World Update: 'भगवान बुद्ध के आदर्श भारत और थाईलैंड के बीच एक आध्यात्मिक सेतु', बोले PM मोदी
पीएम मोदी थाईलैंड में भारतीय दूतावास के एक्स पर किए गए एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि दस लाख थाई श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भगवान बुद्ध के आदर्श भारत और थाईलैंड के बीच एक आध्यात्मिक सेतु के रूप में काम करते हैं, जो दोनो देशों के बीच गहरे संबंधों को बढ़ावा देता है।
दरअसल, पीएम मोदी थाईलैंड में भारतीय दूतावास के 'एक्स' पर किए गए एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि दस लाख थाई श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए हैं। इन पवित्र अवशेषों को एक प्रदर्शनी के तहत थाईलैंड के बैंकॉक में 22 फरवरी से तीन मार्च तक प्रदर्शित किया गया।
मोदी ने कहा, 'मुझे खुशी है कि भक्तों के पास आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव था और मैं भक्तों से चियांग माई, उबोन रत्चाथानी और क्राबी में मत्था टेकने का आग्रह करता हूं, जहां आने वाले दिनों में अवशेष स्थापित किए जाएंगे।'
चांग हो-जिन से मिले जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने आज सियोल में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशक चांग हो-जिन से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट किया, 'भारत-प्रशांत और समकालीन क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर एक चर्चा हुई।
जयशंकर ने कहा, 'आज सियोल में व्यापार, उद्योग और ऊर्जा मंत्री डुकगेउन से मिलकर खुशी हुई। हमारे वर्तमान और भविष्य के व्यापार व आर्थिक सहयोग पर व्यापक बातचीत हुई।'
भारतीय तटरक्षक जहाज समर्थ और अभिनव कोलंबो से रवाना
श्रीलंका के साथ संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास के लिए भारतीय तटरक्षक जहाज समर्थ और अभिनव कोलंबो पहुंचे हुए थे। अब यह वहां से रवाना हो गए हैं। बता दें, ये जहाज 27 फरवरी से श्रीलंका की यात्रा पर थे।
प्रवास के दौरान, इन जहाजों ने वीबीएसएस (यात्रा, बोर्ड, खोज और जब्ती), अग्निशमन और क्षति नियंत्रण, समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया पर श्रीलंकाई तटरक्षकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया और संयुक्त प्रशिक्षण गतिविधियों पर श्रीलंका तट रक्षक के साथ काम किया।
On completion of the overseas deployment, India Coast Guard Ships Samarth and Abhinav departed from Colombo on 5 March. The Ships were on a goodwill visit to Sri Lanka from 27 February, wherein the ICG Ships had made port calls at Galle and Colombo.
— ANI (@ANI) March 5, 2024
During the visit, ICG Ships… pic.twitter.com/9FoR9qHTxE
इंडिया कोस्ट गार्ड के अनुसार, यात्रा के दौरान योग, समुद्र तट की सफाई और वॉकथॉन जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इसके अलावा, गाले और कोलंबो से प्रस्थान के समय श्रीलंकाई तटरक्षक जहाज के साथ ‘पासेज एक्सरसाइज’ (पीएएसएसईएक्स) का आयोजन किया गया।