटल में पाया गया। क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने उस पर किसी अपराध का आरोप नहीं लगाने का फैसला किया।

सिंगापुर में भारतीय मूल की ठगी करने वाली महिला को जेल
भारतीय मूल की 33 वर्षीय सिंगापुरी महिला को बुधवार को विभिन्न घोटालों में 12 लोगों से 1,06,000 सिंगापुर डॉलर यानी 6,524,300 रुपये की धोखाधड़ी करने के जुर्म में बुधवार को तीन साल कैद की सजा सुनाई गई। 
 
जिला न्यायाधीश जॉन एनजी ने प्रिसिला शमानी मनोहरन पर दो हजार डॉलर यानी 123,100 रुपयो का जुर्माना भी लगाया। बता दें, महिला ने लोगों को ठगने का धंधा साल 2022 में  शुरू किया था।

मनोहरन ने हाउसिंग बोर्ड की सार्वजनिक योजना के तहत एक अपार्टमेंट से संबंधित लेनदेन के लिए भुगतान करने की आवश्यकता जैसे दावे करके एक व्यक्ति को धोखा दे 57,250 सिंगापुरी डॉलर ठगे। महिल की बेटी की मृत्यु हो गई थी, उसके बाद उसका बेटा था।

 खबर के अनुसार, महिला ने खुद को वकील बताकर और व्यक्ति को 'बकाया कानूनी फीस' के लिए फर्जी चालान भेजकर अपनी मौत का नाटक भी किया। अन्य मामलों में महिला ने कथित तौर पर अपने और अस्पताल के एक कर्मचारी के बीच फर्जी व्हाट्सएप चैट रिकॉर्ड बनाए, ताकि पीड़िता को यह समझाया जा सके कि उसे चिकित्सा शुल्क के लिए तत्काल पैसों की आवश्यकता है।

ठग महिला ने लोगों को धोखा देना जारी रखा, जिनमें से दो को इस साल की शुरुआत में 11,800 सिंगापुरी डॉलर का चूना लगाया गया था।

मनोहरन को 20 जून को छह आरोपों में दोषी पाया गया था जिसमें उनके अपार्टमेंट में कमरों को किराये पर देने सहित धोखाधड़ी के कई आरोप शामिल थे। सजा सुनाए जाने के दौरान 14 अन्य आरोपों को भी ध्यान में रखा गया।
 

world news and update today: Taiwan Claims China Seizes Its Fishing Boat Near Chinese Coast
हाथरस हादसे पर रूस के प्रधानमंत्री ने जताया दुख - फोटो : ANI
हाथरस हादसे पर रूस के प्रधानमंत्री ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ के बाद हुए हादसे में 121 लोगों की मौत पर रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने शोक जताया है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संवेदना भेजा है। इसे लेकर भारत  में रूसी दूतावास की तरफ सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा गया है। बता दें कि हाथरस में हुए हादसे को लेकर अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हाथरस में एक धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। इस दुखद घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी यूपी में भगदड़ में हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed